Representative Image
Stock Market Update: बुधवार को शेयर बाजार में हल्की बढ़त देखने को मिली। एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स 104.12 अंकों की बढ़त के साथ 74,057 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। दूसरी ओर, निफ्टी50 ने 22,546 के लेवल पर दिखा।
Opening Bell: भारतीय शेयर बाजार बुधवार को सपाट खुले। बाजार के प्रमुख इंडेक्स हल्की बढ़त के साथ कारोबार करते दिख रहे हैं। एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स 83 अंक या 0.11 प्रतिशत बढ़कर 74,037 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी ओर, निफ्टी50 27 अंक या 0.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,556 पर कारोबार करता दिखा।
Top Gainers
निफ्टी 50 इंडेक्स पर अल्ट्राटेक सीमेंट, कोल इंडिया, एसबीआई, एलटीआईमाइंडट्री, डीआर रेड्डीज लैब्स, ओएनजीसी, एचयूएल और एनटीपीसी 1.6 फीसदी तक की बढ़त के साथ टॉप पर रहे।
Top Losers
सन फार्मा, जेएसडब्ल्यू स्टील, हीरो मोटो, मारुति सुजुकी, इंडसइंड बैंक और पावर ग्रिड के शेयरों में गिरावट देखने को मिली।
व्यापक बाजारों में, बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों ने क्रमशः 0.36 प्रतिशत और 0.58 प्रतिशत अधिक कारोबार किया। सेक्टरों में, निफ्टी रियल्टी ने 1 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ आगे बढ़कर नेतृत्व किया। वहीं, निफ्टी पीएस बैंक सबसे अधिक (0.3 प्रतिशत नीचे) गिरा।
कैसी रहेगी आज बाजार की चाल?
ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेतों के बीच आज यानी बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। मंगलवार को अच्छे वैश्विक संकेतों के बावजूद शेयर बाजार सपाट बंद हुए थे।
हालांकि, आज बाजार की चाल FII प्रवाह, मार्च तिमाही (Q4FY24) के नतीजे और IPO गतिविधियों पर निर्भर कर सकती है।
सुबह 08:30 के करीब, Gift Nifty 23 फीसदी अंक की बढ़त के साथ 22,635 के स्तर पर दिखा।
वैश्विक स्तर पर, एशियाई बाजारों में आज सुबह मिलाजुला रुख रहा और निक्केई 0.7 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा। दूसरी ओर, ASX200, कोस्पी और हैंग सेंग में 0.2 प्रतिशत तक की बढ़त हुई।
यह भी पढ़ें: BSE मेटल इंडेक्स में 17 महीने की सबसे बड़ी उछाल, एक दिन में 4.1 फीसदी चढ़ा
रातों-रात, एसएंडपी500 और नैस्डैक कंपोजिट 0.2 फीसदी की बढ़त के साथ रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए, जबकि डॉव जोन्स 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।
कल कैसी थी बाजार की चाल?
एशियाई और यूरोपीय बाजारों में कमजोर रुझानों और विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बीच मंगलवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में भारतीय शेयर बाजार गिरकर बंद हुआ।
तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 52.63 अंक या 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,953.31 पर बंद हुआ। दिन के दौरान यह 74,189.19 के हाईएस्ट और 73,762.37 के निचले स्तर तक चला गया था। दूसरी तरफ, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ़्टी (Nifty) 27.05 अंक या 0.12 प्रतिशत की वृद्धि लेकर 22,529.05 पर बंद हुआ।