खेल

Paris Olympics 2024: नीरज चोपड़ा ने दूसरे सबसे शानदार प्रदर्शन के साथ फाइनल के लिए किया क्वालिफाई, जानें उनके 10 BEST जेवेलिन थ्रो

Neeraj Chopra Best 10 Javelin Throws: नीरज अगर इस बार का फाइनल मैच जीतते हैं तो वे ओलंपिक के इतिहास में खिताब बरकरार रखने वाले पांचवां पुरुष भाला फेंक खिलाड़ी बन जाएंगे।

Published by
रत्न शंकर मिश्र   
Last Updated- August 06, 2024 | 4:37 PM IST

Paris Olympics 2024, Neeraj Chopra: टोक्यो ओलंपिक 2020 में पुरुष भाला फेंक स्पर्धा में भारत के लिए गोल्ड मेडल हासिल करने वाले नीरज चोपड़ा ने आज पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है। 8 अगस्त को भाला फेंक (javelin throw) के लिए ओलंपिक का फाइनल मैच होगा। फाइनल में जगह पक्की करने के लिए एथलीटों को टॉप 12 खिलाड़ियों में होना जरूरी है या 84 मीटर के योग्यता मानक को पार करना होगा।

आज के लिए सबसे दिलचस्प बात यह रही कि नीरज चोपड़ा ने अपने पहले ही प्रयास में अपने करियर का दूसरा सबसे सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंकने का रिकॉर्ड बनाया। आज नीरज चोपड़ा ने 89.34 मीटर भाला फेंका। इससे पहले उन्होंने 30 जून 2022 को स्टॉकहोम डायमंड लीग 2022 ( Stockholm Diamond League 2022) में सबसे शानदार प्रदर्शन किया था।

नीरज चोपड़ा के टॉप-10 (Neeraj Chopra’s BEST 10 javelin throw) की बात करें उसके पहले जान लेते हैं पेरिसओलंपिक में अगर नीरज चोपड़ा जीतते हैं तो और कौन से रिकॉर्ड बनने वाले हैं।

नीरज अगर इस बार का फाइनल मैच जीतते हैं तो वे ओलंपिक के इतिहास में खिताब बरकरार रखने वाले पांचवां पुरुष भाला फेंक खिलाड़ी बन जाएंगे। अगर वह खिताब जीतते हैं तो ओलंपिक पर्सनल ग्रुप में दो स्वर्ण पदक (gold medal) जीतने वाले पहले भारतीय भी बनेंगे। बता दें कि इससे पहले, ओलंपिक की पुरुष भाला फेंक स्पर्धा में अभी तक एरिक लेमिंग (स्वीडन, 1908 और 1912), जोन्नी माइरा (फिनलैंड, 1920 और 1924), चोपड़ा के आदर्श जान जेलेंजी (चेक गणराज्य, 1992 और 1996) और आंद्रियास टी (नॉर्वे, 2004 और 2008) की ओलंपिक में भाला फेंक स्पर्धा में अपने खिताब का बचाव कर पाए हैं।

Also Read: Paris Olympics 2024: ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने 89.34 मीटर दूर फेंका भाला, पहले ही प्रयास में फाइनल में बनाई जगह

नीरज चोपड़ा के 10 BEST Javelin Throw

नीरज चोपड़ा ने 14 अप्रैल 2018 को राष्ट्रमंडल खेल 2018 (गोल्ड कोस्ट) में पहली बार 86.47 मीटर भाला फेंका था, लेकिन यह उनका 10 सर्वश्रेष्ठ नहीं, बल्कि 33 वें नंबर पर रहने वाली दूरी है। आइये जानते हैं नीरज चोपड़ा के 10 सबसे शानदार जेवेलिन थ्रो के बारे में…

1. स्टॉकहोम डायमंड लीग 2022 (30 जून 2022) 89.94 मीटर
2. पेरिस 2024 ओलंपिक-क्वालिफाइंग (6 अगस्त 2024) 89.34 मीटर
3. पावो नूरमी गेम्स (तुर्कू) (14 जून, 2022) 89.30 मीटर
4. लॉज़ेन डायमंड लीग 2022 (26 अगस्त, 2022) 89.08 मीटर
5. एशियाई खेल 2023 (हांग्जो) (4 अक्टूबर, 2023) 88.88 मीटर
6. विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 (बुडापेस्ट) – क्वालिफाइंग (25 अगस्त, 2023) 88.77 मीटर
7. दोहा डायमंड लीग 2023 (5 मई, 2023) 88.67 मीटर
8. ज्यूरिख डायमंड लीग फाइनल 2022 (8 सितंबर, 2022) 88.44 मीटर
9. विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 (ओरेगन) – क्वालिफाइंग 21 जुलाई, 2022 88.39 मीटर
10. दोहा डायमंड लीग 2024 (10 मई 2024) 88.36 मीटर
First Published : August 6, 2024 | 4:37 PM IST