Skip to content
  सोमवार 30 जनवरी 2023
Trending
January 30, 2023Budget 2023: कल पेश होगा इकनॉमिक सर्वे, जानें कहां देख सकते हैं इसकी लाइव स्ट्रीमिंग?January 30, 2023Gold Price Today: MCX पर फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोने के भावJanuary 30, 2023Adani Group के शेयरों में उतार-चढ़ाव जारी, 4 कंपनियों में अपर सर्किट, 20 फीसदी तक गिरे कई स्टॉकJanuary 30, 2023Rupee vs Dollar Today: रुपये में गिरावट जारी, 10 पैसे और टूटकर 81.69 प्रति डॉलर परJanuary 30, 2023House Sale: बीते 10 सालों में पहली बार, लॉन्चिंग से ज्यादा बिके मकानJanuary 30, 2023Income Tax Slab Rates: भारत में क्या है इनकम टैक्स का स्ट्रक्चर? Old regime और  New regime में क्या है अंतरJanuary 30, 2023Hindenburg vs Adani: अदाणी के जवाब पर हिंडनबर्ग का पलटवार- राष्ट्रवाद के नाम पर नहीं छुपा सकते धोखाधड़ीJanuary 30, 2023Earthquake Today: गुजरात के Kutch में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.2 दर्ज की गईJanuary 30, 2023IND Vs ENG Women U19 T20 World Cup Final: भारतीय महिला टीम बनी चैम्पियन, बधाइयों का लगा तांताJanuary 30, 2023NSE लगातार चौथे साल दुनिया का सबसे बड़ा डेरिवेटिव एक्सचेंज
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  बाजार  पहली छमाही खराब, दूसरी से है थोड़ी-बहुत आस
बाजार

पहली छमाही खराब, दूसरी से है थोड़ी-बहुत आस

बीएस संवाददाता बीएस संवाददाता —December 31, 2008 9:12 PM IST0
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

वर्ष 2008 में मंदी की मार झेल चुकी भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए नए साल में भी संकेत बेहतर नहीं लग रहे हैं। खास तौर पर नए साल की पहली छमाही तक तो हालात सुधरने की गुंजाइश नजर नहीं आ रही है।


वैश्विक मंदी के बाद भारतीय शेयर बाजार का जो हाल रहा, उसके नए साल में भी सुधरने के कम ही आसार हैं। मंदी की आंधी से एशियाई बाजार भी सुरक्षित नहीं रहे और भारतीय शेयर बाजार भी एशिया के चौथे सबसे बुरे प्रदर्शन करनेवाले शेयर बाजारों की सूची में शामिल हो गया।

साल 2008 में जनवरी में सेंसेक्स के अपने रिकार्ड स्तर पर पहुंचने के बाद इसी साल भयंकर मंदी के कारण बंबई शेयर बाजार के संवेदी सूचकांक में 54 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई।जाहिर सी बात है कि शेयर बाजर में इस जबरदस्त गिरावट के बाद सबकी निगाहें नए साल पर टिकी हैं।

लेकिन शायद इस साल भी कम से कम पहले छह महीने में तो बाजार से कुछ खास उम्मीदें नहीं की जा सकती हैं और ज्यादातर विश्लेषक इसी तरह के हालात बने रहने की  उम्मीद कर रहे हैं।

बाजार में सरकार द्वारा जान फूंकने की कोशिश के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर कमजोर ही रहने की आशंका जताई जा रही है।

सिटीग्रुप की अभी सबसे ताजा जारी रिपोर्ट के अनुसार जीडीपी के 7.5 या इससे थोड़ा ऊपर रहने की संभावना है। इसके अलावा विकास में क मी आने की बात तो की ही जा रही है और लगता है कि यह चक्र शुरू हो चुका है।

भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर के बारे में ज्यादातर अर्थशास्त्रियों का मानना है कि यह  वर्ष 2009-10 में 6 से 6.5 फीसदी के बीच रह सकती है जबकि कुछ लोग इस दर के 6 फीसदी से भी नीचे रहने की आशंका जता रहे हैं।

अर्थव्यवस्था की विकास रफ्तार कम होने से निश्चित तौर पर रोजगार, लोगों की खर्च करने की क्षमता और उनके विश्वास में भी कमी आएगी।

शेयर बाजार में आई जबरदस्त गिरावट से यह बात पहले भी साबित हो चुकी है। अगर दूसरे शब्दों में कहें तो उपभोक्ताओं में खर्च करने की प्रवृत्ति में कमी आएगी जिसका असर सीधे तौर पर विनिर्माण और सेवा क्षेत्र पर पड़ेगा।

इसके पीछे एक वजह है ब्याज दर जिसमें कटौती तो की जा रही है, लेकिन इसके बावजूद ब्याज दरों के उस स्तर पर पहुंचने की उम्मीद नहीं है जहां से उपभोक्ताओं या निवेशककों को कर्ज लेने के लिए प्रेरित किया जा सके।

लोग उधार लेने की बजाय बैंकों में बचत करने को ज्यादा तवज्जो देंगे क्योंकि बैंक जमाओं पर अभी बहुत बेहतर ब्याज मिल रहा है। अगर कंपनियों की बात करें तो मंदी की शिकार कंपनियां इस साल अपनी विस्तार योजनाएं शुरू करने से परहेज ही करेंगी क्योंकि घरेलू और विदेशी दोनों बाजारों में मांग की स्थिति काफी खराब बताई जा रही है।

इस हालत में कंपनियां अपने कारोबार में किसी भी तरह केविस्तार की बजाय अपने मौजूदा कारोबार को ही और ज्यादा मजबूत करने की कोशिश करेंगी। भारतीय अर्थव्यवस्था के जबरदस्त विकास की कहानी लिखने में विदेशी मुद्राओं का एक अहम योगदान रहा है।

पिछले चार-पांच साल में विदेशी मुद्राओं ने भारतीय अर्थव्यवस्था को एक नई गति प्रदान की है लेकिन इस साल लगता है कि वे दूर ही रहेंगी।

वर्ष 2007-08 में भारत में करीब 108 अरब डॉलर विदेशी मुद्रा आई जबकि पिछले पांच सालों में भारत में विदेशी मुद्रा का कुल प्रवाह 224 अरब डॉलर रहा।

निजी क्षेत्र के लिए सस्ती दर पर पूंजी जुटाए बिना कारोबार करना काफी कठिनाई भरा होगा और उसकेलिए अपनी नई या मौजूदा परियोजनाओं को पूंजी मुहैया करा पाना काफी मुश्किल होगा।

अगर सीएलएसए के उनमानों पर नजर दौड़ाएं तो वर्ष 2008 में सेंसेक्स में भारी गिरावट के कारण इसके अगले वर्ष यानी 2008-09 में पिछले वर्ष की तुलना में 3.6 फीसदी की ही तेजी आएगी।

यहां तक कि  विश्लेषकों के अनुसार 140-150 कंपनियों के मुनाफे में भी इस साल मात्र 10 फीसदी की ही बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है।

विश्लेषकों का अनुमान है कि साल की पहली छमाही में अपेक्षाकृत विकास की रफ्तार पर ज्यादा असर पड़ेगा और कंपनियों के राजस्व पर ज्यादा असर दिखाई देगा। 

एक बात तो खास तौर पर कही जा सकती है कि कम से कम नए साल की पहली छमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास की कहानी थमी ही रहेगी।

हालांकि साल की दूसरी तिमाही से काफी उम्मीदें की जा रही है क्योंकि तब तक कम आधार प्रभाव और ब्याज दरों के अपेक्षाकृत निचले स्तर पर स्थिर हो जाने से प्रगति का मार्ग एक बार फिर प्रशस्त हो सकता है।

इस बात की भी संभावना है कि  दूसरी छमाही आने के पहले आम चुनाव भी पूरे हो जाएंगे और तब तक एक नई सरकार केंद्र में सत्तासीन हो जाएगी।

first quarter is wastesecond we can expect some good
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

Related Posts

  • Related posts
  • More from author
बाजार

Rupee vs Dollar Today: रुपये में गिरावट जारी, 10 पैसे और टूटकर 81.69 प्रति डॉलर पर

January 30, 2023 11:03 AM IST0
बाजार

NSE लगातार चौथे साल दुनिया का सबसे बड़ा डेरिवेटिव एक्सचेंज

January 30, 2023 9:03 AM IST0
बाजार

Stocks to Watch Today: Adani ग्रुप पर खास नजर, इसके अलावा फोकस में रहेंगे Zomato, Tata Motors

January 30, 2023 8:41 AM IST0
बाजार

Share Market Today: सपाट हुई बाजार की शुरुआत, अदाणी ग्रुप के 3 स्टॉक्स में अपर सर्किट

January 30, 2023 8:29 AM IST0
अंतरराष्ट्रीय

तीन साल में दूसरी बार दिवालिया हुई ब्रिटेन की यह कंपनी

January 28, 2023 7:30 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

Pakistan: IMF ने पाकिस्तान के बजट अनुमान में 2,000 अरब रुपये का उल्लंघन पाया

January 28, 2023 4:53 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

US Visa: भारतीयों का अमेरिका जाना होगा आसान ! रिकॉर्ड संख्या में वीजा जारी करेगा अमेरिकी दूतावास

January 28, 2023 4:21 PM IST0
अन्य

मध्यप्रदेश के मुरैना में हुआ बड़ा हादसा, वायुसेना के दो विमान हुए दुर्घटनाग्रस्त

January 28, 2023 12:49 PM IST0
अन्य

भारत में Covid-19 के एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1,842 हुई

January 28, 2023 11:15 AM IST0
अन्य

सोशल मीडिया कंपनियों के खिलाफ शिकायतों पर गौर करने के लिए जीएसी अधिसूचित

January 28, 2023 9:12 AM IST0

Trending Topics


  • Stocks to Watch Today
  • FIH Hockey World Cup 2023
  • Gold Rate Today
  • Share Market Crash
  • Nepal plane crash
  • Adani Total Gas Limited
  • Air India
  • Pathaan Box Office Collection
  • Union Budget 2023

सबकी नजर


Budget 2023: कल पेश होगा इकनॉमिक सर्वे, जानें कहां देख सकते हैं इसकी लाइव स्ट्रीमिंग?

January 30, 2023 12:25 PM IST

Gold Price Today: MCX पर फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोने के भाव

January 30, 2023 11:48 AM IST

Adani Group के शेयरों में उतार-चढ़ाव जारी, 4 कंपनियों में अपर सर्किट, 20 फीसदी तक गिरे कई स्टॉक

January 30, 2023 11:11 AM IST

Rupee vs Dollar Today: रुपये में गिरावट जारी, 10 पैसे और टूटकर 81.69 प्रति डॉलर पर

January 30, 2023 11:03 AM IST

House Sale: बीते 10 सालों में पहली बार, लॉन्चिंग से ज्यादा बिके मकान

January 30, 2023 11:02 AM IST

Latest News


  • Budget 2023: कल पेश होगा इकनॉमिक सर्वे, जानें कहां देख सकते हैं इसकी लाइव स्ट्रीमिंग?
    by बीएस वेब टीम
    January 30, 2023
  • Gold Price Today: MCX पर फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोने के भाव
    by बीएस संवाददाता
    January 30, 2023
  • Adani Group के शेयरों में उतार-चढ़ाव जारी, 4 कंपनियों में अपर सर्किट, 20 फीसदी तक गिरे कई स्टॉक
    by बीएस वेब टीम
    January 30, 2023
  • Rupee vs Dollar Today: रुपये में गिरावट जारी, 10 पैसे और टूटकर 81.69 प्रति डॉलर पर
    by भाषा
    January 30, 2023
  • House Sale: बीते 10 सालों में पहली बार, लॉन्चिंग से ज्यादा बिके मकान
    by बीएस संवाददाता
    January 30, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
59230.92 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स59231
-1000.17%
निफ्टी59231
-1000%
सीएनएक्स 50014843
-320.22%
रुपया-डॉलर81.49
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
Aegis Logistics377.7012.86
Vodafone Idea6.927.96
Easy Trip Plann.52.607.13
Indus Towers146.456.86
Intellect Design427.006.58
Minda Corp205.405.04
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
Aegis Logistics378.3013.33
Vodafone Idea7.009.38
Easy Trip Plann.52.607.02
Indus Towers146.256.75
Intellect Design427.756.59
Adani Enterp.2905.005.20
आगे पढ़े  

# TRENDING

Stocks to Watch TodayFIH Hockey World Cup 2023Gold Rate TodayShare Market CrashNepal plane crashAdani Total Gas LimitedAir IndiaPathaan Box Office CollectionUnion Budget 2023
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us