facebookmetapixel
Advertisement
‘डिजिटल अरेस्ट’ को अलग अपराध बनाने पर विचार करे सरकार: सुप्रीम कोर्टकम वेतन से ISRO छोड़ रहे वैज्ञानिक? इस्तीफों के बाद सरकार ने नियम किए सख्तपेपर लीक बिल पर लोकसभा में घमासान, सत्ता और विपक्ष आमने-सामनेकॉपीराइट के नाम पर उगाही का आरोप, Delhi High Court ने केंद्र और Meta को नोटिस भेजापीएम का पोस्ट हटाने का मामला, मेटा के अधिकारी जोल कैपलन तलबसोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों से निपटने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 2 घंटे में देना होगा जवाबइंडिगो ने परिचालन संकट से ली सीख, सिस्टम मजबूत कर अंतरराष्ट्रीय विस्तार पर फोकसटाटा कम्युनिकेशंस और टीटीबीएस लाएंगी छोटे उद्यमों के लिए एआई प्लेटफॉर्मभारत के स्पेस-टेक स्टार्टअप में बढ़ा निवेश, पांच साल में जुटाए 87 करोड़ डॉलरटाटा संस का मुनाफा 5 साल के निचले स्तर पर, राजस्व बढ़ने के बावजूद 36% की गिरावट

परीक्षा सुधारों पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, नंदन नीलेकणि की अगुवाई में बनेगी हाई पावर टास्क फोर्स

Advertisement

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि जिन लोगों ने छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया, वे अब जेल में हैं

Last Updated- July 26, 2026 | 8:27 PM IST
PM Modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी | फाइल फोटो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित परीक्षाओं में सुधार के लिए इंफोसिस के को-फाउंडर नंदन नीलेकणि (Nandan Nilekani) की अध्यक्षता में एक हाई-पावर्ड टास्क फोर्स के गठन का ऐलान किया।

प्रधानमंत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किए गए एक वीडियो संदेश में कहा कि यह टास्क फोर्स मजबूत, पारदर्शी और भरोसेमंद परीक्षा प्रणाली तैयार करने के लिए टेक्नोलॉजी के अधिकतम इस्तेमाल को लेकर सुझाव देगी।

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि जिन लोगों ने छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया, वे अब जेल में हैं।

परीक्षा सुधार के लिए टेक्नोलॉजी पर जोर

इस हाई-पावर्ड टास्क फोर्स में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों को शामिल किया गया है। नंदन नीलेकणि के अलावा टास्क फोर्स में ISRO के पूर्व अध्यक्ष एस. सोमनाथ, इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के पूर्व निदेशक तपन डेका, आईआईटी मद्रास के निदेशक वी. कामकोटि, पूर्व शिक्षा सचिव अनीता करवाल और लॉजिस्टिक्स विशेषज्ञ अमृत लाल मीणा सदस्य होंगे।

प्रधानमंत्री की यह घोषणा कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में चले 36 दिनों के आंदोलन के खत्म होने और उसके बाद शिक्षा मंत्री के तौर पर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के एक दिन बाद आई। मोदी ने कहा, “नंदन नीलेकणि की अगुवाई में परीक्षा सुधारों पर एक हाई-पावर्ड टास्क फोर्स का गठन किया गया है।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार एक फुलप्रूफ परीक्षा प्रणाली स्थापित करने के लिए टास्क फोर्स के सुझावों पर काम करेगी। उन्होंने कहा कि इससे NTA परीक्षाओं को बेहतर बनाने, खासकर टेक्नोलॉजी के नजरिए से और सिस्टम में स्ट्रक्चरल सुधार लाने में मदद मिलेगी।

Advertisement
First Published - July 26, 2026 | 7:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement