facebookmetapixel
Advertisement
मौजूदा स्तर से 33% चढ़ेगा हॉस्पिटल कंपनी का शेयर! ब्रोकरेज ने कहा- वैल्यूएशन है अच्छा; न चूकें मौकाGold Silver Price Today: सोने चांदी की कीमतों में उछाल, खरीदारी से पहले चेक करें आज के दामMSCI में फेरबदल: IRCTC इंडेक्स से बाहर, L&T Finance समेत इन स्टॉक्स में बढ़ सकता है विदेशी निवेशQ3 नतीजों के बाद 50% से ज्यादा चढ़ सकता है रेस्टोरेंट कंपनी का शेयर, ब्रोकरेज बोले – लगाओ दांवसेना के हथियारों पर अब भारत का पूरा नियंत्रण, नई रक्षा नीति से बदलेगा डिफेंस सिस्टमनिफ्टी के उतार-चढ़ाव के बीच NTPC और CPSE ETF में बना मौका, ब्रोकरेज ने बताए टारगेटFractal Analytics IPO GMP: फ्लैट लिस्टिंग की ओर इशारा कर रहे शेयर, निवेश का आज आखिरी मौका; सब्सक्राइब करें ?अब आधार से बनेगा स्टार्टअप इकोसिस्टम! UIDAI शुरू कर सकता है खास फंडबजाज ऑटो, टाटा स्टील और डीमार्ट- तीनों में उछाल की तैयारी? मोतीलाल ओसवाल ने बताए टारगेटStock Market Update: शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, सेंसेक्स 100 अंक ऊपर; निफ्टी 26 हजार के करीब

साल के अंतिम कारोबारी दिन शेयर बाजारों में रही गिरावट, वर्ष के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी 4 फीसदी से ज्यादा चढ़े

Advertisement
Last Updated- December 30, 2022 | 6:54 PM IST
Stock Market
Creative Commons license

इस वर्ष के अंतिम कारोबारी दिवस पर देसी शेयर बाजारों (Share Market) में ऊंचे स्तर पर बिकवाली का जोर रहने से शुक्रवार को दोनों प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 293.14 अंक यानी 0.48 फीसदी नुकसान के साथ 60,840.74 अंक पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान यह एक समय 258.8 अंक चढ़कर 61,392.68 अंक तक पहुंच गया था लेकिन बिकवाली होने से इसने सारी बढ़त गंवा दी। इसी तरह एनएसई का सूचकांक निफ्टी भी 85.70 अंक यानी 0.47 फीसदी गिरकर 18,105.30 अंक पर बंद हुआ। यह वर्ष 2022 का अंतिम कारोबारी दिन था। वर्ष 2021 के बंद भाव की तुलना में इस साल सेंसेक्स 2,586.92 अंक यानी 4.44 फीसदी की बढ़त पर रहा है जबकि निफ्टी में 751.25 अंक यानी 4.32 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है।

Top Gainers

बजाज फिनसर्व, टाइटन, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, विप्रो, कोटक महिंद्रा बैंक, टेक महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर बढ़त हासिल करने में सफल रहे।

Top Losers

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से शुक्रवार को आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, एचडीएफसी, आईटीसी, नेस्ले, लार्सन एंड टुब्रो, एशियन पेंट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावरग्रिड और इंडसइंड बैंक को खासा नुकसान उठाना पड़ा।

International Indices

एशिया के अन्य बाजारों में टोक्यो, शंघाई और हांगकांग के सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए। यूरोप के शेयर बाजार शुरुआती कारोबार में गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी शेयर बाजार गुरुवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.14 फीसदी के नुकसान के साथ 83.34 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

यह भी पढ़ें: साल 2023 में देसी फर्में सार्वजनिक निर्गम से जुटाएंगी रकम : बैंकर

FIIs

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने भारतीय बाजारों से निकासी की है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार को FII ने 572.78 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की।

Advertisement
First Published - December 30, 2022 | 4:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement