खेल

FIFA Women’s World Cup: स्पेन ने कोस्टा रिका को 3-0 से हराया

Spain v Costa Rica: Spain की दो बार की ‘Ballon d'Or-winner’ विजेता एलेक्सिस पुतेलास 77वें मिनट में मैदान में उतरी

Published by
भाषा   
Last Updated- July 21, 2023 | 4:35 PM IST

स्पेन ने पहले हाफ में चार मिनट के अंदर तीन गोल करके महिला फुटबॉल विश्व कप मुकाबले में कोस्टा रिका पर 3-0 से जीत हासिल की।

स्पेन की दो बार की ‘बलोन डि ओर’ विजेता एलेक्सिस पुतेलास 77वें मिनट में मैदान में उतरी लेकिन तब तक टीम की जीत सुनिश्चित हो चुकी थी।

स्पेन ने वालेरिया डे कैम्पो के 21वें मिनट में आत्मघाती गोल की मदद से बढ़त हासिल की। फिर ऐताना बोनमाटी ने 23वें और ईस्थर गोंजालेज ने 27वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को 3-0 से आगे कर दिया और यह बढ़त अंत तक बरकरार रही।

First Published : July 21, 2023 | 4:35 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)