facebookmetapixel
Advertisement
टाटा समूह के नए कारोबार मांग रहे बड़ी पूंजी, सेमीकंडक्टर से एयर इंडिया तक कई लाख करोड़ के निवेश पर नजरटीवी रेटिंग का संकट गहराया, सरकार की नई नीति के चलते विज्ञापन बाजार पर बढ़ी चिंताEditorial: कॉरपोरेट मुनाफे की रफ्तार तेज, निवेश पीछे; विनिर्माण को नई ताकत देना बड़ी चुनौतीरोजगार की नई राह बनेगा सेवा क्षेत्र, शिक्षा और स्वास्थ्य में छिपी बड़ी संभावनाएंउदारीकरण ने बदली दूरसंचार की तस्वीर, कभी फोन कनेक्शन के लिए सालों इंतजार करता भारत आज बना डिजिटल ताकतपरमाणु संयंत्रों के लिए नए नियमों का ड्राफ्ट, सुरक्षा और निवेश दोनों पर फोकसFCNR (B) स्वैप सुविधा समय से पहले बंद, रुपये पर दबाव बढ़ा; सरकारी बॉन्ड यील्ड भी चढ़ीशेयर बाजार को मजबूत करने की तैयारी: SLBM का दायरा बढ़ाएगा SEBI, CAS को मिलेगी मजबूतीरिवॉल्विंग क्रेडिट पर रोक के प्रस्ताव से NBFC चिंतित, RBI को देंगे फीडबैकभाजपा ने बनाई नई टीम, 65 पदाधिकारियों में 51 नए चेहरे; स्मृति ईरानी महासचिव तो राम माधव बने उपाध्यक्ष

चीन से खतरे पर संसद में चर्चा कराए सरकार: सौगत रॉय

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 5:53 PM IST

चीन से खतरे पर संसद में चर्चा कराए सरकार: सौगत रॉय
PTI / नयी दिल्ली  December 14, 2022

14 दिसंबर (भाषा) तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत रॉय ने बुधवार को लोकसभा में कहा कि अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प की घटना को देखते हुए सरकार को ‘चीन से खतरे’ पर संसद में चर्चा करानी चाहिए।

उन्होंने सदन में नियम 377 के तहत यह विषय उठाते हुए कहा, ‘‘चीनी सेना आक्रामकता दिखा रही है और यथास्थिति बदलने का प्रयास कर रही है। पीएलए ने हजारों किलोमीटर क्षेत्र पर कब्जा कर रखा है…वह बुनियादी ढांचा बढ़ा रहा है और गश्त भी बढ़ा रहा है।’’

रॉय ने कहा, ‘‘मैं सरकार से आग्रह करता हूं कि वह जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और अन्य क्षेत्रों में अपने इलाके की सुरक्षा के लिए कदम उठाए…पाकिस्तान और चीन को स्पष्ट संदेश देना चाहिए। हम चीन के खतरे पर उसी तरह की चर्चा की मांग करते हैं जैसे जवाहरलाल नेहरू ने 1962 में करवाई थी। ’’

भाजपा के संजय जायसवाल ने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकारों को मिलकर वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए काम करना चाहिए।

भाजपा के रवि किशन ने कहा, ‘‘कोरोना काल में कई ट्रेनों का संचालन रद्द कर दिया गया। गोरखपुर में कुछ स्टेशनों पर कुछ ट्रेनों का ठहराव बंद कर दिया गया है। मेरा आग्रह है कि इन स्टेशनों पर ट्रेनों का ठहराव फिर शुरू हो।’’

भाषा हक हक वैभव

Advertisement
First Published - December 14, 2022 | 12:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement