facebookmetapixel
Advertisement
शेयरधारकों की बल्ले-बल्ले! 1 शेयर पर 1 फ्री बोनस शेयर दे रही यह कंपनी; 24 अगस्त तय हुई रिकॉर्ड डेटअगले हफ्ते 50 से अधिक कंपनियां निवेशकों को बांटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकामानसून में बाढ़ और भूस्खलन से मकान को हुआ नुकसान? समझें होम इंश्योरेंस कैसे बचाएगा आपका पैसाक्या UPI पर नहीं लगेगा कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज? 2017 के कड़े नियम को ढाल बनाने की तैयारी में जुटा RBIदिल्ली में बदला मौसम, बारिश ने दी गर्मी से राहत; कई राज्यों में भारी बौछार का अलर्टविकसित भारत के लिए युवाओं को कौशल और डिजिटल ट्रेनिंग देने पर जोरहोर्मुज में जंग के बीच नाविकों के सामने दो विकल्प, सुरक्षित रहें या ज्यादा कमाएंPM मोदी से मिले 20 स्पेस स्टार्टअप के CEO, निजी अंतरिक्ष क्षेत्र को बढ़ावा देने पर जोरबांग्लादेश के पीएम का भारत दौरा अटका, ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने पर भी संशयउदारीकरण के 35 साल: ​1991 के बाद टेलीविजन ने कैसे बदला भारतीय मीडिया

‘CID’ के मशहूर अभिनेता दिनेश फडनिस का निधन

Advertisement

फिल्म और टीवी उद्योग में जाना-पहचाना चेहरा रहे फडनिस ‘सरफरोश’ और ‘मेला’ जैसी फिल्मों में भी दिखायी दिए थे।

Last Updated- December 05, 2023 | 12:53 PM IST
CID actor Dinesh Phadnis

लोकप्रिय टीवी कार्यक्रम ‘सीआईडी’ से मशहूर हुए अभिनेता दिनेश फडनिस का यहां एक अस्पताल में सोमवार आधी रात को निधन हो गया। वह 57 वर्ष के थे। ‘सीआईडी’ में फ्रेडरिक्स के किरदार से पहचाने जाने वाले फडनिस को स्वास्थ्य संबंधी कुछ जटिलताओं के कारण कुछ दिन पहले उपनगर मुंबई के तुंगा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

फडनिस के मित्र एवं अभिनेता आदित्य श्रीवास्तव ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘दिनेश देर रात करीब 12 बजकर आठ मिनट पर हमें छोड़कर चले गए। उन्हें यकृत से जुड़ी समस्याएं थीं और इसका शरीर के अन्य अंगों पर भी असर पड़ा था। पिछले दो-तीन दिन से उनकी हालत बहुत खराब थी। उन्हें बचाया नहीं जा सका।’’ फिल्म और टीवी उद्योग में जाना-पहचाना चेहरा रहे फडनिस ‘सरफरोश’ और ‘मेला’ जैसी फिल्मों में भी दिखायी दिए थे। उनका अंतिम संस्कार आज सुबह बोरीवली पूर्व में किया गया। उनके परिवार में पत्नी है।

Advertisement
First Published - December 5, 2023 | 12:53 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement