facebookmetapixel
Advertisement
SEBI कसेगा शिकंजा! PMS नियमों की होगी बड़ी समीक्षा, जून 2026 तक जारी कर सकता है कंसल्टेशन पेपरचीन में प्राइवेट इक्विटी कंपनियों को निवेश से बाहर निकलने में क्यों हो रही है मुश्किल?Nippon India MF ने उतारा नया डेट फंड, ₹1,000 से निवेश शुरू; किसे लगाना चाहिए पैसा?टाटा बोर्ड मीटिंग से पहले बाजार में सरगर्मी, इन 6 शेयरों में एक्सपर्ट्स ने बताए टारगेट और स्टॉप लॉसDA Hike 2026: क्या होली से पहले बढ़ेगा महंगाई भत्ता? पिछले 5 साल के ट्रेंड्स दे रहे बड़ा संकेतAditya Birla Sun Life MF ने उतारा नया ETF, ₹500 से टॉप-10 प्राइवेट और सरकारी बैंकों में निवेश का मौकाफिर से सोना-चांदी में जोरदार तेजी, एक्सपर्ट बता रहे क्यों निवेशक इन मेटल में लगा रहे पैसाUltra luxury housing-Gurugram: मुंबई को पीछे छोड़ गुरुग्राम ने रचा हाई-एंड हाउसिंग में इतिहासबैंक जाने का झंझट खत्म! कैसे BC Sakhi कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग पहुंच बढ़ाने में कैसे मदद कर रहा हैFASTag के बाद अब GPS से कटेगा टोल, 1 अप्रैल से बड़ा बदलाव! क्या आपकी लोकेशन होगी ट्रैक?

राहुल गांधी ने अग्निपथ योजना पर उठाए सवाल, PM मोदी और रक्षा मंत्री से पूछा- एक सैनिक की जिंदगी दूसरे सैनिक से अधिक मूल्यवान क्यों

Advertisement

गांधी ने कहा, ‘‘नासिक में प्रशिक्षण के दौरान दो अग्निवीर गोहिल विश्वराजसिंह और सैफत शित की मौत एक दर्दनाक घटना है। उनके परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।’’

Last Updated- October 13, 2024 | 6:50 PM IST
Modi did not understand the Constitution: Rahul Gandhi मोदी ने संविधान को नहीं समझा: राहुल गांधी

महाराष्ट्र के नासिक में प्रशिक्षण के दौरान दो अग्निवीरों की मौत के बाद विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से पूछा कि एक सैनिक की जिंदगी दूसरे सैनिक की तुलना में अधिक मूल्यवान क्यों है।

उन्होंने यह भी पूछा कि ‘अग्निवीर’ के रूप में शहीद हुए दो सैनिकों के परिवारों को अन्य शहीद सैनिकों के समान पेंशन और लाभ क्यों नहीं मिलेंगे? उन्होंने कहा कि वह इस ‘‘अन्याय’’ के खिलाफ लड़ते रहेंगे।

गांधी ने कहा, ‘‘नासिक में प्रशिक्षण के दौरान दो अग्निवीर गोहिल विश्वराजसिंह और सैफत शित की मौत एक दर्दनाक घटना है। उनके परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।’’

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में पूछा, ‘‘यह घटना एक बार फिर अग्निवीर योजना पर गंभीर सवाल उठाती है, जिनका जवाब देने में भाजपा सरकार असफल रही है। क्या गोहिल और सैफत के परिवारों को समय पर मुआवजा मिलेगा, जो किसी अन्य जवान की शहादत के बराबर हो?’’

उन्होंने पूछा, ‘‘अग्निवीरों के परिवारों को पेंशन और अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ क्यों नहीं मिलेगा? जब दोनों ही सैनिकों की जिम्मेदारियां और बलिदान समान हैं, तो उनकी शहादत के बाद यह भेदभाव क्यों?’’

गांधी ने कहा कि अग्निपथ योजना सेना के साथ ‘‘अन्याय’’ है और वीर जवानों की शहादत का अपमान है। उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री को जवाब देना चाहिए कि क्यों एक सैनिक की जिंदगी दूसरे सैनिक से अधिक मूल्यवान है?’’

उन्होंने कहा, ‘‘आइए मिलकर इस अन्याय के खिलाफ खड़े हों। भाजपा सरकार की ‘अग्निवीर’ योजना को हटाने के लिए, देश के युवाओं और सेना के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए हमारे ‘जय जवान’ आंदोलन से आज ही जुड़ें।’’

नासिक जिले के आर्टिलरी सेंटर में परीक्षण के दौरान एक गोले के फट जाने से अग्निवीरों गोहिल और सैफत की मौत हो गई थी।

Advertisement
First Published - October 13, 2024 | 6:50 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement