facebookmetapixel
Advertisement
NFOs की बहार: 7 दिन में लॉन्च होंगे 7 नए म्युचुअल फंड, ₹500 से इक्विटी और डेट दोनों में मिलेगा निवेश का मौकाग्लोबल FMCG कंपनियों के लिए भारत बना ‘ग्रोथ इंजन’, जून तिमाही में बिक्री और बाजार हिस्सेदारी में भारी उछालRBI MPC Meet: अगस्त में Repo Rate बढ़ेगी, घटेगी या रहेगी स्थिर? 10 अर्थशास्त्रियों ने दिया जवाबUpcoming IPOs This week: इस हफ्ते आ रहे हैं 6 नए IPO, 11 कंपनियों की लिस्टिंग भी होगीइस हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार का हाल? RBI के फैसले, क्रूड ऑयल व SBI-एयरटेल के नतीजों पर टिकी नजरेंMCap: टॉप 10 में से 9 कंपनियों का मार्केट कैप ₹2.51 लाख करोड़ बढ़ा, बजाज फाइनेंस रही सबसे आगेशेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की धमाकेदार वापसी, 4 महीने की बिकवाली के बाद जुलाई में लगाए ₹20,200 करोड़दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; जानें आपके इलाके का कैसा रहेगा हाल8th Pay Commission की तैयारी तेज, कर्मचारियों से सुझाव लेने कई राज्यों का करेगा दौरा; जानें पूरा प्लान5 महीने बाद खत्म होगा अमेरिका-ईरान युद्ध? ट्रंप बोले: शांति समझौते के पैरामीटर्स तय, हमले पर लगाई रोक

शीरा नियंत्रण कानून में संशोधन

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 9:26 PM IST

उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर से शीरा नियंत्रण में संशोधन किया है। मंत्रिपरिषद की बैठक में मंगलवार को शीरा नियंत्रण नियमावली के पांचवे संशोधन को अनुमोदित कर दिया गया है।


इसके बाद सरकार को न केवल प्रशासनिक शुल्क के मद में धनराशि मिलने शुरु हो जाएगी बल्कि आरक्षित शीरे की मात्रा में भी कमी होगी।

मंत्रिपरिषद के इस फैसले से उन आसवनियों को राहत मिली है जिन्हें इस साल गन्ने का उत्पादन कम होने की वजह से मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता था।

परिषद ने एक और फैसले के तहत अंबेडकरनगर में नागरिक उड्डयन विभाग की 18.61 हेक्टेयर जमीन को कई विभागों के लिए आवास और कार्यालय के निर्माण के लिए देना तय किया है।

मंत्रिपरिषद के फैसले के बाद में कहा गया है कि कार्यालयों के निर्माण के बाद बचने वाली जमीन का इस्तेमाल कांशीराम शहरी आवास योजना के तहत भवनों को बनाने में किया जाएगा।

Advertisement
First Published - January 13, 2009 | 8:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement