Business Standard
Advertisement
भारत-अमेरिका को मतभेद दूर कर भरोसेमंद कर व्यवस्था बनाने पर काम करना चाहिए: सर्जियो गोरभारतीय चुनाव व्यवस्था की तारीफ कर बोले ट्रंप, कांग्रेस ने कहा- ईवीएम भी अमेरिका भेज देंगेब्रिक्स देशों ने पर्यावरण संरक्षण पर चार ज्ञान संकलन जारी किए, टिकाऊ विकास पर जोरदुबई का कमर्शियल रियल एस्टेट बाजार मजबूत, पहली छमाही में लेनदेन 8.5% बढ़ाबाल यौन शोषण सामग्री पर सरकार सख्त, सोशल मीडिया के ‘सेफ हार्बर’ प्रावधान पर साफ संदेश17 सितंबर से सेमीकॉन इंडिया 2026, वैश्विक सीईओ और 500 से ज्यादा प्रदर्शक करेंगे ​शिरकत 13-17 साल के किशोरों के लिए नया चैटजीपीटी, मजबूत सुरक्षा और पैरेंटल कंट्रोल की सुविधालाठीचार्ज और पुलिस हिंसा की जांच करेगी 3 सदस्यीय समिति, सुप्रीम कोर्ट ने दिए निर्देशपायलटों की आकस्मिक ड्रग जांच 25% करने की मांग, डीजीसीए से एफआईपी की अपीलभारत के समुद्री व्यापार का नया गेटवे बना विझिंजम, 57 लाख टीईयू क्षमता की ओर बढ़ा बंदरगाह
अन्य समाचार भाजपा की शिकायत पर राहुल के भाषण की जांच कर रहा है चुनाव आयोग: गोविंद
'

भाजपा की शिकायत पर राहुल के भाषण की जांच कर रहा है चुनाव आयोग: गोविंद

PTI

- October,25 2013 7:03 PM IST

मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी जयदीप गोविंद ने आज यहां संवाददाताओं द्वारा इस शिकायत के बारे में कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद नरेन्द्र सिंह तोमर की एक शिकायत मिली है, जिसमें कहा गया है कि राहुल गांधी के भाषण का उक्त अंश आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है, वह इसकी पड़ताल कर रहे हैं।

तोमर ने कल इस शिकायत की एक प्रति प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी तथा कलेक्टर इंदौर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी को दी थी, जिसमें राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है। इसमें कहा गया है कि इंदौर की सभा में राहुल ने अपने भाषण में धार्मिक भावनाओं को भड़काने के साथ ही दो समुदायों के बीच घृणा उत्पन्न करने का प्रयास किया है।

भाजपा की शिकायत में भाषण के उस अंश का जिक्र करते हुए कहा गया है कि इसमें निर्वाचन आयोग के विभिन्न प्रावधानों का उल्लंघन करने के साथ ही सांप्रदायिक भावना को उद्वेलित करते हुए भादंसं की धारा 153ए का भी अपराध किया गया है। इसकी वजह से मध्य प्रदेश का सामाजिक सदभाव बिगड़ सकता है।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement