आपका पैसा

FD Interest Rate: स्मॉल फाइनेंस बैंक ने बदलीं FD की ब्याज दरें, अब मिलेगा 9.30% तक का रिटर्न

खास बात यह है कि 12 से 18 महीने की एफडी पर सबसे अधिक 9.30% तक का रिटर्न मिलेगा, जो मौजूदा बाजार दरों की तुलना में काफी आकर्षक है।

Published by
आयुष मिश्र   
Last Updated- January 29, 2025 | 11:30 AM IST

शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) की ब्याज दरों में बड़ा बदलाव किया है, जिससे निवेशकों को अधिक रिटर्न मिलेगा। बैंक अब आम नागरिकों को 3.50% से 8.80% तक और वरिष्ठ नागरिकों को 4% से 9.30% तक ब्याज दे रहा है। खास बात यह है कि 12 से 18 महीने की एफडी पर सबसे अधिक 9.30% तक का रिटर्न मिलेगा, जो मौजूदा बाजार दरों की तुलना में काफी आकर्षक है।

नई ब्याज दरें

बैंक ने एफडी के लिए अलग-अलग अवधि के अनुसार ब्याज दरें तय की हैं:

शॉर्ट-टर्म एफडी (छोटी अवधि की जमा)

7 से 14 दिन: आम नागरिकों को 4%, वरिष्ठ नागरिकों को 3.50%
15 से 29 दिन: आम नागरिकों को 3.75%, वरिष्ठ नागरिकों को 4.25%
30 से 90 दिन: आम नागरिकों को 4.25%, वरिष्ठ नागरिकों को 4.75%
91 से 180 दिन: आम नागरिकों को 4.75%, वरिष्ठ नागरिकों को 5.25%

मीडियम-टर्म एफडी (मध्यम अवधि की जमा)

6 महीने से कम 9 महीने तक: आम नागरिकों को 6%, वरिष्ठ नागरिकों को 6.50%
9 महीने से 12 महीने तक: आम नागरिकों को 6%, वरिष्ठ नागरिकों को 6.50%
12 महीने 1 दिन से 18 महीने से कम: आम नागरिकों को 8.80%, वरिष्ठ नागरिकों को 9.30%
18 महीने से 24 महीने तक: आम नागरिकों को 8.30%, वरिष्ठ नागरिकों को 8.80%

लॉन्ग-टर्म एफडी (लंबी अवधि की जमा)

24 महीने 1 दिन से 36 महीने तक: आम नागरिकों को 7.50%, वरिष्ठ नागरिकों को 8%
36 महीने 1 दिन से 60 महीने तक: आम नागरिकों को 6.50%, वरिष्ठ नागरिकों को 7%
60 महीने 1 दिन से 120 महीने तक: आम नागरिकों को 6.25%, वरिष्ठ नागरिकों को 6.75%
इसके अलावा, टैक्स सेवर एफडी (5 साल/60 महीने) पर आम नागरिकों को 6.50% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.00% ब्याज मिलेगा।

12 से 18 महीने की एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज

शिवालिक बैंक की नई ब्याज दरों के अनुसार, सबसे ज्यादा ब्याज (8.80% आम नागरिकों के लिए और 9.30% वरिष्ठ नागरिकों के लिए) 12 महीने 1 दिन से 18 महीने से कम की एफडी पर मिलेगा।

एफडी पर जुर्माने के नियम

यदि ग्राहक 7 दिन के अंदर एफडी तोड़ते हैं तो कोई ब्याज नहीं मिलेगा। वहीं, समय से पहले एफडी निकालने पर बैंक द्वारा तय ब्याज दर के बजाय जमा की अवधि के हिसाब से 1% कम ब्याज मिलेगा।

नए ब्याज दरों से निवेशकों को फायदा

शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक की नई दरें उन निवेशकों के लिए फायदेमंद हो सकती हैं जो 12 से 18 महीने की एफडी पर ज्यादा रिटर्न पाना चाहते हैं। बैंक की वेबसाइट पर एफडी से जुड़े सभी नियमों की जानकारी उपलब्ध है।

First Published : January 29, 2025 | 11:29 AM IST