बाजार की फ्लैट शुरुआत
कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार की फ्लैट शुरुआत हुई है। सेंसेक्स 19.91 अंक यानी 0.03 फीसदी की बढ़त के साथ 60,150.62 के स्तर पर नजर आ रहा था। वहीं निफ्टी 6.80 अंक यानी 0.04 फीसदी की गिरावट के साथ 17,762.50 के स्तर पर नजर आ रहा था।
प्री-ओपनिंग में बाजार में दिखी गिरावट
प्री-ओपनिंग में बाजार में गिरावट देखने को मिली है। 09:02 बजे के आसपास सेंसेक्स 165.34 अंक यानी 0.27 फीसदी की गिरावट के साथ 59,965.37 के स्तर पर नजर आ रहा था
कैसा रहेगा आज का बाजार
आज यानी 26 अप्रैल को ग्लोबल बाजारों से निगेटिव संकेत मिल रहे है। SGXNIFTY करीब 30 प्वाइंट नीचे नजर आ रहा है। एशिया में भी दबाव दिख रहा है। मंदी की आशंका और गहराते बैंकिंग संकट की चितां में अमेरिकी बाजार टूटे है। ऐसे में आज भारतीय बाजारों की गिरावट के साथ खुलने की आशंका है।
DOW 1 परसेंट से ज्यादा लुढ़का है जबकि S&P, NASDAQ में भी 2 परसेंट तक की गिरावट देखने को मिल रही है। बजाज ऑटो के उम्मीद से बेहतर नतीजे पेश किए है। चौथी तिमाही में मुनाफा 2.5% गिरा लेकिन बिक्री में करीब 12 परसेंट का उछाल देखने को मिला। लगातार तीसरी तिमाही मार्जिन में सुधार दिखा है। कंपनी ने 140 रुपए के डिविडेंड का भी ऐलान किया है।
कैसा था कल का बाजार
वैश्विक बाजारों (Global Market) से मिले नकारात्मक संकेतों के बावजूद सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार में हल्की तेजी देखी गई। आज के कारोबार में शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुए। सेंसेक्स (Sensex) 75 अंक मजबूत हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) में 26 अंको की बढ़त दर्ज की गई। कारोबार के अंत में निफ्टी 17,769.25 पर बंद हुआ।
BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 74.61 अंक यानी 0.12 फीसदी मजबूत होकर 60,130.71 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 60,268.67 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 59,967.02 तक आया। वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी में 25.85 अंक यानी 0.15 फीसदी की तेजी देखी गई। निफ्टी कारोबार के अंत में 17,769.25 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 17,807.45 की उंचाई तक गया और नीचे में 17,716.85 तक आया।