facebookmetapixel
Advertisement
फूड डिलिवरी बाजार में उतरेगी फ्लिपकार्ट, अगस्त-सितंबर में ONDC के जरिए होगी शुरुआतसरकार ने ई-कॉमर्स FDI नियमों में दी बड़ी राहत, निर्यात के लिए इन्वेंटरी मॉडल को मंजूरीInfosys में नेतृत्व परिवर्तन: आशिष कुमार दास होंगे नए सीईओ, 1 अप्रैल 2027 से संभालेंगे कमानतेल में तेजी से महंगाई बढ़ने की आशंका, सोना 2 फीसदी टूटाहूती हमलों से तेल बाजार में उथल-पुथल, ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचाकच्चे तेल में उछाल से शेयर बाजार की बिगड़ी चाल, सेंसेक्स 364 अंक टूटाSEBI का बड़ा प्रस्ताव: ऑनलाइन विवाद निपटान प्रणाली होगी तेज, MII संभालेंगे ओडीआर की जिम्मेदारीMF-only PMS पर सेबी का बड़ा प्रस्ताव, 25 लाख रुपये से निवेश की राह; विदेशी निवेश और डेरिवेटिव को भी मिलेगी छूटEditorial: 1991 के आर्थिक सुधारों के 35 साल, अब भारत को सुधारों की दूसरी बड़ी लहर की जरूरतचलती ट्रेन में आधी रात की गिरफ्तारी से खुला 16 करोड़ का बैंक घोटाला, इनसाइडर फ्रॉड बना नई चुनौती

IND vs AUS 1st Test Day 2: रोहित का शतक, भारत के पांच विकेट पर 226 रन

Advertisement
Last Updated- February 10, 2023 | 4:04 PM IST
Ravindra Jadeja
PTI

कप्तान रोहित शर्मा के शानदार नौवें टेस्ट शतक की मदद से भारत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन चाय तक पांच विकेट पर 226 रन बना लिये। धीमी पिच पर जहां दूसरे भारतीय बल्लेबाजों के लिये रन बनाना मुश्किल हो रहा था, वहीं रोहित ने बेहद संयम के साथ खेलते हुए अब तक 118 रन बना लिये हैं ।

उनका यह शतक उतना ही शानदार था जितना चेन्नई में 2021 में खेली गई 161 रन की पारी थी । उन्होंने आस्ट्रेलियाई स्पिनरों नाथन लियोन और टॉड मरफी को बखूबी खेला । लियोन ने एक विकेट लिया जबकि अपना पहला टेस्ट खेल रहे मरफी को चार विकेट मिले । रोहित ने 171 गेंद में अपना शतक पूरा किया और अब तक 207 गेंदों का सामना करके 15 चौके और दो छक्के लगा चुके हैं । उनकी पारी की सबसे बड़ी खूबी यह रही कि वह लगातार स्ट्राइक रोटेट करते रहे । उन्होंने तिहरे अंक तक पहुंचने की हड़बड़ी नहीं दिखाई । मरफी को एक्स्ट्रा कवर पर शॉट खेलकर उन्होंने शतक पूरा किया।

शतक लगाने के बाद ना ही उछलकर जश्न मनाया , ना ही कुछ कहा और ना ही हेलमेट उतारकर अभिवादन किया । उन्होंने बस एक बार ड्रेसिंग रूम की तरफ देखा । उनके साथ रविंद्र जडेजा 34 रन बनाकर क्रीज पर हैं और दोनों 58 रन की साझेदारी कर चुके हैं। विराट कोहली (12) और सूर्यकुमार यादव (आठ) सस्ते में आउट हो गए । कोहली को मरफी ने लेग स्टम्प के बाहर जाती गेंद पर विकेटकीपर एलेक्स कारी के हाथों लपकवाया।

वहीं अपना पहला टेस्ट खेल रहे सूर्यकुमार को लियोन ने आउट किया । भारत ने सुबह के सत्र में रविचंद्रन अश्विन (23) और चेतेश्वर पुजारा (सात) के विकेट गंवाये । पिच के टूटने के कोई लक्षण नहीं दिख रहे हैं और उछाल धीमी रहने के कारण रोहित और अश्विन को सुबह बल्लेबाजी करने में दिक्कत नहीं आई । दोनों ने 42 रन की साझेदारी की । पिच धीमी होने से आस्ट्रेलिया के दोनों आफ स्पिनरों नाथन लियोन और टॉड मरफी को थोड़ी तेज गेंद डालनी पड़ी। अश्विन ने लियोन को एक छक्का भी जड़ा। मरफी ने उनका विकेट लेकर इस साझेदारी को तोड़ा । वहीं चेतेश्वर पुजारा अपनी गलती से विकेट गंवा बैठे जबकि मरफी की यह गेंद उतनी खतरनाक नहीं थी । बाहर जाती गेंद पर पुजारा ने स्वीप शॉट खेला और स्कॉट बोलैंड ने आसान कैच लपक लिया ।

Advertisement
First Published - February 10, 2023 | 2:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement