facebookmetapixel
Advertisement
लगातार टूट रहे स्टॉक में बना निवेश का मौका? ब्रोकरेज हुए बुलिश, 62% तक का रिटर्न संभवFPIs ने शेयर बाजार में लगाए ₹16,621 करोड़, टेलीकॉम-रियल्टी से खींचा पैसा, कंजम्पशन पर बढ़ाया दांवIPO: लुमिनो ने ₹78-82 तय किया प्राइस बैंड, ₹700 करोड़ जुटाने का प्लान; एटमबर्ग भी बाजार में उतरने को तैयारत्योहारी सीजन से पहले रिकॉर्ड स्तरों पर पहुंचा चीनी का भाव, एक्शन में सरकार! कब गिरेंगे दाम?IPO की डेडलाइन पर अनिश्चितता के बीच Flipkart में बढ़ी हलचल, कई आला अफसर बाहरमिरे असेट म्युचुअल फंड ने बदले 6 स्कीमों के नाम, 26 अगस्त से होंगे लागूPost Office की इस स्कीम में 115 महीने में डबल होगी रकम, ₹1,000 से कर सकते हैं निवेशस्मॉल कैप फंड्स 6 महीने में 165% उछला निवेश, क्यों लगातार पैसा झोंक रहे हैं निवेशक?टाटा गोल्ड ईटीएफ में बड़े निवेशकों के लिए फिर शुरू हुआ सब्सक्रिप्शन, 1 साल में दिया 57% रिटर्न24 अगस्त से खुलेगा ₹582 करोड़ का ये IPO, 40 साल पुरानी कंपनी पर जताएं भरोसा? जानें एक्सपर्ट की राय

दो रेलवे दिग्गजों की बड़ी डील! जानिए क्यों बना JV और किस दाम पर ट्रेड कर रहे हैं दोनों के शेयर

Advertisement

यह नया ज्वाइंट वेंचर मालगाड़ियों और यात्री ट्रेनों के लिए वेगन, लोकोमोटिव, कोच, ट्रेनसेट और मेट्रो कोच तैयार करेगा।

Last Updated- August 28, 2025 | 10:47 AM IST
IRCTC Ticket Booking rules

भारतीय रेलवे को आधुनिक बनाने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करने के लिए रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) और टेक्समाको रेल एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड ने हाथ मिलाया है। दोनों कंपनियां मिलकर एक ज्वाइंट वेंचर बनाएंगी। यह नया ज्वाइंट वेंचर मालगाड़ियों और यात्री ट्रेनों के लिए वेगन, लोकोमोटिव, कोच, ट्रेनसेट और मेट्रो कोच तैयार करेगा। इसके साथ ही यह कंपनी बड़े रेलवे प्रोजेक्ट्स (EPC), डिपो संचालन और अंतरराष्ट्रीय टेंडर में भी भाग लेगी।

इस साझेदारी में RVNL की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा (51%) होगी, जबकि टेक्समाको की हिस्सेदारी 49% रहेगी। कंपनियों का अनुमान है कि यह सौदा दिसंबर 2025 तक पूरा हो जाएगा, जब सभी सरकारी मंजूरियां मिल जाएंगी।

यह भी पढ़ें: Mangal Electrical IPO की बाजार में फीकी एंट्री, इश्यू प्राइस से नीचे लिस्टिंग; ₹558 पर लिस्ट हुए शेयर

RVNL-Texmaco Rail JV का नई तकनीक और ग्रीन एनर्जी पर जोर

दोनों कंपनियों ने कहा है कि यह JV ऑटोमेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ग्रीन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करेगा। इसका मकसद है रेलवे के लिए एडवांस और किफायती समाधान देना।

शेयर बाजार की स्थिति

घोषणा के दिन एक दिन बाद यानी 28 अगस्त को सुबह 10.33 बजे RVNL का शेयर 317.50 पर ट्रेड कर रहा था। इसी दौरान टेक्समाको 95.64 पर ट्रेड कर रहा था। दोनों पिछले दिन के मुकाबले क्रमशः 1.65% बढ़त और 0.43% गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: Navratna PSU Stock: 3 साल में 349% रिटर्न देने वाले शेयर में डिविडेंड पाने का आखिरी मौका, चेक कर लें रिकॉर्ड डेट

टेक्समाको के बारे में

कोलकाता स्थित टेक्समाको के पास पश्चिम बंगाल, गुजरात और छत्तीसगढ़ में सात फैक्ट्रियाँ हैं। यह कंपनी भारतीय रेलवे, निजी कंपनियों और विदेशों में मालगाड़ियाँ सप्लाई करती है। इसके साथ ही इसका साझेदारी समझौता वैश्विक कंपनियों वाबटेक और टोआक्स से भी है।

Advertisement
First Published - August 28, 2025 | 10:47 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement