facebookmetapixel
Advertisement
गोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुखसंघर्ष बढ़ने के भय से कच्चे तेल में 4% की उछाल, कीमतें एक बार फिर 100 डॉलर के पारGold Rate: तेल महंगा होने से सोना 2% फिसला, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कमजोरEditorial: दिवालिया समाधान से CSR और ऑडिट सुधार तक बड़े बदलावसरकारी बैंकों में प्रमोशन के पीछे की कहानी और सुधार की बढ़ती जरूरत​युद्ध और उभरती भू-राजनीतिक दरारें: पश्चिम एशिया संकट ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को झकझोर दियापीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ानBiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियाद

ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 : साल 2026 में शुरू हो सकता है फिनटरनेट

Advertisement

नई वित्तीय प्रणाली फिनटरनेट में परिसंपत्तियों शामिल किए जाने की उम्मीद। इनमें भूमि, संपत्ति, बॉन्ड, वित्तीय निवेश जैसी परिसंपत्तियों को एक ही आधारभूत ढांचे के तहत लाया जाएगा

Last Updated- October 08, 2025 | 11:28 PM IST
Infosys Nandan Nilekani

भारत के डिजिटल सार्वजनिक आधारभूत ढांचे के लिए जारी परियोजना फिनटरनेट के 2026 में शुरू होने की उम्मीद है। इन्फोसिस के सह-संस्थापक व अध्यक्ष नंदन नीलेकणि ने बताया कि यह परिसंपत्तियों के टोकनाइजेशन और आर्टिफिशल इंटेलिजेंस जैसी तकनीकों का उपयोग करने पर केंद्रित होगी।

नई वित्तीय प्रणाली फिनटरनेट में परिसंपत्तियों शामिल किए जाने की उम्मीद है। इनमें भूमि, संपत्ति, बॉन्ड, वित्तीय निवेश जैसी परिसंपत्तियों को एक ही आधारभूत ढांचे के तहत लाया जाएगा और उन्हें टोकनाइज किए जाएगा। उन्होंने कहा, ‘यह एक विचार है जो वैश्विक हो रहा है, चाहे वह भारत, सिंगापुर, न्यूयॉर्क, सैन फ्रांसिस्को या स्विट्जरलैंड में हो। आप देख सकते हैं कि क्या हो रहा है। इसका क्रमिक विस्तार हो रहा है। लगता है कि हम 2026 में लाइव होंगे।’

नीलेकणि ने जोर देकर कहा कि नियामक ढांचे के भीतर टोकनाइजेशन शुरू करने की आवश्यकता है। दरअसल,  दुनिया में इस तरह की ज्यादातर पहल क्रिप्टोकरेंसी से जुड़ी हैं।

उन्होंने कहा, ‘टोकनाइजेशन की दुनिया में बहुत शोर क्रिप्टोकरेंसी और अन्य चीजों का है, जो नियामक ढांचे से बाहर हैं। हालांकि हम जो सुझाव दे रहे हैं, वह टोकनाइजेशन का उपयोग नियामक ढांचे के तहत करना है। इसके तहत मजबूती से अनुपालन करना है  और टोकननाइज्ड संपत्तियों की पूरी क्षमता का इस्तेमाल करना है।

उन्होंने कहा कि ऐसे डीपीआई का निर्माण सिस्टम की मजबूती और नियामक संस्थाओं की समझ के आधार पर होता है। उन्होंने सविस्तार समझाया, ‘हम इस तकनीक और टोकनाइजेशन व एआई के सहयोग में बढ़ती रुचियां देख रहे हैं। हालांकि फिनरनेट इसे सभी तरह की संपत्तियों में रणनीतिक रूप से करने, पूर्ण रूप से और ढांचागत ढंग से करना है।’

Advertisement
First Published - October 8, 2025 | 11:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement