facebookmetapixel
Advertisement
Trump Tariff on Generic Drugs: ट्रंप के 200% टैरिफ वाले बयान से टूटे भारतीय फार्मा शेयर, निवेशकों में बढ़ी चिंताFY27 में रेखा झुनझुनवाला का पोर्टफोलियो ₹46,982 करोड़ हुआ, 20% की छलांग; सेंसेक्स सिर्फ 7.7% चढ़ाएस. जयशंकर और मार्को रुबियो के बीच अहम बैठक; व्यापार, रक्षा और AI समेत कई मुद्दों पर चर्चाTrump के नए टैरिफ प्लान से Pharma Stocks में हड़कंप! Glenmark, Biocon और Aurobindo के शेयर 3% तक लुढ़केAI पर सख्त नियमों की तैयारी! सेफ हार्बर से लेकर डेटा अधिकार तक बड़े बदलाव पर विचारट्रंप का ऐलान! अगस्त 2028 से जेनेरिक दवाओं के आयात पर 100% टैरिफ, भारत के निर्यात को लग सकता है झटकाDBT योजनाओं का दूसरा पहलू! रिसर्च ने बताए फायदे, लेकिन लाभार्थियों की छंटनी ने बढ़ाई चिंताStock Market Update: शेयर बाजार में गिरावट जारी! सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निफ्टी 24,000 के नीचे; IndiGo-Cipla ने बढ़ाई टेंशनअब जमीन बनेगी डिजिटल टोकन! महाराष्ट्र ला रहा है देश का पहला ब्लॉकचेन लैंड कानूनHavells के नतीजों में बड़ा ट्विस्ट! बिक्री बढ़ी, लेकिन घट गया मुनाफा; जानें क्यों बढ़ी निवेशकों की चिंता

तेलंगाना विधानसभा ने वाल्मिकी बोया व अन्य समुदायों को एसटी सूची में शामिल करने का प्रस्ताव पारित किया

Advertisement
Last Updated- February 10, 2023 | 4:37 PM IST

तेलंगाना विधानसभा ने शुक्रवार को एक प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को वाल्मिकी बोया और कुछ अन्य समुदायों को अनुसूचित जनजाति (ST) सूची में शामिल करने की सिफारिश की है।

मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने वाल्मिकी बोया, किराटक और अन्य समुदायों को एसएटी सूची में शामिल करने के लिए 2016 में अनुसूचित जनजातियों के लिए जांच आयोग की सिफारिश को स्वीकार कर लिया था और इसे केंद्र को भेज दिया था। उन्होंने कहा कि इस बाबत कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव पढ़ते हुए कहा कि लिहाजा सदन इन समुदायों को एसटी सूची में शामिल करने के लिए सर्वसम्मति से केंद्र को सिफारिश करने का प्रस्ताव पारित करता है।

उन्होंने प्रस्ताव दिया कि आदिलाबाद, कोमाराम भीम आसिफाबाद और मंचिर्याल जिलों में रहने वाले ‘माली’ समुदाय की सामाजिक-आर्थिक स्थिति को देखते हुए उन्हें एसटी सूची में शामिल किया जाए।

राव ने कहा कि समुदाय की मांग है कि उन्हें एसटी सूची में शामिल किया जाए। विधानसभा अध्यक्ष पी श्रीनिवास रेड्डी ने प्रस्ताव को स्वीकार किये जाने की घोषणा की।

Advertisement
First Published - February 10, 2023 | 4:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement