facebookmetapixel
Advertisement
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर RSS ने दिया पहला बयान, कहा: घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कड़ी सजाEditorial: दिल्ली की नई EV नीति सही दिशा में, लेकिन अभी भी कई बड़े सुधार की जरूरतभारत को अपना AI मॉडल बनाने का जरूरत नहीं, मजबूत AI इकोसिस्टम पर दांव लगाना सही कदमहिमाचल में 2027 की चुनावी बिसात: खस्ताहाल खजाना और गुटबाजी के बीच सुक्खू सरकार की बढ़ी बेचैनीविदेशी निवेशकों से रुपये में लिया जाएगा रेगुलेटरी शुल्क, FPI और FVCI के लिए SEBI बदलने जा रहा है नियमकॉरपोरेट बॉन्ड बाजार में आई जबरदस्त रौनक, भारतीय कंपनियों ने एक ही दिन में जुटाए ₹15,960 करोड़Nifty IT इंडेक्स 30% टूटा, फिर भी पैसिव फंड्स का एयूएम 23% बढ़कर ₹5,800 करोड़ के पार‘विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बीच घरेलू म्युचुअल फंड बने शेयर बाजार की ढाल’, SEBI का बड़ा दावाअल नीनो और महंगे ईंधन की दोहरी मार: होटलों की कमाई पर मंडराया संकट, पानी की कमी ने बढ़ाई मुश्किलेंईरान युद्ध के बीच IPO बाजार में म्युचुअल फंडों का जलवा, कई सालों के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची हिस्सेदारी

दिल्ली-एनसीआर में बनेंगे सबसे ज्यादा घर

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 9:07 PM IST

देश के 7 प्रमुख शहरों में इस साल दिल्ली—एनसीआर में सबसे ज्यादा घर बनकर तैयार होंगे। घर बनकर तैयार होने में दूसरे नंबर पर मुंबई महानगरीय क्षेत्र (एमएमआर) रहेगा। इस साल पिछले साल की तुलना में करीब 38 फीसदी ज्यादा घर बनकर तैयार होने की संभावना है। पिछले साल कोरोना की दूसरी लहर के बावजूद ज्यादा घर बनकर तैयार हुए। वर्ष 2021 में वर्ष 2020 की तुलना में करीब 30 फीसदी ज्यादा घर बनकर तैयार हुए थे।
रियल एस्टेट सलाहकार फर्म एनारॉक प्रॉपर्टी कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड की आज जारी रिपोर्ट के अनुसार इस समय दिल्ली-एनसीआर में विभिन्न स्तरों पर 4.22 लाख घर निर्माणाधीन है। इसमें से इस साल 1.24 लाख घर बनाकर पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। एमएमआर में 4.26 घर निर्माणाधीन है। इनमें करीब 70 हजार घर इस साल बनकर तैयार होने की संभावना है। इस साल पुणे में करीब 74 हजार, बेंगलुरू में करीब 55 हजार, हैदराबाद में करीब 16 हजार, कोलकाता में करीब 28 हजार और चेन्नई में करीब 17 हजार घर बनकर तैयार होने की संभावना है। इन सात शहरों में इस साल कुल 3.85 लाख घर बनकर तैयार हो सकते हैं, जो पिछले साल तैयार हुए 2.78 लाख से करीब 38 फीसदी ज्यादा हैं।
ये आंकड़े वर्ष 2020 की तुलना में करीब 30 फीसदी अधिक हैं। वर्ष 2021 में तैयार हुए 2.78 लाख घरों में दिल्ली—एनसीआर 86,590 घर बनकर तैयार हुए थे, जो वर्ष 2020 में तैयार हुए 47,160 घरों की तुलना में 84 फीसदी अधिक है। वर्ष 2021 में एमएमआर  में करीब 70,490 घर, पुणे में 46,090 घर, कोलकाता में 11,620 घर और बेंगलुरु, हैदराबाद व चेन्नई में सामूहिक रूप से 63,870 घर बनकर तैयार हुए थे।
एनारॉक समूह के चेयरमैन अनुज पुरी कहते हैं कि पिछले साल कोरोना की दूसरी लहर के बावजूद ज्यादा घर बनकर तैयार हुए थे। इस साल भी घर बनने पर मौजूदा तीसरी लहर का खास प्रभाव नहीं दिख रहा है और निर्माण गतिविधियां चल रही हैं। वर्ष 2022 में देश के 7 प्रमुख शहरों में 3.85 लाख घर बनकर तैयार होने वाले हैं। बिल्डर नई परियोजनाएं लॉन्च करने से पहले पुरानी लॉन्च की गई परियोजनाओं को पूरा करने पर जोर दे रहे हैं।

Advertisement
First Published - February 21, 2022 | 11:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement