facebookmetapixel
Advertisement
Explainer: साइलेंट सेविंग से स्मार्ट इनवेस्टमेंट तक! कैसे भारतीय परिवारों में बदल रही है पैसों को लेकर सोच व रणनीतिहाईवे नहीं, अब डेटा सेंटर तय करेंगे शहरों का विस्तार; बढ़ेगी हाउसिंग डिमांडJio Financial का नया प्लान: AI-ग्लोबल पार्टनरशिप से बढ़ेगी ग्रोथ, डिजिटल ग्राहकों को और जोड़ने की कोशिशभारत में क्यों घट रहा है FDI? जानिए आखिर क्यों दूरी बना रही हैं विदेशी कंपनियांमहंगाई को नियंत्रित करने के लिए बफर स्टॉक, जरूरत पड़ने पर नीतियों में भी किया जा रहा बदलाव: सरकार8th Pay Commission: डेटा जमा करने की तारीख खत्म, पर कब तक आएगी सैलरी बढ़ाने वाली रिपोर्ट?कोटक महिंद्रा AMC का नया इंडेक्स फंड लॉन्च, 17 अगस्त तक खुला रहेगा NFOExplainer: क्या शेयर बाजार, म्युचुअल फंड में निवेश करने वालों को भी रिटायरमेंट के लिए पेंशन स्कीम की जरूरत है?रेलवे से लेकर टैक्स, बैंकिंग तक… 1 अगस्त से हुए बदलावों का कैसे होगा असर?NRI Banking: विदेश में रहते हुए भी इस्तेमाल कर सकते हैं भारतीय मोबाइल नंबर? जानिए बैंकिंग के जरूरी नियम

प्लास्टिक उद्यमियों को चाहिए वैकल्पिक रोजगार

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 7:36 PM IST

प्लास्टिक बैग उद्योग से जुड़े कारोबारियों ने दिल्ली सरकार ने वैकल्पिक रोजगार की मांग की है।
प्लास्टिक बैग के उत्पादन व बिक्री से जुड़े 10,000 से अधिक कारोबारियों ने कहा है कि सरकार को फिलहाल प्लास्टिक बैग पर लगे प्रतिबंध के फैसले पर रोक लगा देनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि बाजार अभी तक प्लास्टिक बैग की जगह किसी अन्य बैग के प्रचलन को स्वीकार नहीं कर पाया है। कारोबारियों ने बाजार के लिए प्लास्टिक बैग की वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए सरकारी अफसरों व कारोबारियों की एक कमेटी गठित करने की भी मांग की है।
प्लास्टिक उत्पादकों ने बैग पर पाबंदी के फैसले को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी हुई है। मामले की अगली सुनवाई 18 मार्च को मुकर्रर की गयी है। कारोबारियों का कहना है कि प्लास्टिक बैग की लागत में किसी भी अन्य बैग का निर्माण नहीं किया जा सकता है।
चाहे वह पेपर बैग हो या फिर जूट बैग। सभी बैग की लागत प्लास्टिक बैग के मुकाबले तीन गुनी तक अधिक बैठती है। कारोबारियों ने बताया कि वे भी इस मामले में सहयोग देने के लिए तैयार है।

Advertisement
First Published - March 12, 2009 | 1:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement