पेरिस ओलंपिक 2024 भारतीय पुरुष हॉकी टीम के लिए एक और बड़ी चुनौती लेकर आया है। ये खिलाड़ी दुनिया के सबसे बड़े खेल आयोजन में अपने नाम का एक और सुनहरा पन्ना जोड़ने की उम्मीद लगाए हुए हैं। ड्रैग-फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में और हार्दिक सिंह के उप-कप्तान रहते हुए, भारतीय टीम टूर्नामेंट में आने से पहले अच्छी फॉर्म में है, और गोल्ड के लिए बेताब है।
टोक्यो 2020 में कांस्य पदक जीतने के बाद, हरमनप्रीत और उनकी टीम से उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।
स्क्वाड में 5 नए खिलाड़ियों के साथ, टीम का संतुलन अच्छा है, जिसमें पीआर श्रीजेष और मनप्रीत सिंह जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी शामिल हैं। दोनों खिलाड़ी इस साल अपने चौथे ओलंपिक में हिस्सा लेंगे।
श्रीजेष के लिए यह भावुक पल होगा, जो एक दशक से अधिक समय से भारतीय टीम के गोलकीपर के रूप में दीवार की तरह रहे हैं। श्रीजेष ने पेरिस ओलंपिक 2024 से पहले बताया कि यह भारतीय जर्सी में उनका आखिरी ओलंपिक होगा।
पेरिस ओलंपिक 2024 में हॉकी ग्रुप और भारतीय टीम
हॉकी ग्रुप्स
पेरिस ओलंपिक 2024 में पुरुष हॉकी के दो ग्रुप हैं:
ग्रुप ए: नीदरलैंड, जर्मनी, ग्रेट ब्रिटेन, स्पेन, फ्रांस, दक्षिण अफ्रीका
ग्रुप बी: बेल्जियम, भारत, ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, न्यूजीलैंड, आयरलैंड
भारतीय हॉकी टीम
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ग्रुप बी में है। टीम में ये खिलाड़ी हैं:
भारतीय हॉकी टीम का ओलंपिक शेड्यूल
पेरिस ओलंपिक हॉकी फॉर्मेट
ग्रुप स्टेज:
12 टीमें दो ग्रुप में बांटी गई हैं, हर ग्रुप में 6 टीमें होंगी।
हर टीम दूसरी पांच टीमों के खिलाफ एक बार खेलेगी।
हॉकी में प्वाइंट सिस्टम
ग्रुप स्टेज में प्वाइंट टेबल की रैंकिंग
क्वार्टर फाइनल
सेमीफाइनल
क्वार्टर फाइनल जीतने वाली टीमें सेमीफाइनल खेलेंगी। दो अलग-अलग सेमीफाइनल मैच एक ही दिन होंगे। हर सेमीफाइनल का विजेता गोल्ड मेडल मैच खेलेगा और हारने वाली टीम ब्रॉन्ज मेडल मैच खेलेगी।
हॉकी मेडल मैच की तारीखें
Paris Olympics 2024: भारत का पूरा शेड्यूल, लाइव टाइमिंग (IST), लाइव स्ट्रीमिंग और टेलिकास्ट को लेकर हर बात
पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत का हॉकी मुकाबला कब शुरू होगा?
भारत का पहला हॉकी मैच 27 जुलाई को न्यूजीलैंड के खिलाफ होगा।
पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम की कप्तानी कौन कर रहा है?
हरमनप्रीत सिंह पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम की कप्तानी करेंगे।
पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत में हॉकी मैच कौन से चैनल पर लाइव आएंगे?
स्पोर्ट्स 18 1 HD/SD, स्पोर्ट्स 18 2 HD/SD और स्पोर्ट्स 18 3 HD/SD पर भारत के हॉकी मैच लाइव दिखाए जाएंगे।
पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत में हॉकी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?
भारत के हॉकी मैच Jio सिनेमा पर लाइव स्ट्रीम किए जाएंगे।
| हॉकी मैचों का पूरा शेड्यूल: पेरिस ओलंपिक 2024 | ||
| मैच | ग्रुप/पूल | समय |
| July 27th | ||
| Great Britain vs Spain | A | 1:30 PM IST |
| Belgium vs Ireland | B | 2 PM IST |
| Netherlands vs South Africa | A | 4:15 PM IST |
| Australia vs Argentina | B | 4:45 PM IST |
| Germany vs France | A | 8:30 PM IST |
| India vs New Zealand | B | 9 PM IST |
| July 28th | ||
| Germany vs Spain | A | 8:30 PM IST |
| Belgium vs New Zealand | B | 9 PM IST |
| Netherlands vs France | A | 11:15 PM IST |
| South Africa vs Great Britain | A | 11:45 PM IST |
| July 29th | ||
| Ireland vs Australia | B | 1:30 PM IST |
| India vs Argentina | B | 4:15 PM IST |
| July 30th | ||
| Spain vs France | A | 1:30 PM IST |
| South Africa vs Germany | A | 2 PM IST |
| Great Britain vs Netherlands | A | 4:15 PM IST |
| Ireland vs India | B | 4:45 PM IST |
| Argentina vs New Zealand | B | 8:30 PM IST |
| Australia vs Belgium | B | 11:15 PM IST |
| 31st July | ||
| Germany vs Netherlands | A | 9 PM IST |
| Spain vs South Africa | A | 11:15 PM IST |
| 1st August | ||
| India vs Belgium | B | 1:30 PM IST |
| New Zealand vs Australia | B | 2 PM IST |
| France vs Great Britain | A | 4:15 PM IST |
| Argentina vs Ireland | B | 4:45 PM IST |
| 2nd August | ||
| Netherlands vs Spain | A | 2 PM IST |
| Australia vs India | B | 4:45 PM IST |
| New Zealand vs Ireland | B | 8:30 PM IST |
| Belgium vs Argentina | B | 9 PM IST |
| France vs South Africa | A | 11:15 PM IST |
| Great Britain vs Germany | A | 11:45 PM IST |
| 4th August | ||
| 1st Pool A vs 4th Pool B | 1st Quarterfinal | 1:30 PM IST |
| 2nd Pool A vs 3rd Pool B | 2st Quarterfinal | 4 PM IST |
| 3rd Pool A vs 2nd Pool B | 3st Quarterfinal | 9 PM IST |
| 4th Pool A vs 1st Pool B | 4st Quarterfinal | 11:30 PM IST |
| 6th August | ||
| TBD vs TBD | 1st semifinal | 5:30 PM IST |
| TBD vs TBD | 2nd semifinal | 10:30 PM IST |
| 8th August | ||
| TBD vs TBD | Bronze medal match | 5:30 PM IST |
| TBD vs TBD | Gold medal match | 10:30 PM IST |