facebookmetapixel
Advertisement
महिला उद्यमियों का डिजिटल पेमेंट पर भरोसा बढ़ा, लेकिन फ्रॉड और डेटा सुरक्षा अब भी बड़ी चुनौती: स्टडीमानसून की धीमी चाल, दलहन फसलों का रकबा 30% घटाTata Value Fund Review: ₹10,000 की मंथली SIP, 22 साल का धैर्य और ₹1.78 करोड़ का फंड! देखें कहां लगा है पैसा?अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर: मई में देश का औद्योगिक उत्पादन 5.1% बढ़ा, मैन्युफैक्चरिंग में जबरदस्त तेजीDelhi EV Policy 2.0 1 जुलाई से होगी लागू, EV खरीदने पर ₹50,000 तक मिलेगी सब्सिडी; जानें पूरा प्लानPhysical Gold Vs Digital Gold: कहां निवेश करना ज्यादा फायदेमंद? समझ लें नफा-नुकसानPFC-REC मर्जर को मंजूरी! शेयरधारकों के लिए क्या है इसके मायने; स्टॉक 2.3% तक टूटेBajaj Auto Share Buyback: 1 जुलाई से शुरू होगा ₹5,632 करोड़ का बायबैक, निवेशकों की खुलेगी किस्मतExplainer: अब टैक्स ऑफिस जाने का झंझट खत्म! टैक्स नोटिस आने पर घर बैठे ‘e-Proceedings’ के जरिए दें जवाबJio BlackRock का पहला SIF लॉन्च, हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट स्ट्रैटेजी पर लगाया दांव; क्या आपको करना चाहिए निवेश?

यूनिफाई कैपिटल को म्युचुअल फंड कारोबार में उतरने की सैद्धांतिक मंजूरी

Advertisement

आदित्य बिड़ला सनलाइफ ने यूएस ट्रेजरी बॉन्ड ईटीएफ के जरिये 200 करोड़ रुपये जुटाए

Last Updated- November 20, 2023 | 10:13 PM IST
Mutual Fund

यूनिफाई कैपिटल को म्युचुअल फंड कारोबार में उतरने के लिए बाजार नियामक सेबी से सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। कंपनी वर्ष 2001 से पोर्टफोलियो प्रबंधक के तौर पर काम कर रही है और मौजूदा समय में करीब 10,000 पोर्टफोलियो प्रबंधन सेवाओं (पीएमएस) और वैक​ल्पिक निवेश फंडों (एआईएफ) की ओर से 20,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की

परिसंप​त्तियों का प्रबंधन करती है। यूनिफाई कैपिटल के संस्थापक शरत रेड्डी ने कहा, ‘नियामकीय ढांचे में हमारे पास ऐसी खास निवेश नीतियों की पेशकश करने के लिए पर्याप्त गुंजाइश है जिन्हें म्युचुअल फंड निवेशकों को अभी तक मुहैया नहीं कराया गया है।’

बजाज फिनसर्व ने बैलेंस्ड एडवांटेज फंड पेश किया

नवगठित बजाज फिनसर्व ऐसेट मैनेजमेंट ने एक बैलेंस्ड एडवांटेज फंड (बीएएफ) योजना शुरू करने की घोषणा की है जो मुख्य तौर पर इ​​क्विटी और डेट, दोनों में निवेश करती है। इस योजना के लिए नई फंड पेशकश (एनएफओ) 24 नवंबर को खुलेगी और 8 दिसंबर को बंद होगी।

बजाज फिनसर्व की शत प्रतिशत स्वामित्व वाली सहायक इकाई बजाज फिनसर्व ऐसेट मैनेजमेंट के मुख्य कार्या​धिकारी गणेश मोहन ने कहा, ‘चूंकि हम इस कारोबार में नए हैं, इसलिए हमारे पास नई चीजें तलाशने का अवसर है। हमारा बीएएफ इस दिशा में अन्य उदाहरण है।’

आदित्य बिड़ला एमएफ ने जुटाए 200 करोड़ रुपये

आदित्य बिड़ला सनलाइफ एएमसी ने अपने यूएस ट्रेजरी बॉन्ड ईटीएफ फंड्स ऑफ फंड की नई फंड पेशकश (एनएफओ) के जरिये करीब 200 करोड़ रुपये जुटाए हैं। यह फंड पेशकश 16 से 30 अक्टूबर के बीच खुली थी। परिसंप​त्ति प्रबंधक ने दो फंड यूएस ट्रेजरी 1-3 ईयर बॉन्ड ईटीएफ और 3-10 ईयर बॉन्ड ईटीएफ शुरू किए थे।

आदित्य बिड़ला सनलाइफ एएमसी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्या​धिकारी ए बालासुब्रमण्यन ने कहा, ‘लगभग 7,000 निवेशकों ने इस अवसर का लाभ उठाया और आदित्य बिड़ला सनलाइफ यूएस ट्रेजरी बॉन्ड ईटीएफ फंड्स ऑफ फंड एनएफओ में निवेश किया।

Advertisement
First Published - November 20, 2023 | 10:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement