facebookmetapixel
Advertisement
Gold-Silver Outlook: अगले सप्ताह सोना-चांदी की चाल तय करेंगे फेड, अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चा तेलUpcoming NFO: इस हफ्ते खुल रहे हैं 5 नए फंड, सिर्फ ₹100 से निवेश शुरू; चेक करें तारीख और अन्य डिटेलमध्य प्रदेश में UCC को कैबिनेट की मंजूरी, विधानसभा में पेश होगा विधेयकRich Dad Poor Dad के लेखक की चेतावनी: जल्द खत्म हो सकता है दुनिया भर के शेयर बाजारों का भरोसाSemicon 2.0: एडवांस चिप डिजाइन के लिए सरकार देगी इक्विटी सपोर्ट, 105 स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावाDeloitte का अनुमान: FY27 में भारत की GDP ग्रोथ 6.5-6.8% रहेगी, महंगाई और वैश्विक जोखिम चुनौतीUpcoming IPO This Week: इस हफ्ते खुल रहे हैं 7 नए IPO, 5 कंपनियों की होगी लिस्टिंगMcap: टॉप-10 में से 5 कंपनियों की मार्केट वैल्यू ₹1.54 लाख करोड़ बढ़ी, TCS की चमकी किस्मतQ1 नतीजों और मिडिल ईस्ट तनाव के बीच कैसा रहेगा शेयर बाजार का मूड? जानिए इस हफ्ते का पूरा हालTCS vs HCLTech vs Wipro: IT स्टॉक्स में निवेश का है मन? जानें कौन सा शेयर आपके लिए बेहतर

आर्टिफिशल इंटेलिजेंस से खत्म नहीं होगा IT सेक्टर, बल्कि बढ़ेगी अहमियत: आनंद महिंद्रा

Advertisement

टेक महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने कहा कि AI से आईटी सेवाओं की भूमिका कम नहीं होगी। इसमें नि​श्चित रूप से बदलाव आएगा और कई मायनों में यह और भी ज्यादा अहम हो जाएगी

Last Updated- July 18, 2026 | 10:26 AM IST
Anand Mahindra
टेक महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा | फाइल फोटो

टेक महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा का मानना है कि आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) आईटी सेवाओं को खत्म नहीं करेगी। यह उन्हें और अधिक महत्त्वपूर्ण ही बनाएगी।

टेक महिंद्रा की 39वीं सालाना आम बैठक (एजीएम) में उन्होंने शेयरधारकों से कहा, ‘सबसे पहले मैं उस अहम मसले पर बात करना चाहता हूं जिसमें यह भविष्यवाणी है कि आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ने से भारत में आईटी सेवा क्षेत्र खत्म हो जाएगा। तकनीक के हर बड़े दौर के साथ ऐसी चिंताएं पैदा होती हैं। हालांकि मेरा जवाब साफ है – आईटी सेवाओं की भूमिका कम नहीं होगी। इसमें नि​श्चित रूप से बदलाव आएगा और कई मायनों में यह और भी ज्यादा अहम हो जाएगी।’

उन्होंने कहा कि पिछले चार दशक के दौरान टेक महिंद्रा ने नई तकनीक के दौर, ग्राहकों की उम्मीदों और दुनिया की हकीकतों के हिसाब से बार-बार खुद को ढाला है। उन्होंने कहा, ‘आगे का अध्याय वास्तव में सबसे महत्त्वपूर्ण हो सकता है। एआई पुराने मॉडलों को चुनौती देगी, लेकिन यह हमारे उद्योग के लिए सबसे बड़े अवसरों में से एक का निर्माण भी करेगी और वह है इंटेलिजेंस को विश्वसनीय प्रभाव में बदलने में उद्यमों और राष्ट्रों की मदद करना।’

उन्होंने एआई की तुलना स्मार्टफोन से की। जैसे स्मार्टफोन ऐप और कनेक्टिविटी के कारण ही महत्त्वपूर्ण होते हैं जो उन्हें जीवंत बनाते हैं। 

उन्होंने कहा, ‘एआई युग में टेक महिंद्रा जैसी कंपनियां सक्षम करने वाली वह स्तर ही प्रदान करती हैं, जो एक बहुत शक्तिशाली तकनीक को बुद्धिमान कारोबारी साझेदार में बदल देती है जो वास्तविक मूल्य प्रदान करता है।’

Advertisement
First Published - July 18, 2026 | 10:26 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement