facebookmetapixel
Advertisement
UPI: एग्रीगेटर भी चाह रहे एमडीआर में हिस्सा, बैंकों पर निर्भरता घटाने की मांगउदारीकरण के 35 साल: भारत की तरक्की बढ़ी, लेकिन राज्यों की आय असमानता कायमनेपाल में बाढ़ का कहर: 290 भारतीय लापता, 359 लोगों की मौत की खबरSCO Summit: मोदी-पुतिन की बैठक तय, द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने पर फोकसआपात ऋण गारंटी योजना अचानक हुई बंद, ₹2.5 लाख करोड़ की गारंटी खत्म; MSMEs की बढ़ी चिंताFPI ने अगस्त में लगाए ₹27,186 करोड़, 23 महीने में सबसे बड़ी खरीदारी; क्या जारी रहेगी तेजी?NSE IPO को जल्द मिल सकती है सेबी की मंजूरी, अगले महीने आ सकता है इश्यूCAS से सेंसेक्स में एक्सपायरी पर भारी उतार-चढ़ाव, 2,000 अंक तक फिसला इंडेक्सहोर्मुज स्ट्रेट में अवरोध से ऊंची रहेंगी तेल कीमतें, 100 डॉलर पहुंचेगीबैलेंस्ड एडवांटेज फंड: इक्विटी वैल्यूएशन घटे तो बढ़ाया दांव, कई साल के हाई पर इक्विटी निवेश

GQG पार्टनर्स पर अमेरिकी नियामक ने लगाया जुर्माना

Advertisement

26 सितंबर को नियामक ने एक बयान में कहा कि जीक्यूजी ने तथ्यों को स्वीकार या इनकार किए बिना जुर्माने का भुगतान कर मामले का निपटारा कर दिया है।

Last Updated- September 27, 2024 | 10:19 PM IST
Fine

निवेश फर्म जीक्यूजी पार्टनर्स ने अमेरिकी नियामक सिक्योरिटीज ऐंड एक्सचेंज कमीशन (एसईसी) को 5 लाख डॉलर के जुर्माने का भुगतान कर व्हिसलब्लोअर नियमों के संभावित उल्लंघन के मामले को निपटा दिया है। 26 सितंबर को नियामक ने एक बयान में कहा कि जीक्यूजी ने तथ्यों को स्वीकार या इनकार किए बिना जुर्माने का भुगतान कर मामले का निपटारा कर दिया है।

यह निवेश फर्म तब सुर्खियों में आई जब वह शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोपों के बाद मुश्किल में फंसे भारतीय दिग्गज अदाणी समूह का सहारा बन गई। शेयरों में भारी गिरावट के बाद जीक्यूजी ने अदाणी समूह के शेयरों में काफी निवेश किया।

एसईसी के निष्कर्षों के मुताबिक जीक्यूजी ने नवंबर 2020 से सितंबर 2023 के बीच रोजगार के लिए 12 उम्मीदवारों से नॉन-डिस्क्लोजर एग्रीमेंट किया था। इसके तहत उन पर जीक्यूजी के बारे में गोपनीय सूचनाओं का खुलासा करने पर प्रतिबंध था। इनमें सरकारी एजेंसियां भी शामिल हैं।

Advertisement
First Published - September 27, 2024 | 10:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement