01 बजकर 22 मिनट पर सेंसेक्स 246 अंकों की गिरावट लेकर 11,039 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
आज सुबह सेंसेक्स 73 अंकों की बढ़त लेकर 11,358 के स्तर पर खुलने के बाद जल्द ही 11,367 के ऊपरी स्तर पर पहुंचने में कामयाब हुआ। हालांकि ऊपरी स्तर पर दस्तक देने के बाद सूचकांक 11,052 अंकों के निचले स्तर पर फिसल गया।
सेंसेक्स में कारोबार के इस दौरान टाटा मोटर्स करीब 10 फीसदी की गिरावट लेकर 254 रुपये पर कारोबार कर रहा है। रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर 7.5 फीसदी की कमजोरी लेकर 657 रुपये पर कारोबार कर रहा है। रैनबैक्सी और टाटा स्टील के शेयर करीब 6.5 फीसदी लुढ़क कर क्रमशः 187 रुपये व 274 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं।
एल ऐंड टी, जयप्रकाश एसोसिएट्स और डीएलएफ के शेयर करीब 6-6 फीसदी की गिरावट लेकर क्रमशः 826 रुपये, 115 रुपये व 242 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं। हिंडाल्को करीब 5 फीसदी की कमजोरी लेकर 59 रुपये पर कारोबार कर रहा है। ओएनजीसी और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के शेयर 4-4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट लेकर क्रमशः 857 रुपये व 455 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं।
आईसीआईसीआई बैंक और स्टरलाइट के शेयर 3.5 फीसदी की गिरावट लेकर क्रमशः 428 रुपये व 407 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं। रिलायंस कम्युनिकेशंस और रिलायंस के शेयर 3-3 फीसदी से ज्यादा की कमजोरी लेकर क्रमशः 223 रुपये व 1767 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं। बीएचईएल करीब 3 फीसदी लुढ़क कर 1621 रुपये पर कारोबार कर रहा है।
टाटा पॉवर, ग्रासिम, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी और स्टेट बैंक के शेयरों में 1-2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि विप्रो 3.5 फीसदी की उछाल लेकर 278 रुपये पर कारोबार कर रहा है। सन फार्मा करीब 3 फीसदी चढ़कर 1245 रुपये पर कारोबार कर रहा है। हिंदुस्तान युनिलीवर और आईटीसी के शेयर 1-1 फीसदी से ज्यादा की तेजी लेकर क्रमशः 239 रुपये व 188 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं। मारुति के शेयर में भी करीब 1 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है।
बीएसई के कारोबार में अधिकांश शेयरों में गिरावट देखी जा रही है। अब तक कुल 2537 शेयरों में कारोबार हुआ, जिसमें से 1577 लुढ़के, 889 चढ़े और 71 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।