facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरें स्थिर रखीं, सख्त रुख से बाजार की चिंता बढ़ीविदेशी निवेशकों की खरीदारी से लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार, सेंसेक्स 274 अंक मजबूतबजाज फाइनैंस का पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन, प्रॉफिट 29% बढ़ा, एसेट क्वालिटी में सुधारAI पर बड़ा दांव, बजाज फाइनैंस ने 10 साल में ₹40 लाख करोड़ AUM का रखा लक्ष्यRBI की मौद्रिक नीति से पहले जियो क्रेडिट, हीरो फिनकॉर्प समेत कंपनियों ने बॉन्ड से ₹2,520 करोड़ जुटाएदेशभर में केवल E-20 पेट्रोल बिक्री के लिए उपलब्ध, रसीद पर एथनॉल प्रतिशत दिखाना जरूरी नहीं: गडकरीप्राकृतिक आपदाओं से अनाज का नुकसान 77% घटा, FCI ने भंडारण व्यवस्था को बताया सुरक्षितGSTN ने नई E-Way Bill सुविधाएं वापस लीं, फिलहाल पुराने नियम ही रहेंगे लागूNEP 2020 के 6 साल बाद भी अधूरे लक्ष्य, फंडिंग और ढांचागत कमी बनी सबसे बड़ी चुनौतीHurun India Women Leaders 2026: प्रिया नायर टॉप पर, 117 महिला लीडर्स की लिस्ट में बढ़ी भारतीय बेटियों की मौजूदगी

अब जमाना है ‘ग्रीन बिल्डिंग’ अवधारणा का

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 1:05 AM IST

भारत में अब पर्यावरण के अनुकूल भवन निर्माण (ग्रीन बिल्डिंग) की अवधारणा तेजी से विकसित हो रही है।


देश में आवासीय और वाणिज्यिक डेवेलपर अपनी परियोजनाओं को ग्रीन बिल्डिंग की अवधारणा के आधार पर तैयार करने में गंभीरता दिखा रहे हैं।ग्रीन बिल्डिंग की सुविधाएं मुहैया कराने वाली नोएडा स्थित स्पेक्ट्रल सस्टेनेबिलिटी ग्रुप के परियोजना प्रबंधक आशीष जैन ने बताया कि देश में पर्यावरण के अनुकूल भवन निर्माण की अवधारणा के प्रति आवासीय और वाणिज्यिक डेवेलपर इच्छुक नजर आ रहे हैं।

ग्रीन बिल्डिंग एक ऐसी अवधारणा है, जिसमें पानी, बिजली और अन्य वस्तुओं का कम इस्तेमाल कर इमारतों की दक्षता बढ़ाई जाती है। मसलन, धरती पर मौजूद संसाधनों का उचित उपयोग कर भवन का निर्माण करना ताकि पर्यावरण पर कम से कम दबाव पड़ सके।

ग्रीन बिल्डिंग में बेहतर निर्माण, परिचालन और रखरखाव का उचित चयन किया जाता है। इसके अलावा, पर्यावरण के लिए अनुकूल डिजाइन, साइट आदि का भी अधिक ख्याल रखा जाता है। ग्रीन बिल्डिंग की अवधारणा को न सिर्फ व्यक्तियों के लिए बल्कि डेवेलपरों के बीच भी काफी पसंद किया जा रहा है।

डेवेलपर्स भवन के डिजाइन में ग्रीन बिल्डिंग अवधारणा का इस्तेमाल कर रहे हैं।

Advertisement
First Published - October 23, 2008 | 9:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement