facebookmetapixel
Advertisement
विदेशी संपत्ति छिपाई है? छोटे टैक्सपेयर्स के लिए 16 अगस्त से खुलेगा विंडो, CBDT ने किया ऐलानअगले 7-8 साल में देश में शुरू होंगे 5 से 8 नए सेमीकंडक्टर प्लांट, हमें चिप निर्माण में आत्मनिर्भर बनना होगा: PM1 शेयर पर मिलेगा ₹500 का डिविडेंड! डिस्ट्रीब्यूशन के कारोबार से जुड़ी कंपनी का निवेशकों को बड़ा तोहफाकिसानों से बोले PM मोदी: दुनिया भर में पहुंचाएं भारतीय उत्पाद, मिलेट्स-मसालों को ग्लोबल ब्रांड बनाएंDividend Stocks: अगले हफ्ते लगभग 90 कंपनियां बाटेंगी डिविडेंड, निवेशकों के पास मोटी कमाई का मौका‘होर्मुज को अमेरिकी क्षेत्र बनाने पर कर रहे काम’, ट्रंप के दावे से मची खलबली, ईरान ने किया खारिजभारतीय शेयर बाजार का 35 साल का सफर: हर्षद मेहता घोटाले से 2026 तक तेजी-मंदी की पूरी कहानीPM Modi Speech: आत्मनिर्भर भारत से वर्क कल्चर तक, PM बोले- अब देश को बदलनी होगी रफ्तारजनगणना 2027 में पहली बार जाति की गणना, 40 सवालों में आधार से बैंक खाते तक पूछी जाएगी जानकारी‘देश को दिमागी नक्सलियों से बचाना होगा, वो युवाओं को भटकाने की कोशिश कर रहे’, लालकिले से बोले PM मोदी

Toyota लाई दुनिया का पहला इले​क्ट्रिक फ्लेक्स ईंधन वाहन

Advertisement

Toyota Kirloskar द्वारा विकसित यह प्रोटोटाइप इनोवा हाइक्रॉस मॉडल पर तैयार किया गया है

Last Updated- August 29, 2023 | 10:48 PM IST
August Auto Sales
PTI

World’s first BS6 electrified flex fuel: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को दुनिया का पहला बीएस-6 (चरण-दो) विद्युतीकृत फ्लेक्स ईंधन आधारित वाहन पेश किया, जो 20 प्रतिशत से अधिक एथनॉल मिश्रण पर चल सकता है।

गडकरी ने कहा कि आज की प्रगति किसानों के लिए वरदान है। मैं ऐसी तकनीक विकसित करने के लिए टोयोटा किर्लोस्कर के प्रबंधन को धन्यवाद देता हूं, जो देश में प्रदूषण कम करने और कृषि क्षेत्र में रोजगार के अवसर पैदा करने में मदद करेगी। मैं फ्लेक्स इंजन पर आधारित और अधिक मॉडल बनाने का अनुरोध करता हूं।

टोयोटा किर्लोस्कर द्वारा विकसित विद्युतीकृत फ्लेक्स ईंधन वाहन का प्रोटोटाइप इनोवा हाइक्रॉस मॉडल पर तैयार किया गया है और इसे भारत के उच्च उत्सर्जन मानदंडों के अनुरूप बनाया गया है।

Also read: Toyota Kirloskar ने अपने कर्नाटक प्लांट में तीसरी शिफ्ट में शुरू किया काम

इस प्रोटोटाइप के बारे में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि यह पहल महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दुनिया के पहले बीएस 6 (चरण 2) विद्युतीकृत फ्लेक्स फ्यूल वाहन का प्रोटोटाइप पेश कर रह है, जिसमें फ्लेक्स ईंधन इंजन के साथ-साथ इलेक्ट्रिक पावरट्रेन दोनों हैं।

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्याधिकारी मासाकाजु योशिमुरा ने कहा कि यह उपलब्धि कई मार्ग अपनाते हुए भारत सरकार की पहल के अनुरूप कार्बन-तटस्थ मोबिलिटी समाज को आकार देने की दिशा में टीकेएम की दृढ़ता को रेखांकित करती है।

Advertisement
First Published - August 29, 2023 | 10:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement