facebookmetapixel
Advertisement
फर्जी कॉपीराइट दावों पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मेटा से मांगा जवाबएयर इंडिया पायलट का मारिजुआना टेस्ट पॉजिटिव, पहली बार लाइसेंस रद्द नहीं होगात्योहारों से पहले रोजगार के मौके बढ़ेंगे, कंपनियां 15-20% ज्यादा अस्थायी कर्मचारी रखेंगीएआई से बदल रहा काम का तरीका, जीसीसी के 46% कर्मचारियों को नई स्किल्स की जरूरतकमोडिटी डेरिवेटिव में पोजीशन लिमिट और मार्जिन ढांचा आसान करेगा सेबीक्लोजिंग एक्शन सेशन में म्युचुअल फंड्स की कम भागीदारी, सेबी ने बुलाई बैठकभारत ने पहली बार रूस को भेजा पेट्रोल, 3.5 लाख बैरल की पहली खेप पहुंचीयूरिया और डीएपी की बिक्री घटी, जुलाई में उर्वरकों की उपलब्धता में हुई बड़ी बढ़ोतरीचंद्रशेखरन का टाटा संस छोड़ने का ऐलान, छह महीने के गतिरोध से निकला रास्ताUPI की लागत घटाने के लिए सरकार के सामने दो विकल्प, बड़े लेन-देन पर MDR की तैयारी

बदलते मौसम ने किसानों की बढ़ाई चिंता

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 10:11 PM IST

महाराष्ट्र कई जिलों में पिछले कई दिनों से हो रही बेमौसम बारिश ने किसानों की मुसिबतें बढ़ा दी है। राज्य में फसलों को भारी नुकसान हुआ है बदलते मौसम को देखते हुए यह नुकसान और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने येलो अलर्ट जारी करने के साथ ही महाराष्ट्र के विदर्भ इलाके में अगले दो दिनों के लिए गरज-चमक के साथ मध्यम दर्जे की बारिश का पूर्वानुमान जताया है।
आईएमडी के मुताबिक नागपुर सहित पूर्वी विदर्भ के कई जिलों में मंगलवार को बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। महाराष्ट्र में हो रही बेमौसम बारिश ने किसानों की मुसिबतें बढ़ा दी है। खेतों में लगी फसल बर्बाद होने से किसानों को लाखों का नुकसान हुआ है। रुक रुक कर हो रही बारिश के कारण खरीफ सीजन की फसल सड़ रही है तो बदलते मौसम की वजह से कीटों और रोगों का प्रकोप बढ़ने से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। पुणे जिले के किसानों का कहना है कि बेमौसम बारिश से फलों की फसल को नुकसान पहुंचा है लेकिन कोहरे और बादल छाए रहने के कारण कीटों और बीमारियों का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। इसमें रबी सीजन की प्याज की फसल को भारी नुकसान हो रहा है। प्याज पर करपा रोग का प्रकोप बढ़ रहा है। अब प्याज बोने का डेढ़ महीना का समय बीत चुका है। मौसम में बदलाव के कारण फसलों में बीमारियों के मामले भी बढ़ रहे हैं। जबकि कटी हुई फसल को उचित दर नहीं मिल पा रही हैं , किसानों की परेशानी की सबसे बढ़ी वजह फसल का सही दाम न मिल पाना है।
नागपुर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के उप महानिदेशक एमएल साहू ने बताया कि विदर्भ में बारिश हरियाणा और उत्तरी मध्य प्रदेश के ऊपर बनी चक्रवाती हवाओं के कारण हो रही है। आईएमडी ने इसके अलावा दिन में नागपुर और वर्धा जिले में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई है। आईएमडी के नागपुर स्थित क्षेत्रीय मौसम केंद्र ने बृहस्पतिवार तक के लिए विदर्भ के नागपुर, वर्धा, चंद्रपुर, यवतमाल, गोंदिया, भंडारा और गढ़चिरौली जिलों के लिए ‘येलो’ चेतावनी जारी की है। आईएमडी ने चेतावनी दी है कि आंधी आने और बिजली चमकने के साथ मध्यम दर्जे की बारिश का दौर नागपुर, वर्धा, भंडारा के कुछ इलाकों में एवं आंधी के साथ ओलावृष्टि का दौर चंद्रपुर, गढ़चिरौली और यवतमाल जिले के कुछ इलाके में जारी रह सकता है।
आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक चंद्रपुर जिले के बल्लारपुर में 90 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई जबकि गढ़चिरौली के चामोर्शी में 66 मिमी, वर्धा के देवली में 10.7 मिमी और नागपुर के दूर-दराज के इलाकों में 0.5 मिमी बारिश दर्ज की है। उन्होंने बताया कि चंद्रपुर, गढ़चिरौली और वर्धा के कई इलाकों में दोपहर 12 बजे तक एक सेंटीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई।

Advertisement
First Published - January 12, 2022 | 12:10 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement