facebookmetapixel
Advertisement
छात्रों के विरोध के आगे झुकी सरकार! कैसे PM मोदी के 12 साल के कार्यकाल में इस्तीफा देने वाले दूसरे केंद्रीय मंत्री बने प्रधानपश्चिम एशिया संकट व तेल की बढ़ती कीमतों के बीच अगले हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट का हाल?नीट पेपर लीक, परीक्षा रद्द, आंदोलन और अब शिक्षा मंत्री का इस्तीफा…..3 मई से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ?शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, खुद अपने पोस्ट में लेटर जारी करके दी जानकारीफ्लैट खरीदने के बाद पुराने मेंटेनेंस बकाया का आ गया बिल? जानिए क्या कहता है कानून और क्या करें नए खरीदार360% का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सक्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयास

India Open: लक्ष्य सेन इंडिया ओपन से बाहर, सात्विक और चिराग की जोड़ी चोट के कारण हटी

Advertisement
Last Updated- January 19, 2023 | 8:33 PM IST
Lakshya Sen

मौजूदा चैंपियन लक्ष्य सेन को गुरुवार को यहां इंडिया ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में डेनमार्क के विश्व में 20वें नंबर के खिलाड़ी रासमस गेम्के से हार का सामना करना पड़ा।

विश्व में 12वें नंबर के खिलाड़ी सेन यहां आईजी स्टेडियम में शुरुआती बढ़त का फायदा नहीं उठा पाए और उन्हें एक घंटे 21 मिनट तक चले दूसरे दौर के मैच में गेम्के से 21-16, 15-21, 18-21 से हार का सामना करना पड़ा।

इससे पहले, पुरुष युगल में मौजूदा चैंपियन सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को टूर्नामेंट से हटना पड़ा। सात्विक के चोटिल होने के कारण उन्होंने यह फैसला किया।

महिला युगल में राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता गायत्री गोपीचंद और त्रीसा जॉली भी प्री-क्वार्टर फाइनल में चीन की छठी वरीयता प्राप्त झांग शु जियान और झेंग यू से 9-21, 16-21 से हारकर बाहर हो गईं।

Advertisement
First Published - January 19, 2023 | 8:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement