facebookmetapixel
Advertisement
पेपर लीक के खिलाफ कानून में संशोधन को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, सोमवार को संसद में पेश होगा विधेयकभारी बारिश और बाढ़ का कहर: गुजरात में सेना ने संभाला मोर्चा, असम-महाराष्ट्र में भी हालात गंभीरचार साल के निचले स्तर पर पहुंची निजी कारोबारी गतिविधियां, महंगाई और पश्चिम एशिया तनाव से सुस्त पड़ी रफ्तारफ्रंट-रनिंग मामले में ऐक्सिस MF के पूर्व डीलर वीरेश जोशी पर 7 साल का प्रतिबंध, 3 करोड़ का जुर्माना भीरसायन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 3,030 करोड़ रुपये की ‘भव्य-रसायन’ योजना मंजूरCBDT को वित्त मंत्री की सख्त हिदायत, कहा: अभी भी 5.4 लाख अपीलें लंबित, मुकदमेबाजी रणनीति की करें समीक्षाUS Tariff on India: अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर लगाया 10% टैरिफ, धारा 301 के तहत हुई कार्रवाईUpcoming IPO: देश का सबसे बड़ा हेल्थकेयर IPO ला रही मणिपाल हेल्थ, 29 जुलाई से खुलेगा इश्यूHindustan Zinc Q1 Results: दोगुने से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, 5,469 करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ाबिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप पर सरकार का शिकंजा, GitHub से कोड हटाने का दिया निर्देश

एसबीजे 690 ने बनाई विस्तार योजना

Advertisement
Last Updated- December 06, 2022 | 9:02 PM IST

स्टडी बाई जनक (एसबीजे) समूह के पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी एसबीजे 690 लिमिटेड ने चालू वित्त वर्ष के दौरान 65 नए स्टोर्स खोलने का इरादा बनाया है।


इसके साथ ही कंपनी के स्टोर्स की संख्या मौजूदा 58 के मुकाबले बढ़कर 118 हो जाएगी। कंपनी सिलेसिलाए कपड़े बनाती है।स्टडी बाई जनक के निदेशक मनोज मेहरा ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि अगले वित्त वर्ष 2009-10 के दौरान कंपनी अपने स्टोर्स की संख्या में 135 से 140 का इजाफा करेगी।


इस विस्तार योजना पर अमली जामा पहनाने के साथ ही कंपनी का लक्ष्य चालू वित्त वर्ष के दौरान 60 से 65 करोड़ रुपये का कारोबार करने का है जबकि अगले वित्त वर्ष के दौरान कारोबार के बढ़कर दोगुना होने का अनुमान है।


इसके अलावा स्टटी बाई जनक चालू वित्त वर्ष के दौरान 4 नए स्टोर खोलेगी। इसके बाद कंपनी के कुल स्टोर्स की संख्या बढ़कर 12 हो जाएगी। इस विस्तार योजना के साथ ही एसबीजे समूह का कुल कारोबार 120 करोड़ रुपये होने का अनुमान है जबकि बीते वित्त वर्ष के दौरान यह आंकड़ा 58 करोड़ रुपये था।


मेहरा ने बताया कि जनक ने दुबई और लंदन में भी कारोबार का विस्तार करने की योजना बनाई है। इन स्टोर्स का परिचालन चालू वित्त वर्ष के दौरान ही शुरू हो जाएगा। इस बीच एसबीजे अमृतसर और फागवाड़ा में 690 सैवियो ब्रांड नाम से पुरुषों के परिधार को लांच करने घोषणा भी की है।


अमृतसर में सैवियो के तीन स्टोर और फागवाड़ा में एक स्टोर खोला जाएगा। यह ब्रांड दिल्ली, फरीदाबाद, जालंधर, चंडीगढ़, पटियाला, मोहाली, लुधियाना और होशियारपुर में पहले से ही है। सैवियो को दो श्रेणियों ‘मैग्नेटिक वियर’ और ‘द क्लब वियर’ में लांच किया गया है।


मेहरा ने कहा कि कैजुअल वियर, पार्टी वियर, वर्क वियर और डेनिम की विस्तृत श्रृंखला के कारण यह ब्रांड युवाओं में काफी लोकप्रिय होगा। इस ब्रांड में नवीनतम ट्रेंड और रंगों के बेहतरीन तालमेल का इस्तेमाल किया गया है।

Advertisement
First Published - May 4, 2008 | 10:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement