facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

Bank Holidays In April: Bank: अप्रैल में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें पूरी लिस्ट

Advertisement

Bank Holiday List: 1 अप्रैल 2025 (मंगलवार) को सालाना अकाउंट क्लोजिंग के चलते मेघालय, छत्तीसगढ़, मिजोरम, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।

Last Updated- April 01, 2025 | 11:35 AM IST
Bank Holiday List
Bank Holiday List

Bank Holidays in April: अप्रैल की शुरुआत के साथ नया वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) भी शुरू हो चुका है। इस महीने बैंक से जुड़े जरूरी काम करने की सोच रहे लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या 1 अप्रैल 2025 को बैंक खुले हैं या बंद? इस कन्फ्यूजन को दूर करने के लिए RBI की बैंक हॉलिडे लिस्ट काफी मददगार है। इस लिस्ट के मुताबिक, 1 अप्रैल को कुछ राज्यों में बैंक बंद हैं, जबकि बाकी राज्यों में बैंक सामान्य रूप से खुले हुए हैं।

कहां बंद रहेंगे बैंक 1 अप्रैल को?

1 अप्रैल 2025 (मंगलवार) को सालाना अकाउंट क्लोजिंग के चलते मेघालय, छत्तीसगढ़, मिजोरम, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे। बाकी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे।

यह भी पढ़ें: 1 April New Rules: Income Tax से लेकर GST, Credit Card, UPI तक; आज से लागू हुए ये 10 बड़े बदलाव

अप्रैल 2025 में कुल 16 दिन बैंक बंद रहेंगे

इस महीने त्योहार, क्षेत्रीय छुट्टियां, और वीकली ऑफ मिलाकर कुल 16 दिन बैंक बंद रहेंगे। नीचे दी गई हॉलिडे लिस्ट देखिए:

  • 1 अप्रैल (मंगलवार): अकाउंट क्लोजिंग (मेघालय, छत्तीसगढ़, मिजोरम, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद)
  • 5 अप्रैल (शनिवार): बाबू जगजीवन राम जयंती (हैदराबाद में बैंक बंद)
  • 6 अप्रैल (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी
  • 10 अप्रैल (गुरुवार): महावीर जयंती (कई राज्यों में बैंक बंद)
  • 12 अप्रैल (शनिवार): दूसरा शनिवार
  • 13 अप्रैल (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी
  • 14 अप्रैल (सोमवार): डॉ. अंबेडकर जयंती और अन्य क्षेत्रीय त्योहार
  • 15 अप्रैल (मंगलवार): बंगाली न्यू ईयर, हिमाचल डे, बोहाग बिहू
  • 16 अप्रैल (बुधवार): बोहाग बिहू (गुवाहाटी में बैंक बंद)
  • 18 अप्रैल (शुक्रवार): गुड फ्राइडे
  • 20 अप्रैल (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी
  • 21 अप्रैल (सोमवार): गारिया पूजा (अगरतला में बैंक बंद)
  • 26 अप्रैल (शनिवार): चौथा शनिवार
  • 27 अप्रैल (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी
  • 29 अप्रैल (मंगलवार): भगवान परशुराम जयंती (शिमला में बैंक बंद)
  • 30 अप्रैल (बुधवार): बसवा जयंती, अक्षय तृतीया (बेंगलुरु में बैंक बंद)

बैंक हॉलिडे का आपकी प्लानिंग पर असर

अगर आप बैंक में कोई जरूरी काम जैसे चेक क्लियरेंस, फंड ट्रांसफर या कैश निकासी की योजना बना रहे हैं, तो छुट्टियों की इस लिस्ट को देखकर पहले से प्लानिंग करें ताकि किसी तरह की दिक्कत न हो।

क्या ऑनलाइन बैंकिंग भी बंद रहेगी?

नहीं, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और ATM सर्विसेस छुट्टियों में भी चालू रहेंगी। लेकिन कुछ ट्रांजैक्शन में देरी हो सकती है, इसलिए जरूरी फाइनेंशियल काम समय से पहले निपटाना बेहतर रहेगा।

Advertisement
First Published - April 1, 2025 | 11:23 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement