शेयर बाजार

₹200 तक जाएगा फर्टिलाइजर कंपनी का शेयर! हाई से 44% नीचे, ब्रोकरेज ने कहा – लॉन्ग टर्म ग्रोथ आउटलुक मजबूत

Stock to buy: ब्रोकरेज ने तिमाही नतीजों के बाद कहा कि कंपनी का लॉन्ग टर्म में ग्रोथ आउटलुक मजबूत बना हुआ है।

Published by
जतिन भूटानी   
Last Updated- February 05, 2026 | 2:41 PM IST

Paradeep Phosphates Share: वैश्विक बाजारों में गिरावट के बीच भारतीय शेयर बाजार गुरुवार (5 फरवरी) को सपाट रुख के साथ खुले। हालांकि, खुलते ही बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी-50 और सेंसेक्स में गिरावट गहराई गई। आईटी स्टॉक्स में दबाव, रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारती एयरटेल जैसे हैवीवेट शेयरों में बिकवाली बाजार को नीचे खींच रहे हैं। इसके अलावा बाजार में पिछले तीन ट्रेडिंग सेशन में आई तेजी के बाद मुनाफावसूली भी देखी जा रही है। बाजार में इस मूड-माहौल के बीच ब्रोकरेज हॉउस एंटिक स्टॉक ब्रोकिंग ने फर्टिलाइजर बनाने वाली कंपनी पारादीप फॉस्फेट्स (Paradeep Phosphates) पर पॉजिटिव राय दी है। ब्रोकरेज ने तिमाही नतीजों के बाद कहा कि कंपनी का लॉन्ग टर्म में ग्रोथ आउटलुक मजबूत बना हुआ है।

Paradeep Phosphates Stock पर टारगेट प्राइस: ₹200

एंटिक स्टॉक ब्रोकिंग ने पारादीप फॉस्फेट्स पर ‘BUY‘ रेटिंग को बरकरार रखा है। हालांकि, ब्रोकरेज ने स्टॉक पर टारगेट प्राइस 230 रुपये से घटाकर 200 कर दिया है। इस तरह, शेयर निवेशकों को 52 प्रतिशत से ज्यादा रिटर्न दे सकता है। पारादीप फॉस्फेट्स के शेयर बुधवार को 131 रुपये परबंद हुए।

ब्रोकरेज का मानना है कि पारादीप फॉस्फेट्स का कारोबारी मॉडल मजबूत बना हुआ है। यह मॉडल वॉल्यूम की बेहतर स्पष्टता, मजबूत इंटीग्रेशन और कुशल सप्लाई चेन पर आधारित है। नया पूंजीगत निवेश कंपनी की क्षमता बढ़ाएगा। एमसीएफएल के साथ मर्जर के जरिये मिडियम टर्म में ग्रोथ को सहारा मिलेगा। ब्रोकरेज का कहना है कि इससे तालमेल बढ़ेगा और पूरे भारत में कंपनी की पहुंच और मजबूत होगी।

यह भी पढ़ें: Tata Power Stock: नतीजों के बाद टाटा स्टॉक पर BUY की सलाह, गुजरात सरकार के साथ डील बन सकती है गेम चेंजर

हाई से 45% नीचे Paradeep Phosphates Share

पारादीप फॉस्फेट्स के शेयर अपने 52 वीक्स हाई 234 रुपये से 44 फीसदी नीचे ट्रेड कर रहे हैं। स्टॉक का 52 वीएक्स लो 83.35 रुपये है। हालिया प्रदर्शन पर नजर डाले तो एक महीने में शेयर 22 प्रतिशत टूटा है। तीन महीने में शेयर में 25 फीसदी और छह महीने में 44.88 प्रतिशत की गिरावट आई है। हालांकि, एक साल में स्टॉक ने 12.67 प्रतिशत, दो साल में 59.66 प्रतिशत और तीन साल में 111.42 फीसदी का रिटर्न दिया है।

 

(डिस्क्लमेर: यहां शेयर में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

First Published : February 5, 2026 | 2:41 PM IST