facebookmetapixel
Advertisement
जुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफकमर्शियल LPG सिलेंडर ₹200 से ज्यादा सस्ता, दिल्ली-कोलकाता में घटे दाम; होटल-रेस्तरां को बड़ी राहतब्लूमबर्ग ग्लोबल एग्रीगेट इंडेक्स में भारत के सरकारी बॉन्ड की एंट्री फिर टली, निवेशकों की बढ़ी चिंता

असम में मुर्गे-मुर्गियों को मारने का काम पूरा

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 9:42 AM IST

असम के दो जिले, जहां से बर्ड फ्लू की खबर आई थी, के तीन क्षेत्रों में पक्षियों के मारने का काम आज संपन्न हो गया है।


आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अभी तक तकरीबन चार लाख पक्षियों को मारा जा चुका है। कामरुप ग्रामीण और कामरुप मेट्रो जिले में पिछले 18 दिनों से चल रहा पक्षियों को मारने का काम आज खत्म हो गया जबकि राज्य के अन्य हिस्सों में अभी यह जारी है।

सूत्रों ने बताया कि राज्य के पशुपालन और पशु चिकित्सा विभाग अन्य प्रभावित क्षेत्रों को जल्द ही पक्षी रहित क्षेत्र बनाने का लक्ष्य कर रहे हैं। सूत्रों ने कहा कि 5,40,000 पक्षियों को मारने का लक्ष्य किया गया था। अभी 1.40 लाख पक्षियों को मारना बाकी है।

गुवाहाटी शहर, नाओबोइचा, लखीमपुर जिले के नारायणपुर, तमूलपुर के डोलोंगपार और शिबसागर जिले के चौलपाड़ा ब्लॉक से भी पक्षियों के असामान्य मौत की खबर आनी जारी है।

छह बर्ड फ्लू प्रभावित क्षेत्रों के अलावा गोलाहाट जिला प्रसाशन ने भी एहतियाती कदम के रूप में कुक्कुटों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है।बर्ड फ्लू से प्रभावित छह जिलों में कामरुप ग्रामीण, कामरूप मेट्रो, नलबाड़ी, बारपेटा, चिरांग और डिब्रूगढ़ शामिल हैं।

Advertisement
First Published - December 16, 2008 | 10:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement