facebookmetapixel
Advertisement
‘आम जनता को न दौड़ाएं टैक्स अधिकारी’, बोलीं सीतारमण: अधिकारियों का सुस्त रवैया चिंताजनकNippon India MF ने रचा इतिहास, 4 करोड़ फोलियो पार करने वाली देश की पहली AMC बनीIndia-US Trade Talks: अमेरिका के अतिरिक्त टैरिफ पर भारत को बड़ी राहत, जेनेरिक दवाओं और स्मार्टफोन को छूटUpcoming IPO This Week: निवेशक पैसा रखें तैयार! अगले हफ्ते खुल रहे हैं तीन मेनबोर्ड वाले IPOStock Market Outlook: इस हफ्ते कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन ग्लोबल और घरेलू कारकों पर रहेगी नजरबिकवाली के दबाव में फिसला बाजार: टॉप-10 कंपनियों के डूबे ₹2.74 लाख करोड़, HDFC Bank को सबसे बड़ा झटकाPM मोदी ने ‘मन की बात’ में कारगिल के वीरों को किया नमन, विक्रम-1 रॉकेट, ‘हर घर तिरंगा’ और युवाओं पर भी रखी बातवैश्विक अनिश्चितता के बावजूद रफ्तार पकड़ेगा देश का टू-व्हीलर निर्यात, हीरो-बजाज और TVS ने साफ की स्थितिUpcoming IPO: रेलवे के लिए उपकरण बनाने वाली कंपनी का IPO 30 जुलाई को खुलेगा, जानें डिटेल्सदिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, पर देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; असम में बाढ़ से 66 की मौत

Upcoming IPO This Week: निवेशक पैसा रखें तैयार! अगले हफ्ते खुल रहे हैं तीन मेनबोर्ड वाले IPO

Advertisement

अगले हफ्ते मेनबोर्ड सेगमेंट में मणिपाल हेल्थ, जुनिपर ग्रीन एनर्जी और एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स के IPO निवेश के लिए खुलेंगे। निवेशकों के लिए कमाई का शानदार मौका है

Last Updated- July 26, 2026 | 2:39 PM IST
initial public offering (ipo)
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारतीय शेयर बाजार में अगले हफ्ते निवेशकों के लिए कमाई का बड़ा मौका आने वाला है। मेनबोर्ड सेगमेंट में तीन अलग-अलग सेक्टरों की बड़ी कंपनियां अपने IPO लेकर आ रही हैं। इनमें मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज, जुनिपर ग्रीन एनर्जी और MV इलेक्ट्रोसिस्टम्स शामिल हैं। इन तीनों में सबसे बड़ा इश्यू मणिपाल हेल्थ का होगा, जिस पर बाजार के बड़े निवेशकों से लेकर आम लोगों की भी पैनी नजर रहेगी।

मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज का मेगा IPO

हेल्थकेयर सेक्टर की दिग्गज कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज का IPO 29 जुलाई से शुरू होकर 31 जुलाई तक निवेश के लिए खुला रहेगा। कंपनी ने इस इश्यू के लिए 560 रुपये से 590 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है।

Also Read: Upcoming IPO: रेलवे के लिए उपकरण बनाने वाली कंपनी का IPO 30 जुलाई को खुलेगा, जानें डिटेल्स

इस पब्लिक इश्यू के जरिए कंपनी कुल 9,275 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। इस कुल राशि में 8,000 करोड़ रुपये के नए शेयर (फ्रेश इश्यू) जारी किए जाएंगे, जबकि 1,275.22 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है। भारत में आधुनिक अस्पतालों और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की मांग तेजी से बढ़ रही है, जिसे देखते हुए इस बड़े IPO को स्वास्थ्य क्षेत्र में निवेश का एक बेहतरीन मौका माना जा रहा है। कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) दोनों प्रमुख एक्सचेंजों पर लिस्ट होंगे।

जुनिपर ग्रीन एनर्जी और एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स का IPO

हरित ऊर्जा और इलेक्ट्रिकल क्षेत्र से जुड़ी दो अन्य कंपनियां भी अगले हफ्ते बाजार में उतर रही हैं। रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की कंपनी जुनिपर ग्रीन एनर्जी का IPO 30 जुलाई से 3 अगस्त तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा।

यह कंपनी इस IPO के माध्यम से 1,800 करोड़ रुपये जुटाएगी। खास बात यह है कि यह पूरा का पूरा IPO फ्रेश इश्यू होगा, यानी इसमें प्रमोटरों या मौजूदा निवेशकों द्वारा कोई ऑफर फॉर सेल नहीं रखा गया है। भारत में सौर ऊर्जा और ग्रीन एनर्जी का दायरा तेजी से फैल रहा है, ऐसे में इस इश्यू पर निवेशकों का खास फोकस रहेगा।

Also Read: Stock Market Outlook: इस हफ्ते कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन ग्लोबल और घरेलू कारकों पर रहेगी नजर

इसके अलावा, इलेक्ट्रिकल सिस्टम के क्षेत्र में काम करने वाली हरियाणा की कंपनी एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स का IPO भी 30 जुलाई से 3 अगस्त के बीच ही खुलेगा। कंपनी इस IPO के जरिए 290 करोड़ रुपये जुटाएगी और यह भी पूरी तरह से एक फ्रेश इश्यू होगा। इन दोनों ही कंपनियों के शेयर भी BSE और NSE पर लिस्ट किए जाएंगे।

 

Advertisement
First Published - July 26, 2026 | 2:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement