facebookmetapixel
Advertisement
डिजिटल पेमेंट नियमों में बदलाव,UPI पर MDR से 10,000 करोड़ रुपये तक सरकार को मिल सकता है बड़ा राजस्वNDA सांसदों की बैठक में खेल और रोजगार पर फोकस, युवाओं के लिए बढ़ते अवसरों का दिया गया ब्यौरा1991 के आर्थिक सुधारों ने बदली भारत की दशा, उसके बाद भारतीय अर्थव्यवस्था को मिली रफ्तार: जयराम रमेशखनिज ब्लॉकों की नीलामी के बाद भी धीमी रफ्तार, 720 में केवल 105 खदानें शुरूREIT और InvIT निवेशकों को बड़ी राहत, नई टैक्स व्यवस्था में भी डिविडेंड रहेगा पूरी तरह टैक्स फ्रीडिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का दिया निर्देशFuel Prices: पेट्रोल-डीजल कीमतों पर सरकार रखेगी नजर, जरूरत पड़ने पर उठाएगी कदमTax Amendment Bill 2026: विदेशी निवेशकों के लिए आसान होंगे टैक्स नियम, लोकसभा में विधेयक पेशNSE क्लोजिंग प्राइस विवाद से बदला म्युचुअल फंड NAV, निवेशकों पर दिखा अलग-अलग असरMeta के अधिकारियों से आज सरकार की बैठक, WhatsApp और कंटेंट मॉडरेशन पर होंगे सवाल

अब चालक सीखेंगे गाड़ी चलाना

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 11:51 PM IST

कोलकाता में जल्द ही एक सड़क सुरक्षा संस्थान खोला जाएगा जिसमें चालकों को वाहन चलाने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।
चालकों को नियंत्रित वातावरण में प्रशिक्षण देने के लिए 10 एकड़ जमीन पर ड्राइविंग ट्रैक तैयार किया जाएगा। फेडरेशन ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष नितिन दास ने बताया कि क्षेत्रीय ऑटोमोबाइल संगठन देश भर में ऐसे सड़क सुरक्षा संस्थान खोलेगा जिसमें हर चालक को तकरीबन 15 दिनों के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।
उन्होंने कहा, ‘हम कोलकाता के अलावा अहमदाबाद और मुंबई में भी ऐसे संस्थान खोलेंगे। अहमदाबाद और मुंबई में इन संस्थानों को तैयार करने की जिम्मेदारी वेस्टर्न इंडिया ऑटोमोबाइल एसोसिएशन के पास होगी जबकि कोलकाता में यह संस्थान ऑटोमोबाइल एसोसिएशन ऑफ ईस्टर्न इंडिया खोलेगा।’
माना जा रहा है कि इन तीनों संस्थानों में 2010 से प्रशिक्षण दिया जाने लगेगा। दोसा ने बताया कि कोलकाता में इस संस्थान के लिए पश्चिम बंगाल परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुमंत्र चौधरी ने शहर से बाहर राजरहाट में जमीन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।
जबकि बाकी के दो शहरों में बन रहे संस्थानों के लिए डब्ल्यूआईएए सीधे जमीन खरीदेगा। दोसा ने बताया कि अगर जमीन के खर्च को छोड़ दें तो इन संस्थानों को बनाने पर 4 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

Advertisement
First Published - April 8, 2009 | 11:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement