facebookmetapixel
Advertisement
Stock Split: शेयर बाजार में कमाई का मौका! अगले हफ्ते इन 3 कंपनियों के एक शेयर के बदले मिलेंगे कई शेयरDividend Stocks: अगले हफ्ते एबॉट-हॉकिन्स समेत 75 से अधिक कंपनियां बांटेंगी बंपर मुनाफा, देखें पूरी लिस्टभारत में ग्रीन एनर्जी की बड़ी छलांग; पहली छमाही में 25% बढ़ी नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता: प्रल्हाद जोशीधोखाधड़ी पर लगाम और फटाफट क्लेम: AI और मशीन लर्निंग इंश्योरेंस सेक्टर में क्या बदलाव ला रही है?पीरामल फाइनैंस का अगले 3 साल में 25% तक असुरक्षित ऋण कारोबार बढ़ाने का लक्ष्य, ग्रामीण बाजार पर फोकसपहली छमाही में यात्री वाहनों की थोक बिक्री ने बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड, 4 लाख के पार पहुंचा आंकड़ाIAMAI ने लॉन्च की ‘ई-कॉमर्स काउंसिल ऑफ इंडिया’, एमेजॉन, फ्लिपकार्ट-मीशो समेत 80 दिग्गज कंपनियां एक मंच परआर्टिफिशल इंटेलिजेंस से खत्म नहीं होगा IT सेक्टर, बल्कि बढ़ेगी अहमियत: आनंद महिंद्राअनशन के 21वें दिन सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस अस्पताल ले गई, प्रदर्शनकारियों ने लगाया लाठीचार्ज का आरोपफीफा विश्व कप फाइनल की रात चमकेगा बाजार, स्पेन-अर्जेंटीना मैच से कारोबारियों की होगी ताबड़तोड़ कमाई

IPS अधिकारी अजय भटनागर को CBI में विशेष निदेशक नियुक्त किया गया

Advertisement

भटनगार झारखंड कैडर के 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और फिलहाल सीबीआई में अतिरिक्त निदेशक हैं

Last Updated- June 28, 2023 | 12:22 PM IST
CBI Special Director

भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी अजय भटनागर को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) में विशेष निदेशक नियुक्त किया गया है। कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में यह जानकारी दी गई है।

भटनगार झारखंड कैडर के 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और फिलहाल सीबीआई (CBI) में अतिरिक्त निदेशक हैं। आदेश में कहा गया है कि उन्हें 20 नवंबर 2024 को उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख तक इस पद पर नियुक्त किया गया है।

सीबीआई में संयुक्त निदेशक अनुराग अब एजेंसी में अतिरिक्त निदेशक होंगे। आदेश में कहा गया है कि उन्हें 24 जुलाई 2023 तक की अवधि के लिए नियुक्त किया गया है यानी उनका सात साल का कार्यकाल पूरा होने तक उन्हें इस पद पर नियुक्त किया गया है।

गुजरात कैडर के 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी मनोज शशिधर को भी तीन साल की अवधि के लिए सीबीआई में अतिरिक्त निदेशक के पद पर नियुक्त किया गया है। वह फिलहाल जांच एजेंसी में संयुक्त निदेशक हैं।

आदेश में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने आईपीएस कार्यकाल नीति में रियायत देते हुए सीबीआई के संयुक्त निदेशक शरद अग्रवाल की प्रतिनियुक्ति अवधि को 31 मई 2023 से एक साल यानी एक जून 2023 से 31 मई 2024 (कुल आठ साल) बढ़ाने की मंजूरी दी है।

Advertisement
First Published - June 28, 2023 | 12:13 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement