15:55Sensex 350 अंक उछला, Nifty 18,700 के पार
सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुए। आज के कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) 350 अंक मजबूत हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) ने भी 127 अंको की बढ़त दर्ज की। कारोबार के अंत में निफ्टी 18,726.40 पर बंद हुआ।
14:40WTC Final: भारत ने टॉस जीता
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में बुधवार को यहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
14:3929.16 करोड़ हुई TCS के पूर्व CEO गोपीनाथन की सैलरी
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के पूर्व मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) राजेश गोपीनाथन का कुल पारिश्रमिक या वेतन बीते वित्त वर्ष 2022-23 में 13.17 प्रतिशत बढ़कर 29.16 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी की 2022-23 की वार्षिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।
13:55अगले 2 दिन में केरल में दस्तक दे सकता है मॉनसून
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बुधवार को कहा कि अगले 48 घंटों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून (Monsoon) के केरल तट पर दस्तक देने की उम्मीद है। साल में एक बार होने वाली मॉनसून की वर्षा भारतीय अर्थव्यवस्था विशेष रुप से कृषि क्षेत्र के लिए लाइफलाइन है।
13:08Diageo के भारतीय मूल के CEO Ivan Menezes का निधन
दुनिया की सबसे बड़ी शराब कंपनी डियाजियो के भारतीय मूल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) इवान मैनुअल मेनेजेस का बुधवार को निधन हो गया। कंपनी ने यह जानकारी दी। मेनेजेस इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती थे।
12:30मारुति ने लॉन्च की जिम्नी
मारुति सुजुकी इंडिया (MSI) ने बुधवार को स्पोर्ट्स यूटिलिटी वेहिकल (SUV) सेगमेंट मे अपनी स्थिति को मजबूत करने के प्रयासों के तहत ‘जिम्नी’ उतारी है। इसकी दिल्ली शोरूम में कीमत 12.74 लाख रुपये से 15.05 लाख रुपये के बीच है।
11:29क्या RBI करेगा रीपो रेट में बदलाव?
RBI गुरुवार को रीपो रेट को 6.50 फीसदी पर अपरिवर्तित रखेगा। इससे यह संकेत मिलता है कि आने वाले महीनों में महंगाई और कम हो सकती है। उपभोक्ता मूल्य वृद्धि 18 महीने के निचले स्तर 4.7 फीसदी पर आ गई। RBI ने महंगाई को 2 से 6 फीसदी के बीच रखने का लक्ष्य रखा है।
11:23आज से शुरू भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया WTC Final
भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia 2023) के बीच इंग्लैंड के द ओवल स्टेडियम में आज यानी 7 जून से डब्ल्यूटीसी फाइनल (WTC Final) मुकाबला खेला जाना है। बता दें कि टॉस दोपहर 2 बजकर 30 मिनट (2:30 pm IST) पर होगा।
09:55सोना और चांदी के दामों में गिरावट
चांदी के वायदा भाव अब 72 हजार रुपये से नीचे आए मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर बुधवार को चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट 73 रुपये की गिरावट के साथ 71,883 रुपये के भाव पर खुला। सोना भी हुआ सस्ता MCX पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट 8 रुपये की गिरावट के साथ 59,977 रुपये के भाव पर खुला।
09:36तेजी के साथ खुला शेयर बाजार
आज यानी बुधवार को घरेलू बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है। S&P BSE सेंसेक्स 150 अंक बढ़कर 62,988 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी 50 50 अंक से अधिक बढ़कर 18,650 के स्तर से ऊपर कारोबार कर रहा है।
08:20घरेलू बाजार की होगी पॉजिटिव नोट पर शुरुआत
आज यानी 7 जून को भारतीय शेयर बाजार में अच्छी खरीदारी की उम्मीद जताई जा रही है। ग्लोबल मार्केट से मिल रहे पॉजिटिव संकेत के बीच SGX NIFTY बुधवार को 18,697 के स्तर के आस-पास ट्रेड करता दिखा। वहीं, कल अमेरिकी बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए। S&P 500 इंडेक्स 10 महीनों में उच्चतम स्तर पर पहुंच गया, जो 0.2 फीसदी ऊपर था।