facebookmetapixel
Advertisement
ब्रह्मोस, UPI, IIM और सबांग पोर्ट… भारत-इंडोनेशिया के बीच हुए कई अहम समझौतेTeja Engineering IPO Listing: 90% प्रीमियम पर हुई एंट्री, फिर लगा अपर सर्किट! इश्यू ने पहले ही दिन निवेशकों को किया मालामालटाटा ग्रुप के इस शेयर में मचा हड़कंप! Q1 अपडेट के बाद 11% तक टूटा Trent, निवेशकों को बड़ा झटकाOFS शुरू होते ही फिसला Cochin Shipyard का शेयर, 4% से ज्यादा की गिरावटचीनी कंपनियों को मिली एंट्री, क्या भारतीय Power Transmission कंपनियों की बढ़ेगी टेंशन?ट्रंप ने फिर दी ईरान को चेतावनी, बोले समझौता करो, वरना ‘काम पूरा करेंगे’जुलाई से सितंबर तक 53 कंपनियों के करोड़ों शेयर होंगे अनलॉक, निवेशकों के लिए क्या हैं मायने?सोना-चांदी में गिरावट, MCX और Comex दोनों पर फिसले दामManipal Health IPO: 8,000 करोड़ रुपये जुटाएगी मणिपाल हेल्थ, SEBI से मिली मंजूरी; चेक करें इश्यू से जुड़ी जरूरी बातेंQ1 से पहले ऑटो, FMCG, फार्मा और सीमेंट निवेशकों के लिए अलर्ट! नुवामा ने क्या कहा?

Toyota Kirloskar ने अपने कर्नाटक प्लांट में तीसरी शिफ्ट में शुरू किया काम

Advertisement
Last Updated- May 17, 2023 | 12:04 PM IST
August Auto Sales

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने अपनी उत्पादन क्षमता करीब 30 प्रतिशत तक बढ़ाने के लिए अपने कर्नाटक स्थित संयंत्र में तीसरी पाली शुरू की है। कंपनी के इस कदम का मकसद लोकप्रिय इनोवा क्रिस्टा और फॉर्च्यूनर जैसे मॉडलों के लिए ‘इंतजार की अवधि’ कम करना है।

वाहन कंपनी ने अपनी विनिर्माण क्षमता को बढ़ाने के लिए बेंगलुरु के बाहरी इलाके बिदादी के अपने संयंत्र में एक मई से तीसरी पाली शुरू कर दी है। कंपनी ने इस संयंत्र में मौजूदा बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के लिए 90 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है।

इसके अलावा कारखाने में तीसरी पाली में काम करने के लिए 1,500 कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। टीकेएम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं मुख्य संचार अधिकारी सुदीप एस दलवी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हमने संयंत्र में तीसरी पाली शुरू की है।

इस संयंत्र में इनोवा क्रिस्टा, इनोवा हाइक्रॉस और फॉर्च्यूनर जैसे मॉडलों का उत्पादन होता है। इन उत्पादों के लिए इंतजार की अवधि काफी लंबी है। हमारा प्रयास इसे कम करने का है।’’

Advertisement
First Published - May 17, 2023 | 12:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement