facebookmetapixel
Advertisement
यूपी डिफेंस कॉरिडोर में 2,600 करोड़ से ज्यादा का निवेश, अदाणी और बीईएल बढ़ाएंगी उत्पादनTata Motors Q1FY27 Results: मुनाफा 83% बढ़कर ₹2,556 करोड़; वाहनों की बिक्री 26% बढ़ीत्योहारी सीजन में अस्थायी नौकरियों की बाढ़, 15-20% तक भर्ती बढ़ने का अनुमानचीनी की मिठास के साथ गुड़ में भी चढ़ा महंगाई का रंग, 60 रुपये किलो के पार पहुंचा भावशेयर बाजार के क्लोजिंग ऑक्शन सेशन में हेराफेरी नहीं मिली : सेबी चेयरमैनEmbassy REIT को Nifty 500 और Nifty Midcap 150 में जगह, 30 सितंबर से होगा शामिलDebt Mutual Fund: ₹1.88 लाख करोड़ जुटाकर जुलाई में की जोरदार वापसी, क्या आगे भी जारी रहेगी तेजी?Tata Sons को मिलेगा नया चेयरमैन, जानें कैसे होता है चयन और किसकी होती है अहम भूमिकाRetail Inflation: जुलाई में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.45% पर, खाने-पीने की चीजोंं के दाम में तेजी से बढ़ा दबावNFO Alert: जेरोधा म्युचुअल फंड ने लॉन्च की आर्बिट्रेज स्कीम, ₹1000 से SIP शुरू; किसे लगाना चाहिए पैसा?

निर्धारित समय में पूरी होगी मुंबई कोस्टल रोड परियोजना

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 10:11 PM IST

मुंबई कोस्टल रोड परियोजना की पहली सुरंग के खनन का काम पूरा हो गया। करीब 22.2 किलोमीटर लम्बी और 12700 करोड़ रुपये वाली यह परियोजना का लगभग 50 फीसदी काम पूरा हो गया है, इस परियोजना का काम दिसंबर 2023 तक पूरा होने की उम्मीद है। पहले इस परियोजना का काम अक्टूबर 2022 में पूरा होना का दावा किया था।
मुंबई तटीय परियोजना (कोस्टल रोड) का निर्माण कार्य निर्धारित समय पर काम पूरा होने का दावा करते हुए मुख्यमंत्री ठाकरे ने कहा कि ‘मावला’ नामक सुरंग खनन संयंत्र अपने नाम के अनुरूप काम कर रहा है और मुंबई मनपा प्रशासन भी उसी अनुशासन के साथ परियोजना का निर्माण कार्य कर रहा है। प्राकृतिक आपदा सहित कोविड संक्रमण का संकट और उसके कारण निर्माण हुई लॉकडाउन जैसी परिस्थिति का मुकाबला करते हुए बिना रुके परियोजना का निर्माण कार्य शुरू है। समुद्र के नीचे दो सिरों को जोड़ने के काम में मावला संयंत्र सफल रहा है। कोस्टल रोड परियोजना एक तरह से मुंबई का सपना है। इसके चारों ओर न केवल सड़क निर्माण बल्कि सुंदर और दर्शनीय स्थलों का भी विकास किया जाएगा। इस परियोजना के निर्माण में कई चुनौतियां हैं। हालांकि इन चुनौतियों को स्वीकार करते हुए मुंबई मनपा ने मुंबईवासियों के सपनों को पूरा करने की दिशा में अपनी जोरदार यात्रा जारी रखी है। इस परियोजना के निर्माण कार्य में राज्य सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग और सहकार्य किया जाएगा।
बीएमसी आयुक्त आईएस चहल ने कहा कि कोस्टल रोड का अब तक 50 फीसदी काम पूरा हो गया है। मरीन ड्राइव से कांदिवली तक बन रहे 22.2 किलोमीटर लंबे कोस्टल रोड के पहले चरण का काम बीएमसी कर रही है। बीएमसी मरीन ड्राइव से बांद्रा-वर्ली सी-लिंक के दक्षिणी छोर तक 10.58 किलोमीटर लंबी कोस्टल रोड बना रही है। ड्रीम प्रॉजेक्ट पर 12700 करोड़ रुपये का खर्च आंका गया है। प्रियदर्शिनी पार्क से छोटा चौपाटी तक बनी टनल के 1 किलोमीटर का काम 4 सितंबर, 2021 को पूरा हो गया था। 2 किमी का काम 29 दिसंबर, 2021 और 2.070 किमी का काम 10 जनवरी, 2022 को पूरा हुआ। दोनों टनल का व्यास 12.19 मीटर रखा गया है। दोनों टनल को जोड़ने के लिए 11 क्रॉस टनल बनाए जाएंगे, जिनमें 7 यात्रियों और 4 वाहनों के लिए होंगे। कोस्टल रोड 8 लेन का फ्री वे है, जिसमें पुल, सड़क व टनल शामिल हैं। इसके बनने से दक्षिण मुंबई व उत्तर मुंबई के बीच की दूसरी काफी कम हो जाएगी।
 मुंबई उपनगर जिला के पालक मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा कि कोस्टल रोड की पहली सुरंग की खुदाई का काम आज पूरा हो गया है और यह दिन बेहद ही महत्वपूर्ण है। गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड, पारबंदर प्रोजेक्ट (एमटीएचएल), मुंबई मेट्रो इन सभी परियोजनाओं के साथ मुंबई कोस्टल रोड परियोजना में भी महानगर के विकास को आगे ले जाने की बड़ी क्षमता है। मुंबई की महापौर किशोरी पेडणेकर ने कहा कि मुंबई मनपा ने जो जो तय किया, उन सभी परियोजनाओं को पूरा करके दिखाना हमारी परंपरा है और कोस्टल रोड कोई अपवाद नहीं है। यह प्रोजेक्ट देश ही नहीं दुनिया में भी मशहूर होगा।

Advertisement
First Published - January 12, 2022 | 12:09 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement