facebookmetapixel
Advertisement
रूसी तेल खरीद पर भारत पर 100% अमेरिकी शुल्क का प्रस्ताव, संशोधित प्रतिबंध विधेयक से बढ़ सकती है चुनौतीकैबिनेट ने सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 को दी मंजूरी, ₹1.27 लाख करोड़ की योजना से चिप और मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगा बूस्ट ₹250 वाली छोटी SIP का बढ़ा दायरा, लेकिन निवेश बंद होने की दर अब भी चिंता का विषयEditorial: सेवा उत्पादन सूचकांक से मिलेगी अर्थव्यवस्था की सटीक तस्वीरमानव पूंजी की खाई पाटे बिना अधूरा रहेगा भारत का विकासAI से एंट्री-लेवल नौकरियों पर खतरा, स्किलिंग बनी राष्ट्रीय प्राथमिकताInstamart-HPCL की साझेदारी, अब ऑन-डिमांड मिलेगी 10 किलो HP Navya LPG सिलिंडर की डिलिवरीAI से खुलेंगे आईटी कंपनियों के लिए नए अवसर, ग्राहकों को बदलाव में मदद करने की बेहतर स्थिति में हैं: प्रेमजीCCI के समझौता ढांचे को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती, उपभोक्ताओं के अधिकारों की अनदेखी का आरोपIPO प्राइस से नीचे फिसला SpaceX का शेयर, निवेशकों की बढ़ी चिंता; वैल्यूएशन पर फिर उठे सवाल

IPO प्राइस से नीचे फिसला SpaceX का शेयर, निवेशकों की बढ़ी चिंता; वैल्यूएशन पर फिर उठे सवाल

Advertisement

SpaceX shares price: रिकॉर्ड आईपीओ के महज एक महीने बाद शेयर 1.7 फीसदी टूटकर 134 डॉलर पर आ गए

Last Updated- July 15, 2026 | 10:32 PM IST
SpaceX shares slip below IPO price
स्पेसएक्स के शेयरों में आई इस गिरावट के बाद आईपीओ (IPO) इश्यू प्राइस पर निवेश करने वाले निवेशकों को पहली बार कागजी नुकसान (पेपर लॉस) का सामना करना पड़ रहा है।

SpaceX shares slip below IPO price: स्पेसएक्स के शेयरों में बुधवार को लगातार गिरावट देखने को मिली और पहली बार कंपनी के शेयर 135 डॉलर के आईपीओ (IPO) इश्यू प्राइस से नीचे फिसल गए। रिकॉर्ड आईपीओ के महज एक महीने बाद शेयर 1.7 फीसदी टूटकर 134 डॉलर पर आ गए। इससे पहले शेयर 225.64 डॉलर के रिकॉर्ड हाई तक पहुंच गए थे, जिसके दम पर कुछ समय के लिए कंपनी का बाजार मूल्य (MCap) माइक्रोसॉफ्ट और अमेजन जैसी दिग्गज टेक कंपनियों से भी ज्यादा हो गया था। इसी उछाल के दौरान एलन मस्क (Elon Musk) दुनिया के पहले 1 ट्रिलियन डॉलर की संपत्ति वाले व्यक्ति बने थे।

SpaceX के शेयरों में गिरावट से बढ़ी चिंता

स्पेसएक्स के शेयरों में आई इस गिरावट के बाद आईपीओ (IPO) इश्यू प्राइस पर निवेश करने वाले निवेशकों को पहली बार कागजी नुकसान (पेपर लॉस) का सामना करना पड़ रहा है। इससे कंपनी के शेयर को लेकर निवेशकों का भरोसा भी परखा जा सकता है।

यह घटनाक्रम इस बात की भी याद दिलाता है कि वॉल स्ट्रीट का उत्साह कितनी तेजी से ठंडा पड़ सकता है। स्पेसएक्स जैसी बड़ी कंपनी, जिसने आईपीओ के जरिए करीब 85.7 अरब डॉलर जुटाए थे और पहले कारोबारी दिन के अंत तक जिसका बाजार मूल्य लगभग 2.1 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गया था, उसके शेयर भी दबाव में आ सकते हैं।

बाजार के जानकारों का कहना है कि व्यापक बाजार में कमजोरी या अनिश्चितता के दौर में किसी कंपनी के शेयर का अपने आईपीओ इश्यू प्राइस से नीचे आ जाना कोई नई बात नहीं है।

Also Read: Midcap-Smallcap Funds में लौटी रौनक: क्या अभी पैसा लगाना सही होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए पसंदीदा सेक्टर्स

AI रैली की मजबूती पर सवाल

हाल के सप्ताहों में वॉल स्ट्रीट के प्रमुख शेयर सूचकांक दबाव में रहे हैं। इसकी मुख्य वजह अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर बनी अनिश्चितता और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी कंपनियों, खासकर चिप निर्माता कंपनियों के दम पर आई बाजार की तेजी के टिकाऊ रहने को लेकर बढ़ती चिंताएं हैं।

हालांकि, स्पेसएक्स के शेयरों में आई यह गिरावट उन आलोचकों के तर्क को भी मजबूत कर सकती है, जो पहले से कह रहे थे कि कंपनी का वैल्यूएशन जरूरत से ज्यादा ऊंचा था। उनका मानना था कि कंपनी अभी मुनाफे में नहीं है और उसके कई महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट अभी अपनी सफलता साबित नहीं कर पाए हैं।

आईपीओ से पहले कई विश्लेषकों ने चेतावनी दी थी कि शुरुआती उत्साह कम होने के बाद निवेशकों को बेहतर स्तर पर खरीदारी का मौका मिल सकता है।

वैल्यूएशन पर फिर उठे सवाल

शेयर में आई यह गिरावट इस बात को भी दिखाती है कि केवल तेजी की रफ्तार देखकर निवेश करना जोखिम भरा हो सकता है। साथ ही, केवल उम्मीदों और कहानी (नैरेटिव) के आधार पर हाई वैल्यूएशन लंबे समय तक टिक नहीं पाते, यदि कंपनी के निकट अवधि के वित्तीय प्रदर्शन से उन्हें समर्थन न मिले।

नतीजों पर टिकी निवेशकों की नजर

नैस्डैक-100 जैसे प्रतिष्ठित टेक इंडेक्स में शामिल किए जाने के बावजूद शेयरों में खरीदारी की रफ्तार वापस नहीं लौटी। इंडेक्स में शामिल होने के बाद से कंपनी का शेयर करीब 13% गिर चुका है।

अब निवेशकों की नजर लिस्टिंग के बाद कंपनी के पहले वित्तीय नतीजों पर है। स्पेसएक्स ने अभी तक नतीजों की तारीख घोषित नहीं की है। हालांकि, कंपनी ने कहा है कि वह अपने नतीजे केवल अपनी आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी करेगी।

Advertisement
First Published - July 15, 2026 | 10:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement