facebookmetapixel
Advertisement
एथनॉल मिले पेट्रोल पर उठे सवालों का सरकार ने दिया जवाब, माइलेज घटने की बात भी मानीमहिलाओं के काम करने में सामाजिक सोच नहीं बल्कि नौकरियों की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा: एस. महेंद्र देवफ्लॉप से सुपरहिट बनी इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’, कैसे दर्शकों ने पलट दी बॉक्स ऑफिस की बाजीEditorial: महिलाओं की नकद हस्तांतरण योजनाओं ने बदली तस्वीर, लेकिन बढ़ा राज्यों पर वित्तीय दबावअगले दो साल में IPO के लिए तैयार होंगी 210 नई कंपनियां, रेडसीर की रिपोर्ट में हुआ खुलासाSBI Funds Management आईपीओ से पहले बेचेगी हिस्सेदारी, प्री-आईपीओ प्लेसमेंट से जुटाए ₹1,655 करोड़शेयर बाजार में हफ्ते भर मची रही हलचल, रिलायंस और बैंकिंग शेयरों की दम पर आखिरी दिन हुई चौतरफा रिकवरीरूफटॉप सोलर स्कीम को मिलेगी बड़ी रफ्तार, विश्व बैंक भारत के लिए जुटाएगा $4.2 अरब का प्राइवेट फंडMSME सेक्टर को बड़ी राहत, अब सभी सरकारी कंपनियों के लिए ट्रेड्स प्लेटफॉर्म से बिल भुगतान जरूरीओयो-जॉस्टल के बीच बढ़ा कानूनी विवाद, दिल्ली HC ने बैकपैकर हॉस्टल श्रृंखला की नई अर्जी को किया खारिज

Dividend Stock: 44 बार डिविडेंड देने वाली ये PSU कंपनी फिर बांटेगी मुनाफा, स्टॉक 100 रुपये से सस्ता; 17 मार्च को होगा फैसला

Advertisement

Dividend Stock: बीते 12 महीनों में PSU कंपनी ने प्रति शेयर 1.50 रुपये का डिविडेंड दिया।

Last Updated- March 08, 2025 | 3:30 PM IST
Dividend
Representative Image

Dividend Stock: सरकारी कंपनी एनएमडीसी (NMDC) जल्द ही अपने निवेशकों को डिविडेंड देने की तैयारी कर रही है। इसके लिए कंपनी की बोर्ड मीटिंग 17 मार्च को होने वाली है, जिसमें अंतरिम डिविडेंड पर फैसला लिया जाएगा। इस बारे में 7 मार्च को कंपनी ने जानकारी दी थी।

5 दिन से चढ़ रहा है NMDC का शेयर

NMDC के शेयरों में शुक्रवार को फिर से तेजी देखने को मिली। बाजार बंद होते समय कंपनी का स्टॉक 0.19% की बढ़त के साथ ₹67.07 पर बंद हुआ। खास बात यह है कि यह लगातार पांचवां कारोबारी दिन था जब कंपनी के शेयरों में तेजी दर्ज की गई।

NMDC ने निवेशकों को बांटे कई डिविडेंड

28 अगस्त 2023 से अब तक सरकारी कंपनी एनएमडीसी (NMDC) ने 44 बार अपने निवेशकों को डिविडेंड दिया है। बीते 12 महीनों में कंपनी ने प्रति शेयर 1.50 रुपये का डिविडेंड दिया। एक्सचेंज पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, 27 दिसंबर 2024 को कंपनी के शेयर एक्स-बोनस के तौर पर ट्रेड हुए थे। इस दौरान योग्य निवेशकों को 1 शेयर पर 2 बोनस शेयर दिए गए थे।

कैसी है कंपनी की आर्थिक स्थिति?

दिसंबर 2024 तिमाही में एनएमडीसी का नेट प्रॉफिट 1,896.66 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की तुलना में 29% ज्यादा है। दिसंबर 2023 तिमाही में यह 1,469.73 करोड़ रुपये था।

कंपनी के रेवन्यू में भी बढ़त दर्ज हुई है। अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाही में इसका कुल रेवन्यू 6,567.83 करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 21.40% की वृद्धि दिखाता है।

शेयर बाजार में कैसा है प्रदर्शन?

जहां एक तरफ सेंसेक्स इस साल अब तक 5% गिर चुका है, वहीं एनएमडीसी के शेयर ने 1.65% का रिटर्न दिया है। हालांकि, लॉन्ग-टर्म निवेशकों को सालभर में 15% से ज्यादा का नुकसान हुआ है, जबकि सेंसेक्स ने 0.29% का पॉजिटिव रिटर्न दिया है।

डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में पैसा लगाना जोखिम भरा हो सकता है। यह जानकारी सिर्फ समझाने के लिए दी गई है। कोई भी निवेश करने से पहले अच्छी तरह से सोचें या किसी वित्तीय विशेषज्ञ से सलाह लें। बिजनेस स्टैंडर्ड हिंदी आपके फायदे या नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे।

Advertisement
First Published - March 8, 2025 | 3:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement