facebookmetapixel
Advertisement
पेपर लीक के खिलाफ कानून में संशोधन को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, सोमवार को संसद में पेश होगा विधेयकभारी बारिश और बाढ़ का कहर: गुजरात में सेना ने संभाला मोर्चा, असम-महाराष्ट्र में भी हालात गंभीरचार साल के निचले स्तर पर पहुंची निजी कारोबारी गतिविधियां, महंगाई और पश्चिम एशिया तनाव से सुस्त पड़ी रफ्तारफ्रंट-रनिंग मामले में ऐक्सिस MF के पूर्व डीलर वीरेश जोशी पर 7 साल का प्रतिबंध, 3 करोड़ का जुर्माना भीरसायन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 3,030 करोड़ रुपये की ‘भव्य-रसायन’ योजना मंजूरCBDT को वित्त मंत्री की सख्त हिदायत, कहा: अभी भी 5.4 लाख अपीलें लंबित, मुकदमेबाजी रणनीति की करें समीक्षाUS Tariff on India: अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर लगाया 10% टैरिफ, धारा 301 के तहत हुई कार्रवाईUpcoming IPO: देश का सबसे बड़ा हेल्थकेयर IPO ला रही मणिपाल हेल्थ, 29 जुलाई से खुलेगा इश्यूHindustan Zinc Q1 Results: दोगुने से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, 5,469 करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ाबिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप पर सरकार का शिकंजा, GitHub से कोड हटाने का दिया निर्देश

रोजगार के लिए विद्यालयों के साथ एकलेरिस का गठजोड़

Advertisement
Last Updated- December 06, 2022 | 9:42 PM IST

कोलकाता स्थित सूचना तकनीक क्षेत्र की कंपनी एकलेरिस ने कुशल मानव श्रम का विकास करने के उद्देश्य से विश्वविद्यालयों के साथ साझा करना शुरु किया है।


एकलेरिस के प्रंबध निदेशक कल्याण कर ने बंगाल चैंबर ऑफ कॉमर्स के एक सेमिनार में कहा कि ‘पिछले साल हमने वर्द्धमान विश्वविद्यालय के साथ मिलकर  28 छात्रों को नौकरी प्रदान की थी।


हम विश्वविद्यालयों के साथ इस तरह के गठजोड़ की संख्या को बढ़ाना चाहते है ताकि इससे कारोबार को बढ़ाया जा सके और कर्मचारी पहले दिन से ही काम की शुरुआत कर सकें।’ कर ने बताया कि हमने पहले से ही उत्तरी बंगाल विश्वविद्यालय के 15 छात्रों को प्रशिक्षण प्रदान किया है और इन्हें अपने सिलिगुड़ी कैंपस में नौकरी भी दी है। यह कर्मचारी आने वाले नए कर्मियों को संगठन की संस्कृति और काम करने के तरीके को समझाने के लिए प्रशिक्षण प्रदान करने का काम भी करेंगे।


एकलेरिस ने पिछले साल वर्द्धमान विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों को तीन महीने का निशुल्क प्रशिक्षण दिया था। इस प्रशिक्षण में शुरु के दो महीने प्रशिक्षण कार्यक्रम विश्वविधालय कैंपस में और अंतिम महीने प्रशिक्षण कार्यक्रम एकलेरिस ने अपने कैंपस में संचालित करवाया था।

Advertisement
First Published - May 6, 2008 | 10:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement