facebookmetapixel
Advertisement
BiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनी

Gold Evening Roundup: दो दिनों के बाद गोल्ड की रौनक लौटी, भाव ऑल टाइम हाई से सिर्फ 1 हजार रुपये दूर

Advertisement

सोना 24 कैरेट बुधवार को कारोबार की समाप्ति पर 396 रुपये चढ़कर 78,424 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर दर्ज किया गया।

Last Updated- January 15, 2025 | 5:48 PM IST
Gold silver price today

Gold Prices on 15th Jan 2025: लगातार दो दिनों की नरमी के बाद सोने की कीमतों में बुधवार (15 जनवरी) को एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है। MCX पर सोने का बेंचमार्क कॉन्ट्रैक्ट आज कारोबार के दौरान 78,687 के ऊपरी स्तर पर पहुंच गया जबकि पिछले हफ्ते की शुरुआत यानी 6 जनवरी 2025 को यह 76,563 रुपये प्रति 10 ग्राम के निचले स्तर तक चला गया था। इस तरह से देखें तो पिछले 2 दिनों की गिरावट के बावजूद 6 जनवरी के लो से सोने की कीमतों में 2 हजार रुपये (तकरीबन 3 फीसदी) से ज्यादा की रिकवरी आई है। फिलहाल घरेलू और ग्लोबल मार्केट में सोना अपने ऑल टाइम हाई से क्रमश: 1 हजार रुपये और 100 डॉलर दूर है।

अमेरिकी डॉलर इंडेक्स (US Dollar Index) और बॉन्ड यील्ड (US Bond Yield) में कमजोरी के बीच सोना आज ग्लोबल मार्केट में मजबूत हुआ है। यदि आप डॉलर के अलावे किसी अन्य करेंसी में सोने को होल्ड करते हैं तो डॉलर में कमजोरी इसकी कीमत घटा देती है, जिससे इस कमोडिटी की मांग में तेजी आती है। वहीं यूएस बॉन्ड यील्ड में मजबूती निवेशकों के लिए सोने के अपॉर्चुनिटी कॉस्ट (opportunity cost) में कमी ला देती है।

अमेरिकी डॉलर इंडेक्स (110.17) और 10 वर्षीय बॉन्ड यील्ड (4.799) सोमवार को क्रमश: 26 महीने और 14 महीने के हाई पर पहुंच गए थे। इस साल अब तक (YTD) अमेरिकी डॉलर इंडेक्स में 0.52 फीसदी की तेजी आई है जबकि 10 वर्षीय अमेरिकी बॉन्ड यील्ड भी 25 बेसिस प्वाइंट से ज्यादा मजबूत हुआ है। इस दौरान सोना ग्लोबल मार्केट में तकरीबन 3 फीसदी चढ़ा है। 

जानकारों के अनुसार डोनाल्ड ट्रम्प की नीतियों को लेकर महंगाई पर बढ़ी चिंता के बीच बतौर ‘हेज’ इस बेशकीमती धातु की मांग में आई तेजी कीमतों को सपोर्ट कर रही है। साथ हीं चीन, भारत समेत अन्य देशों के सेंट्रल बैंकों की तरफ से हो रही खरीदारी भी गोल्ड को सपोर्ट कर रहे हैं। वहीं घरेलू बाजार में कमजोर रुपया सोने में एक्स्ट्रा तेजी भर रहा है।

तारीख डॉलर इंडेक्स/बॉन्ड यील्ड पिछला क्लोजिंग ओपनिंग इंट्राडे  हाई इंट्राडे  लो लास्ट ट्रेडिंग प्राइस बदलाव
15 जनवरी 2025 यूएस डॉलर इंडेक्स 109.27 109.30 109.30 108.97 109.05 -0.22(-0.20%)
15 जनवरी 2025 यूएस 10 वर्षीय बॉन्ड यील्ड 4.793% 4.793% 4.807% 4.764% 4.775% -0.018 (बेसिस प्वाइंट)

Source: Bloomberg (4:45 PM IST)

फिलहाल निवेशकों को डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण का इंतजार है। 20 जनवरी को डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। आज अमेरिका में आने वाले कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) के आंकड़ों पर भी मार्केट की नजर है।

मार्केट में अभी इस बात की संभावना प्रबल है कि शायद अमेरिकी केंद्रीय बैंक (US Federal Reserve) जनवरी (28-29) की अपनी बैठक  में ब्याज दरों में कोई बदलाव न करे। सोने पर कोई इंटरेस्ट/ यील्ड नहीं मिलता इसलिए ब्याज दरों के नीचे नहीं जाने से निवेश के तौर पर इस एसेट क्लास की मांग घट जाती है।

घरेलू फ्यूचर मार्केट

घरेलू फ्यूचर मार्केट एमसीएक्स (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरवरी कॉन्ट्रैक्ट आज 16 जनवरी को इंट्राडे ट्रेडिंग के दौरान 78,687 रुपये के ऊपरी स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले यह आज 169 रुपये चढ़कर 78,325 रुपये के भाव पर खुला और 78,241 रुपये तक नीचे गया। फिलहाल (5:00 PM IST) 389 रुपये यानी 0.50 फीसदी की मजबूती के साथ यह 78,545 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर है। इससे पहले 13 नवंबर 2024 को इंट्राडे ट्रेडिंग के दौरान सोने का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 73,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के निचले स्तर तक चला गया जबकि 30 अक्टूबर 2024 को यह 79,775 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया था।

गोल्ड फ्यूचर (Gold Futures/10 gm)  

तारीख बेंचमार्क कॉन्ट्रैक्ट पिछला क्लोजिंग ओपनिंग इंट्राडे  हाई इंट्राडे  लो लास्ट ट्रेडिंग प्राइस बदलाव
15 जनवरी 2025 गोल्ड फरवरी कॉन्ट्रैक्ट 78,156 78,325 78,687 78,241 78,545 +389 (+0.50%)

Source: MCX (5:00 pm IST) 

घरेलू स्पॉट मार्केट
घरेलू हाजिर बाजार में आज तेजी दर्ज की गई। Indian Bullion and Jewellers Association (IBJA) के मुताबिक स्पॉट (हाजिर) मार्केट में सोना 24 कैरेट (999) बुधवार को कारोबार की समाप्ति पर पिछले दिन (मंगलवार) की क्लोजिंग के मुकाबले 396 रुपये चढ़कर 78,424 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर दर्ज किया गया। मंगलवार 14 जनवरी को कारोबार की समाप्ति पर सोना 24 कैरेट 78,028 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया था। 13 नवंबर 2024 को कारोबार की समाप्ति पर सोना 24 कैरेट 73,739 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर देखा गया था। इससे पहले 30 अक्टूबर 2024 को यह 79,681 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल-टाइम हाई लेवल तक पहुंच गया था।

स्पॉट गोल्ड (spot gold/10 gm)

गोल्ड 14 जनवरी 2025

(क्लोजिंग प्राइस/ 10 ग्राम)

14 जनवरी 2025

(क्लोजिंग प्राइस/10 ग्राम)

बदलाव
गोल्ड 24 कैरेट (999 ) 78,028 78,424 +396
गोल्ड 24 कैरेट (995) 77,716 78,110 +394
गोल्ड 22  कैरेट (916) 71,474 71,836 +362
सिल्वर/kg 88,730 89,550 +820

Source: IBJA

ग्लोबल मार्केट 
ग्लोबल मार्केट में फिलहाल मजबूती है। आज कारोबार के दौरान स्पॉट गोल्ड (spot gold) 2,689.08 डॉलर प्रति औंस तक ऊपर और 2,669.43 डॉलर प्रति औंस तक नीचे गया। फिलहाल यह 0.36 फीसदी की तेजी के साथ 2,687.06 डॉलर प्रति औंस पर है। इसी तरह बेंचमार्क यूएस फरवरी गोल्ड फ्यूचर्स (Gold COMEX FEB25) भी आज कारोबार के दौरान 2,712.70 डॉलर और 2,685.40 डॉलर प्रति औंस के रेंज में रहा। फिलहाल यह 0.93 फीसदी की मजबूती के साथ 2,707.30 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले 31 अक्टूबर को स्पॉट गोल्ड और यूएस गोल्ड फ्यूचर क्रमश: 2,790.15 और 2,801.80 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए थे।

इंटरनेशनल गोल्ड (International gold (USD/ounce)  

तारीख गोल्ड पिछला क्लोजिंग ओपनिंग इंट्राडे  हाई इंट्राडे  लो लास्ट ट्रेडिंग प्राइस बदलाव
 

15 जनवरी 2025

गोल्ड फरवरी कॉन्ट्रैक्ट 

(COMEX)

2,682.30 2,693.30 2,712.70 2,685.40 2,707.30 +25 (+0.93%)
 15  जनवरी

2025

स्पॉट गोल्ड 2,677.35  2,677.35 2,689.08  2,669.43 2,687.06 +9.71 (+0.36%)

Source: Bloomberg (5:00 PM IST)

 

Advertisement
First Published - January 15, 2025 | 5:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement