facebookmetapixel
Advertisement
क्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयासऑरिफ्लेम बेचेगी भारत में अपना विनिर्माण कारोबार, अकुम्स ड्रग्स की सहायक कंपनी प्योर एंड क्योर से हुआ समझौता₹9,200 करोड़ के IPO से कर्जमुक्त होगी मणिपाल हेल्थ, उत्तर भारत में विस्तार पर कंपनी का जोर: दिलीप जोसजून में लगातार दूसरे महीने क्रेडिट कार्ड खर्च ₹2 लाख करोड़ पार, HDFC Bank और SBI का दिखा दबदबाICICI Bank ने डॉलर बॉन्ड से जुटाए $1 अरब, 2017 के बाद पहला सबसे बड़ा सार्वजनिक बॉन्ड इश्यूओडिशा में बनेगा देश का पहला AI-ऑप्टिमाइज्ड डेटा सेंटर, HCLTech करेगी ₹14,257 करोड़ का निवेशबंगाल को राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था से जोड़ना होगा, केंद्र के साथ तालमेल और निवेश पर रहेगा हमारा जोर: स्वप्न दासगुप्ता

पंजाब में नदियों की सफाई के लिए जापान देगा फंड

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 1:05 AM IST

पंजाब में नदियों की सफाई के लिए अब जापान से फंड आएगा। जापान ने यहां की नदियों को साफ-सुथरा करने का जिम्मा लिया है और इसके लिए वह भी फंड मुहैया करेगा।


यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस प्रस्तावित परियोजना को अगले तीन साल में पूरा कर लिया जाएगा। इस परियोजना के मद्देनजर जापान इंटरनेशनल कॉर्पोरेशन एजेंसी (जेआईसीए) के परियोजना परामर्शदाता कमता हिरोको ने पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से मुलाकात की।

बैठक के दौरान जेआईसीए के परियोजना परामर्शदाता ने अपनी बात रखते हुए कहा कि इस परियोजना के कार्यान्वयन के लिए पंजाब सरकार के अधिकारियों, पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और जेआईसीए के विशेषज्ञों की एक संयुक्त टीम बनाई जाएगी।मुख्यमंत्री के मीडिया परामर्शदाता हरिचरण ने बताया, ‘इस परियोजना के लिए जापान सरकार फंड मुहैया कराएगी। इस परियोजना को अप्रैल 2009 से शुरू किया जाएगा और अगले तीन साल में इसे मूर्त रूप दे दिया जाएगा।

यह देश की अपनी तरह की पहली परियोजना होगी। पंजाब की नदियों में गंदे पानी की वजह से लोगों के लिए स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं काफी बढ़ गई है और नदी का गंदा पानी यहां के  खेतों की उर्वरता को भी नष्ट कर रहा है। अब क्योंकि जेआईसीए और जापान सरकार यहां की नदियों की सफाई के लिए पहल कर रही है, इससे राज्य सरकार के लिए उम्मीद की किरण दिखाई दी  है।

Advertisement
First Published - May 23, 2008 | 10:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement