facebookmetapixel
Advertisement
1601 नंबर से आएगी अधिकृत कॉल, TRAI ने ठगी रोकने के लिए बढ़ाया दायरानरसिम्हा राव-मनमोहन से वाजपेयी-मोदी तक: एनके सिंह ने बताया कैसे बदला भारत की आर्थिक स्थिरता का सफरझारखंड में भर्ती परीक्षाओं की कथित धांधली पर बवाल, छात्रों पर पुलिस का लाठीचार्जGen Z तक पहुंच बढ़ाने की तैयारी में RSS, विशाखापत्तनम में होगी अहम बैठकBP India 2030 तक तेल-गैस क्षेत्र में करेगी $4 अरब का निवेश, ‘समुद्र मंथन’ योजना से कंपनी को बड़ी उम्मीदेंBrand Canvas 2026 का ग्रैंड फिनाले 11 अगस्त को बेंगलूरु में, 10 टीमें करेंगी मुकाबलाAI जॉब्स के लिए स्किल गैप की जानकारी नहीं, PMKVY 4.0 में 53,449 ने कराया रजिस्ट्रेशनग्राहकों-छोटे दुकानदारों के लिए UPI रहेगा फ्री, केवल बड़े कारोबारी लेनदेन पर ही MDR लागू करने की तैयारी: FMअमेरिकी टेक यूनिकॉर्न में बढ़ी भारत की हिस्सेदारी, हर 10 में 1 कर्मचारी भारतीयFCNR(B) योजना से बॉन्ड बाजार में आई बहार, 5 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड में बड़ी गिरावट

उत्तर प्रदेश : इजाजत के बावजूद सिनेमाघरों में ताले

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 2:55 AM IST

उत्तर प्रदेश में इजाजत मिलने के कई दिन बाद भी सिनेमाघरों के ताले नहीं खुल सके हैं। शनिवार और रविवार को लागू साप्ताहिक बंदी, कोविड प्रतिबंधों के तहत केवल 50 फीसदी बुकिंग की अनुमति और सबसे उपर नयी फिल्मों के उपलब्ध न होने के चलते सिनेमाघर गुलजार नहीं हो पा रहे हैं। हालांकि प्रदेश सरकार ने इसी ह ते सोमवार से सिनेमा हाल खोलने की अनुमति दे दी थी।
राजधानी लखनऊ में मल्टीप्लेक्स गुरुवार से तो सिंगल स्क्रीन सिनोमा हाल शुक्रवार से खोलने की योजना थी। गुरुवार को पीवीआर सहित कई मल्टीप्लेक्स नहीं खुले हैं। सिनेमाघर मालिकों का कहना है कि कुछ सिंगल स्क्रीन में शुक्रवार से फिल्मों का प्रदर्शन शुरु हो सकता है पर परिचालन लागत भी न निकलने की आशंका में अभी ज्यादातर में बंदी ही जारी रहेगी। उनका कहना है कि सिनेमाहाल में सामान्य दिनों में एक ह ते में 35 शो चलते हैं जबकि इन दिनों वीकेंड लाकडाउन और रात नौ बजे के बाद लागू होने वाले कोरोना कर्फ्यू के चलते बामुश्किल 20 शो ही चल सकते हैं।
सिनेमा हाल संचालकों का कहना है कि ज्यादातर जगहों पर दर्शकों की भीड़ शनिवार और रविवार को ही होती है पर इन दोनो दिन लाकडाउन के चलते कोई धंधा संभव नहीं है। साथ ही बाकी दिनों में भी केवल 50 फीसदी सीटों के लिए ही टिकट दिए जा सकते हैं। सिनोमाघर संचालकों का कहना है कि इन दिनों कोई खास नयी फिल्म भी रिलीज नहीं होने जा रही है। ज्यादातर अच्छी फिल्में बीते दिनों ओटीटी प्लेटफार्म पर आ चुकी हैं या आने वाली हैं। इन हालात में सिनेमाघरों के लिए धंधा करना पाना खासा मुश्किल हो गया है।
संचालकों का कहना है कि आने वाले कुछ ह तों में जब कोविड की दशा और भी बेहतर होगी और प्रतिबंध घटेंगे तो ही धंधा पटरी पर आएगा। जुलाई के आखिर में और अगले महीने बेलबाटम, अतरंगी रे, बचन पांडे, रामसेतु जैसी नयी फिल्में भी रिलीज होंगी तब दर्शकों की तादाद बढ़ेगी। उनका कहना है कि वीकेंड लाकडाउन हटने और अच्छी फिल्मों के रिलीज होने के बाद कम से कम कुछ काम चल निकलेगा। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में सिनेमाहाल बीते ढाई महीनों से बंद हैं।
प्रदेश सरकार ने इसी ह ते से स्टेडियम, जिम और सिनेमाघरों के संचालन की अनुमति दे दी है। नए नियमों के तहत सिनेमाघंरो में दर्शकों को एक सीट छोड़कर बैठना होगा और सभी को अपने मोबाइल पर आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना होगा। टिकटों की बुकिंग आनलाइन होगी जबकि विंडों पर भी दर्शकों को पहुंच कर मोबाइल के जरिए ही बुक करना होगा। सिनमाहाल के भीतर खाने पीने की चीजें न तो बिकेंगी और नहीं इस्तेमाल की जाएंगी। दर्शकों को सिनेमाघर के कैंटीन तक जाना होगा।
 

Advertisement
First Published - July 8, 2021 | 8:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement