खेल

Ind vs Ban: पंत और गिल के शतकों से भारत ने बांग्लादेश को 515 रन का लक्ष्य दिया

उन्होंने किसी भारतीय विकेटकीपर द्वारा सर्वाधिक टेस्ट शतक के महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड की भी बराबरी की।

Published by
भाषा   
Last Updated- September 21, 2024 | 1:45 PM IST

भारत ने पहले टेस्ट के तीसरे दिन शनिवार को अपनी दूसरी पारी चार विकेट पर 287 रन पर घोषित करके बांग्लादेश को 515 रन का लक्ष्य दिया। अपने कल के स्कोर तीन विकेट पर 81 रन से आगे खेलने वाली भारतीय टीम के लिये ऋषभ पंत ने 109 और शुभमन गिल ने नाबाद 119 रन बनाये। दिसंबर 2022 में कार हादसे के बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसर करने वाले पंत ने छठा टेस्ट शतक सिर्फ 124 गेंद में पूरा किया।

उन्होंने किसी भारतीय विकेटकीपर द्वारा सर्वाधिक टेस्ट शतक के महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड की भी बराबरी की। पंत ने 109 रन बनाये जिसमें 13 चौके और चार छक्के शामिल थे। वहीं गिल ने पांचवां टेस्ट शतक जड़ते हुए 176 गेंद की अपनी पारी में दस चौके और चार छक्के जड़े।

बांग्लादेश की टीम दूसरे दिन 149 रन पर आउट हो गई थी ।

First Published : September 21, 2024 | 1:45 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)