facebookmetapixel
Advertisement
FY27 में रेखा झुनझुनवाला का पोर्टफोलियो ₹46,982 करोड़ हुआ, 20% की छलांग; सेंसेक्स सिर्फ 7.7% चढ़ाएस. जयशंकर और मार्को रुबियो के बीच अहम बैठक; व्यापार, रक्षा और AI समेत कई मुद्दों पर चर्चाTrump के नए टैरिफ प्लान से Pharma Stocks में हड़कंप! Glenmark, Biocon और Aurobindo के शेयर 3% तक लुढ़केAI पर सख्त नियमों की तैयारी! सेफ हार्बर से लेकर डेटा अधिकार तक बड़े बदलाव पर विचारट्रंप का ऐलान! अगस्त 2028 से जेनेरिक दवाओं के आयात पर 100% टैरिफ, भारत के निर्यात को लग सकता है झटकाDBT योजनाओं का दूसरा पहलू! रिसर्च ने बताए फायदे, लेकिन लाभार्थियों की छंटनी ने बढ़ाई चिंताStock Market Update: शेयर बाजार में गिरावट जारी! सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निफ्टी 24,000 के नीचे; IndiGo-Cipla ने बढ़ाई टेंशनअब जमीन बनेगी डिजिटल टोकन! महाराष्ट्र ला रहा है देश का पहला ब्लॉकचेन लैंड कानूनHavells के नतीजों में बड़ा ट्विस्ट! बिक्री बढ़ी, लेकिन घट गया मुनाफा; जानें क्यों बढ़ी निवेशकों की चिंताअब Hybrid Funds में मिलेगा ज्यादा संतुलन? SEBI के नए नियम के बाद लॉन्च होंगी नई स्कीमें

खराब CIBIL स्कोर के बावजूद मिल सकता है पर्सनल लोन? एक्सपर्ट से समझें पूरा प्रोसेस

Advertisement

खराब CIBIL स्कोर के बावजूद NBFC और फिनटेक प्लेटफॉर्म के जरिए पर्सनल लोन मिल सकता है, लेकिन शर्तें और ब्याज दरें अधिक हो सकती हैं।

Last Updated- May 26, 2026 | 12:17 PM IST
Loans on poor CIBIL Score
Representative image

CIBIL Score: आज के समय में पर्सनल लोन लोगों की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने का एक आसान और तेज विकल्प बन चुका है। मेडिकल इमरजेंसी हो, शादी का खर्च या कोई अचानक आने वाला बड़ा खर्च, पर्सनल लोन कई लोगों के लिए सहारा बनता है।

लेकिन इस प्रक्रिया में सबसे अहम भूमिका CIBIL Score की होती है। आमतौर पर 750 या उससे अधिक का स्कोर अच्छा माना जाता है और लोन मिलने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या कम या खराब CIBIL Score वाले लोगों को लोन नहीं मिलता?

असल में, इसका जवाब पूरी तरह ‘नहीं’ नहीं है। कुछ मामलों में कम CIBIL Score के बावजूद भी पर्सनल लोन मिल सकता है, हालांकि इसके लिए शर्तें अलग हो सकती हैं।

NBFC और फिनटेक प्लेटफॉर्म देते हैं विकल्प

इस विषय पर Ezeepay के सीनियर अकाउंटेंट आदिल मलिक बताते हैं कि पारंपरिक बैंकों की तुलना में नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियां यानी NBFC और कई फिनटेक प्लेटफॉर्म अधिक लचीला रुख अपनाते हैं। उन्होंने कहा कि लोन स्वीकृति सिर्फ क्रेडिट स्कोर पर निर्भर नहीं करती।

यह पढ़ें: समय पर भुगतान के बाद भी क्यों नहीं बढ़ता CIBIL स्कोर? एक्सपर्ट ने बताए कारण और उपाय

आदिल मलिक के अनुसार, “वर्तमान समय में पर्सनल लोन वित्तीय जरूरतों को पूरा करने का अहम साधन बन चुका है। हालांकि लोन स्वीकृति में CIBIL स्कोर की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। आमतौर पर 750 या उससे अधिक स्कोर बेहतर माना जाता है, लेकिन कम स्कोर वाले लोगों के लिए भी विकल्प पूरी तरह बंद नहीं होते।”

वे आगे बताते हैं कि ऐसे मामलों में लोनदाता कई अन्य कारकों पर भी ध्यान देते हैं जैसे आय की स्थिरता, रोजगार की स्थिति, बैंक ट्रांजैक्शन हिस्ट्री और रीपेमेंट क्षमता।

शर्तें और लागत हो सकती है ज्यादा

विशेषज्ञ के अनुसार, कम CIBIL Score पर लोन मिल तो सकता है, लेकिन इसकी कीमत भी चुकानी पड़ सकती है। ऐसे मामलों में ब्याज दरें अधिक हो सकती हैं और लोन राशि सीमित रखी जा सकती है। कई बार गारंटर या को-एप्लिकेंट की भी जरूरत पड़ती है ताकि जोखिम कम किया जा सके।

यह पढ़ें: सिर्फ CIBIL स्कोर नहीं, इन वजहों से भी रिजेक्ट हो सकता है आपका लोन

सावधानी बरतना जरूरी

बता दें कि बार-बार लोन के लिए आवेदन करने से क्रेडिट प्रोफाइल पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। इसलिए आवेदन से पहले अपनी क्रेडिट रिपोर्ट की जांच करना और स्कोर सुधारने की कोशिश करना बेहतर रणनीति माना जाता है।

Advertisement
First Published - May 26, 2026 | 10:33 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement