facebookmetapixel
Advertisement
SIF बना रॉकेट: जून में निवेश 171% उछला, हाइब्रिड स्ट्रैटेजीज की AUM में 72% हिस्सेदारीUS-Iran तनाव व कच्चे तेल की कीमतों से तय होगी इस हफ्ते बाजार की चाल, निवेशक इन ट्रिगर्स पर रखें नजरUP के 3 प्रोडक्ट्स को मिला नया GI टैग, मथुरा की कंठी माला और अलीगढ़ के मेटल स्टैच्यू शामिलनई ग्रामीण रोजगार नीति ‘वीबी-जी राम जी’ से बढ़ी राज्यों की चिंता, संकट के समय वित्तीय मदद में आ सकती है कमीMCap: बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच HDFC Bank व Airtel की चमकी किस्मत, हिंदुस्तान यूनिलीवर को झटकाEPFO का कंपनियों को बड़ा मौका, बिना सरकारी मंजूरी वाले PF ट्रस्ट को वैलिड करने के लिए आई नई योजनाकतर को दुनिया का सबसे अमीर देश बनाने वाले शेख हमद बिन खलीफा का निधन, तख्तापलट कर संभाली थी सत्ताविदेशी निवेशकों का भारतीय शेयर बाजार में लौटा भरोसा, जुलाई में अब तक खरीदे ₹15,157 करोड़ के स्टॉक्सबदल रहा है चीन और अमेरिका का कूटनीतिक दबदबा, क्या इंडो-पैसिफिक का खेल पलट देगा भारत?IMD Weather Alert: उत्तराखंड से लेकर बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट, लेकिन दिल्ली वालों को नसीब नहीं

रेहान को IPL नीलामी में चुना जाता है तो यह शानदार होगा: मैकुलम

Advertisement
Last Updated- December 21, 2022 | 12:28 PM IST
Brendon McCullum

इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कोच ब्रैंडन मैकुलम ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ अपने पदार्पण टेस्ट मैच में प्रभावशाली प्रदर्शन करने वाले युवा लेग स्पिनर रेहान अहमद को अगर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की नीलामी में चुना जाता है तो या शानदार होगा।

अट्ठारह वर्षीय अहमद अपने टेस्ट पदार्पण पर पारी में पांच विकेट लेने वाले सबसे युवा गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन 48 रन देकर पांच विकेट लिए थे। अहमद ने भी शुक्रवार को कोच्चि में होने वाली आईपीएल नीलामी के लिए खुद को पंजीकृत कराया है।

उनका आधार मूल्य 40 लाख रुपए है। मैकुलम ने मंगलवार को बीबीसी टेस्ट मैच स्पेशल में कहा,‘‘ अगर उसे आईपीएल में चुना जाता है तो यह बहुत अच्छा होगा।

अगर ऐसा होता है तो यह शानदार होगा।’’ उन्होंने कहा,‘‘ उसे अन्य खिलाड़ियों के साथ खेलने और उनसे अनुभव हासिल करने का मौका मिलना चाहिए। क्या किसी अन्य 18 वर्षीय खिलाड़ी को ऐसा मौका मिलता है। वह पूरी तरह से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर है।’’

Advertisement
First Published - December 21, 2022 | 12:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement