facebookmetapixel
Advertisement
Medicine Price Update: रेबीज रोधी दवा महंगी, डायबिटीज-HIV समेत 39 दवाओं की नई कीमतें तयभारत ने जहाज पर हमले को बताया चिंताजनक, 11 भारतीय नाविकों में से एक लापताराम मंदिर मामले में संघ ने जताई पीड़ा, कहा- दोबारा न हो ऐसी चूक; विपक्ष ने घेराहोर्मुज स्ट्रेट फिर हुआ बंद, क्या भारत पर पड़ेगा असर? जानिए पूरी तस्वीरITR Filing 2026: खेती की जमीन बेची तो टैक्स लगेगा या नहीं? जानें नियम और बचावEditorial: कम शुल्क से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा, भारत को चाहिए स्थायी आयात सुधारहोर्मुज संकट से आगे: भारत अपनी ऊर्जा सुरक्षा कैसे कर रहा है मजबूत?‘सतलुज’ विवाद से पंजाब की चुनावी राजनीति में क्या आएगा बड़ा बदलाव?एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट का जीएमपी मजबूत, निवेशक कर रहे वैल्यू  की तलाशPage Industries पर ब्रोकरेज बुलिश, प्रीमियम प्रोडक्ट्स और बढ़ती मांग से ग्रोथ तेज; टारगेट प्राइस ₹48,000 तक

लखनऊ में फार्मा पार्क संग टेक्सटाइल पार्क की कवायद भी शुरू

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 9:25 PM IST

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में फार्मा पार्क के साथ ही अब टेक्सटाइल पार्क की स्थापना की कवायद शुरू की जा रही है। केंद्र सरकार की पीएम मित्र योजना के तहत स्थापित होने वाले मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल और अपैरल पार्क के लिए राजधानी लखनऊ में जमीन तलाशी जा रही है।
इससे पहले प्रदेश सरकार ने लखनऊ में सार्वनिक क्षेत्र की बंद हो चुकी दवा कंपनी यूपी ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल लिमिटेड (यूपीडीपीएल) की खाली जमीन पर फार्मा पार्क स्थापित करने का फैसला किया था। अधिकारियों के मुताबिक अब राजधानी में टेक्सटाइल पार्क के लिए प्रयास तेज किए जा रहे हैं।
अपर मु य सचिव नवनीत सहगल ने लखनऊ में इस पार्क के लिए 1000 एकड़ जमीन मांगी है। लखनऊ के साथ ही राषट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में गौतमबुद्धनगर में भी जमीन की तलाश की जा रही है। सहगल ने इसके लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के साथ ही ग्रेटर नोएडा व यूपीसीडा को भी पत्र लिखा है। लखनऊ में इसके लिए जमीन की तलाश शुरू कर दी गई है।
गौरतलब है कि केंद्र सरकार की योजना के तहत देश में स्थापित होने वाले सात मेगा टेक्सटाइल पार्कों में उत्तर प्रदेश भी शामिल है। योगी सरकार ने इसकी स्थापना किए जाने को लेकर सहमति जतायी है और इसके चलते बीते महीने ही अपर मु य सचिव सहगल ने जमीन के लिए यमुना एक्सप्रेस वे अथारिटी, एलडीए व अन्य संस्थाओं को पत्र लिख कर जमीन की उपलब्धता के बारे में जानकारी मांगी है। अपर मु य सचिव ने इसके लिए जल्दी से जल्दी प्रस्ताव देने को कहा है। उन्होंने लिखा है कि पीएम मित्र योजना के अंतर्गत टेक्सटाइल पार्क स्थापित करने का काम बहुत तेजी से किया जाना है। इसके लिए भारत सरकार को जल्द से जल्द प्रस्ताव भेजा जाना है जिसके चलते खाली जमीन की जानकारी उपलब्ध करायी जाए।
उन्होंने कहा है कि टेक्सटाइल पार्क में बड़े पैमाने पर वस्त्र उद्योग व अपैरल संबंधित ईकाईयां लगेंगी जिससे बड़े पैमाने पर नौजवानों को रोजगार मिलेगा। नवनीत सहगल ने टेक्सटाइल इंडस्ट्री व पार्क के लिए पानी की उपलब्धता वाले और विवाद मुक्त भूखंड उपलब्ध कराने को कहा है। प्रदेश सरकार इससे पहले गोरखपुर में टेक्सटाइल पार्क की स्थापना के लिए काम शुरु कर चुकी है।

Advertisement
First Published - February 4, 2022 | 11:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement