Upcoming NFO: म्युचुअल फंड में निवेश करने की योजना बना रहे निवेशकों के लिए यह सप्ताह कई नए अवसर लेकर आया है। 27 जुलाई से शुरू हो रहे सप्ताह में SBI Mutual Fund, Edelweiss Mutual Fund, Invesco Mutual Fund और DSP Mutual Fund अपने 5 नए NFO निवेश के लिए खोलने जा रहे हैं। इनमें चार ETF और एक फंड ऑफ फंड (FoF) शामिल है। ये NFO अलग-अलग थीम और सेक्टर पर आधारित हैं। ऐसे में निवेशक अपनी निवेश रणनीति, जोखिम क्षमता और वित्तीय लक्ष्यों के अनुसार इनमें से उपयुक्त विकल्प चुन सकते हैं। अगर आप म्युचुअल फंड में निवेश की शुरुआत करना चाहते हैं या अपने पोर्टफोलियो में नए फंड जोड़ना चाहते हैं, तो इस सप्ताह लॉन्च होने वाले इन NFOs पर नजर रखना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
फंड का नाम – एसबीआई निफ्टी मिडकैप 150 मोमेंटम 50 ईटीएफ फंड ऑफ फंड
फंड टाइप – ओपन-एंडेड थीमैटिक फैक्टर आधारित फंड
NFO ओपन डेट – 27 जुलाई, 2026
NFO क्लोजिंग डेट – 5 अगस्त, 2026
मिनिमम निवेश – ₹5,000
एग्जिट लोड –15 दिन से पहले निवेश निकालने पर 1%
लॉक-इन पीरियड- कुछ नहीं
बेंचमार्क – NIFTY Midcap 150 Moment 50 TRI
रिस्क लेवल – बहुत ज्यादा जोखिम (Very High Risk)
फंड मैनेजर – विरल छाडवा
फंड का नाम – एडलवाइस बीएसई लार्ज-मिड (60:40) स्टेबल डिविडेंड 50 ईटीएफ
फंड टाइप – ओपन-एंडेड थीमैटिक डिविडेंड यील्ड
NFO ओपन डेट – 27 जुलाई, 2026
NFO क्लोजिंग डेट – 29 जुलाई, 2026
मिनिमम निवेश – ₹5,000
एग्जिट लोड – कुछ नहीं
लॉक-इन पीरियड- कुछ नहीं
बेंचमार्क – BSE LargeMid (60:40) Stable Dividend 50 TRI
रिस्क लेवल – बहुत ज्यादा जोखिम (Very High Risk)
फंड मैनेजर – भावेश जैन और मानसी जलगांवकर
इनवेस्को म्युचुअल फंड 28 जुलाई को दो नए एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF) लॉन्च करने जा रहा है। इनमें पहला बैंकिंग सेक्टर पर आधारित ‘Invesco India Nifty Bank ETF’ होगा, जबकि दूसरा ‘Invesco India BSE Sensex ETF’ होगा, जो सेंसेक्स को ट्रैक करेगा।
दोनों फंड्स का न्यू फंड ऑफर (NFO) 28 जुलाई से 11 अगस्त तक निवेश के लिए खुला रहेगा। इनमें न्यूनतम निवेश राशि 5,000 रुपये तय की गई है। दोनों स्कीम में न तो कोई लॉक-इन पीरियड होगा और न ही एग्जिट लोड, यानी निवेशक अपनी जरूरत के मुताबिक कभी भी यूनिट्स बेच सकेंगे। रिस्कोमीटर पर दोनों ही स्कीम को बहुत ज्यादा जोखिम की कैटेगरी में रखा गया है। अभिषेक बहिनीपति दोनों ही स्कीम के लिए फंड मैनेजर की भूमिका निभाएंगे।
Also Read: Nippon India MF ने रचा इतिहास, 4 करोड़ फोलियो पार करने वाली देश की पहली AMC बनी
फंड का नाम – डीएसपी बीएसई मिड-स्मॉल प्राइवेट बैंक्स ईटीएफ
फंड टाइप – ओपन-एंडेड इक्विटी सेक्टोरल- बैंकिंग
NFO ओपन डेट – 28 जुलाई, 2026
NFO क्लोजिंग डेट – 30 जुलाई, 2026
मिनिमम निवेश – ₹5,000
एग्जिट लोड – कुछ नहीं
लॉक-इन पीरियड- कुछ नहीं
बेंचमार्क – BSE MidSmall Private Banks TRI
रिस्क लेवल – बहुत ज्यादा जोखिम (Very High Risk)
फंड मैनेजर – अनिल घेलानी, दीपेश शाह और नेहा राठी
Also Read: Stock Market Outlook: इस हफ्ते कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन ग्लोबल और घरेलू कारकों पर रहेगी नजर
इस सप्ताह लॉन्च होने वाले NFOs पर एक नजर
| फंड का नाम | NFO कब खुलेगा | NFO कब बंद होगा | कम से कम निवेश (₹) |
|---|---|---|---|
| एसबीआई निफ्टी मिडकैप 150 मोमेंटम 50 ETF FoF | 27 जुलाई 2026 | 5 अगस्त 2026 | 5,000 |
| एडलवाइस बीएसई लार्ज-मिड (60:40) स्टेबल डिविडेंड 50 ईटीएफ | 27 जुलाई 2026 | 29 जुलाई 2026 | 5,000 |
| इनवेस्को इंडिया निफ्टी बैंक ईटीएफ | 28 जुलाई 2026 | 11 अगस्त 2026 | 5,000 |
| इनवेस्को इंडिया बीएसई सेंसेक्स ईटीएफ | 28 जुलाई 2026 | 11 अगस्त 2026 | 5,000 |
| डीएसपी बीएसई मिड-स्मॉल प्राइवेट बैंक्स ईटीएफ | 28 जुलाई 2026 | 30 जुलाई 2026 | 5,000 |
(डिस्क्लेमर: यहां NFO की डीटेल दी गई है। ये निवेश की सलाह नहीं है। म्युचुअल फंड में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)