facebookmetapixel
नेविल टाटा की सर रतन टाटा ट्रस्ट में नियुक्ति की कोशिश फिर फेल, बोर्ड मीटिंग क्वोरम पूरा न होने से रद्दत्योहारी रफ्तार से दौड़ा ऑटो सेक्टर, Q3FY26 में कमाई के नए रिकॉर्ड के संकेतFPIs का बिकवाली दौर जारी, जनवरी में निकाले ₹22,530 करोड़DGCA ने IndiGo पर लगाया ₹22.2 करोड़ का जुर्माना, दिसंबर में हुई उड़ान बाधाओं को बताया जिम्मेदारDelhi Air Pollution: दिल्ली की हवा अब ‘सर्जिकल मास्क’ वाली! AQI 500 के करीब; GRAP IV लागूTrump Tariffs: ग्रीनलैंड पर ट्रंप का अल्टीमेटम, डेनमार्क को टैरिफ की खुली धमकीWeather Update Today: उत्तर भारत में ठंड का डबल अटैक; घना कोहरा, बारिश और बर्फबारी का अलर्टCorporate Action Next Week: अगले हफ्ते बाजार में हलचल, स्प्लिट-बोनस के साथ कई कंपनियां बांटेंगी डिविडेंड1485% का बड़ा डिविडेंड! Q3 में जबरदस्त प्रदर्शन के बाद हाल में लिस्ट हुई कंपनी ने निवेशकों पर लुटाया प्यार300% का तगड़ा डिविडेंड! IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी का निवेशकों को गिफ्ट, रिकॉर्ड डेट भी फिक्स

हवाई अड्डा परियोजना से प्रभावित लोगों का सिडको भवन पर प्रदर्शन

Last Updated- December 12, 2022 | 3:22 AM IST

नवी मुंबई हवाई अड्डा परियोजना से प्रभावित लोगों ने गुरुवार को सिडको भवन पर रैली निकाली, जो बाद में  सभा मे तब्दील हो गई। यह सभा नवी मुंबई महागरपालिका कार्यालय के सामने सड़क पर हुई। हवाई अड्डे को दि.बा. पाटिल नाम देने के लिए आज नवी मुंबई, ठाणे और रायगड के लोग एकजुट हुए। इसमें बड़ी संख्‍या में लोग शामिल हुए। आंदोलन में पनवेल के भाजपा विधायक प्रशांत ठाकुर और उरण के विधायक महेश बालदी ने भी भाग लिया।
एक तरफ हवाई अड्डे का नाम शिवसेना नेता बालासाहेब ठाकरे के  नाम पर रखे जाने की मांग हो रही है,  तो दूसरी ओर दि.बा. पाटिल के नाम को लेकर मांग की जा रही है। दो दिन पहले ही राज ठाकरे ने कहा था कि हवाई अड्डे का नाम छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर होगा।
आंदोलन के मद्देनजर कल से ही पुलिस व्यवस्था चाक-चौबंद  थी। पुलिस के करीब पांच हजार जवानों का बंदोबस्त किया गया था। आंदोलन को ध्‍यान में रखते हुए सड़क बंद कर दी की गर्इ थी। सवेरे 8 बजे से रात 8 बजे तक भारी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया। मुंबई से पुणे जाने वाला यातायात महापे शिलफाटा से मोड दिया गया है।
सिडको पहले ही हवाई अड्डे का नाम बालासाहेब ठाकरे के नाम का प्रस्ताव पारित कर चुकी है। कृति समिति द्वारा इसका विरोध किया जा रहा है।
कृति समिति के दशरथ भगत ने बताया कि करीब एक  लाख से ज्‍यादा लोग पहुंचे।

First Published - June 24, 2021 | 11:33 PM IST

संबंधित पोस्ट